National Police Bureau of India

National Police Bureau of India

Share

We are People who helped Police Department for prevent cyber fraud and make our country crime free

कहासुनी में पति बना हैवान, सिलेंडर से वार कर पत्नी की हत्या 26/03/2026

https://www.ajeybharat.com/2026/03/blog-post_26.html

कहासुनी में पति बना हैवान, सिलेंडर से वार कर पत्नी की हत्या कहासुनी में पति बना हैवान, सिलेंडर से वार कर पत्नी की हत्या गुरुग्राम | 26 मार्च 2026 गुरुग्राम के बजघेड़ा थाना क्षेत्र ...

18/03/2026
03/03/2026

टैक्स से बचना हो तो दुबई चले जाओ
और गोले बारूद से बचना हो तो भारत
वाह !!

19/02/2026

यातायात पुलिस गुरुग्राम की अवैध पार्किंग में खडे वाहनो पर सख्त कार्यवाही।

दिनांक: 19 फरवरी 2026

गुरुग्राम पुलिस ने अवैध पार्किंग के विरुद्ध दिनांक 17.02.2026 से GMDA के सहयोग से उपलब्ध कराई गई क्रेनों का संचालन प्रारंभ किया गया है। इसका उद्देश्य सड़कों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाकर जाम की समस्या का स्थायी समाधान करना तथा आमजन को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करना है। पिछले दो दिनों में लगभग 150 से अधिक अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों को टो कर उन पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जा चुका है।

पहली बार वाहन टो होने पर ₹1000 क्रेन शुल्क और ₹500 नो-पार्किंग जुर्माना, कुल ₹1500 लगाया जाएगा। दूसरी बार उल्लंघन करने पर ₹1000 क्रेन शुल्क और ₹1500 जुर्माना, कुल ₹2500 वसूला जाएगा। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस सभी वाहन चालकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें।

गुरुग्राम में यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए GMDA ने गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के समन्वय से शहर में सिटी टोइंग मैनेजमेंट एप्लिकेशन और केंद्रीकृत निगरानी डैशबोर्ड को सफलतापूर्वक लागू किया है।

यह एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म, जिसे अमर बिजनेस सॉल्यूशंस द्वारा विकसित किया गया है, टोइंग कार्यवाही में परिचालन दक्षता और पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करता है। अब अधिकारी रियल-टाइम में टो किए गए वाहनों की लोकेशन ट्रैकिंग, निगरानी और रिपोर्टिंग कर सकेंगे, जबकि क्यूआर-आधारित नागरिक पोर्टल के माध्यम से वाहन मालिक अपने टो किए गए वाहन की वर्तमान स्थिति, पार्किंग स्थल तथा वाहन छुड़ाने की प्रक्रिया की जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकते हैं। टो किए गए वाहनों की जानकारी डिजिटल पोर्टल के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है तथा किसी भी सहायता के लिए कंट्रोल रूम नंबर #1095 और 0124-2386000 पर संपर्क किया जा सकता है। यह संयुक्त पहल गुरुग्राम में जाम-मुक्त, सुरक्षित और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

16/02/2026

*घर से ज्वेलरी व नकदी चोरी करने वाली नौकरानी/सहायिका गिरफ्तार।*

`गुरूग्राम: 15 फरवरी 2026`

▪️पुलिस थाना सैक्टर-65, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने ज्वेलरी व नगदी चोरी करने के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए घर में सहायिका/नौकर का काम करने वाली आरोपित महिला को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

▪️दिनांक 13.02.2026 को पुलिस थाना सैक्टर-65, गुरुग्राम में एक व्यक्ति द्वारा लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि जनवरी व फरवरी माह में जब इसका परिवार किसी आवश्यक कार्य से घर से बाहर गया हुआ था। इस दौरान घर पर काम करने वाली सहायिका/नौकरानी ने घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी करके ले गई। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना सैक्टर-65, गुरुग्राम में सम्बन्धित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

▪️पुलिस थाना सैक्टर-65, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में चोरी करने वाली आरोपित महिला सहायिका/नौकरानी को कल दिनांक 14.02.2026 को मार्बेला सोसाइटी, गुरुग्राम से काबू करने में सफलता प्राप्त की। आरोपित महिला की पहचान *शकुंतला (उम्र-50 वर्ष) निवासी गाँव बाघका, जिला भरतपुर (राजस्थान)* के रूप में हुई। उपरोक्त महिला आरोपी को दिनांक 14.02.2026 को माननीय अदालत में पेश करके 02 दिन का पुलिस हिरासत रिमांड लिया गया।

▪️आरोपित महिला से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि यह उपरोक्त अभियोग में शिकायतकर्ता/पीड़ित के घर पर पिछले करीब 03 साल से सहायिका/नौकरानी के रूप में काम कर रही थी। जब इसके मालिक/अभियोग में शिकायतकर्ता व उसका परिवार घर पर मौजूद नहीं था तो इसने मौका पाकर घर से ज्वेलरी व नगदी चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया व उपरोक्त चोरी की हुए ज्वेलरी व रूपये इसने अपने ससुराल बाघका, जिला भरतपुर में छुपाकर रख दिया।

▪️पुलिस टीम द्वारा आरोपित उक्त महिला माननीय को माननीय अदालत में पेश करके 02 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है, जिससे गहनता से पूछताछ करते हुए बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है। अभियोग अनुसंधानाधीन है।

▪️गुरुग्राम पुलिस आमजन से अपील करती है कि घर में काम करने वाले सहायकों/नौकरों को रखने से पूर्व उनका पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

16/02/2026

*गुरुग्राम पुलिस ने इंडियन साईबर क्राईम कोऑर्डिनेशन सेंटर, गृह मंत्रालय के साथ मिलकर की गई संयुक्त कार्यवाही में चाईना मूल के साईबर ठगों को कॉलिंग स्पोर्ट देने वाली महिला गिरफ्तार।*

*चाईना मूल के साईबर ठगों के लिए अपने पति के साथ मिलकर किराए के मकान पर Virtual SIM Box लगाकर भारतीय नागरिकों को साईबर ठगी (गेमिंग, इनवेस्टमेंट फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट) के लिए कॉलिंग सपोर्ट देने में सक्रिय थी आरोपित।*

*कब्जा से वारदात में प्रयोग 07 मोबाईल फोन (03 स्मार्ट मोबाईल फोन, 01 की-पैड फोन व 03 टूटे हुए फोन), 01 वाईफाई मॉडेम, 03 सिंकार्डस व 01 टूटा हुआ लैपटॉप बरामद।*

`गुरुग्राम: 16 फरवरी 2026`

▪दिनांक 10.02.2026 को पुलिस थाना साईबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम की पुलिस को अपने विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ मिलकर सैक्टर-28, गुरुग्राम में साईबर ठगी के लिए virtual सिम बॉक्स लगाया हुआ है और समानान्तर अवैध टेलीफोन एक्स्चेंज संचालित कर रहा है, जिससे अंतराष्ट्रीय VOIP कॉल को लोकल वॉइस कॉल में परिवर्तित करके साईबर अपराधियों द्वारा विदेश में बैठकर भारतीय लोगों के साथ कॉल करके उनके साथ डिजिटल अरेस्ट, गेमिंग और इनवेस्टमेंट की ठगी की जा रही है। सिम बॉक्स अत्याधुनिक Sophisticated Setup है, जिसका विदेशों में स्थित आतंकवादी ओर राष्ट्र विरोधी समूह अपने स्थानीय कैडर, स्लीपर सेल, समर्थकों से संपर्क करने के लिए ओर साईबर ठगी के लिए VOIP कॉल रूटिंग का उपयोग करते हैं। अवैध VOIP कॉल रूटिंग देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए हानिकारक है।

▪️श्री प्रियांशु दीवान HPS, सहायक पुलिस आयुक्त साईबर अपराध, गुरुग्राम के नेतृत्व में उपरोक्त सूचना पर निरीक्षक अमित, प्रबंधक थाना साईबर पूर्व, गुरूग्राम की पुलिस टीम ने इंडियन साईबर क्राईम कोऑर्डिनेशन सेंटर, गृह मंत्रालय के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए तकनीकी विश्लेषण के आधार पर सूचना में बताए गए स्थान पर *दिनांक 10.02.2026 को सैक्टर-28, गुरुग्राम* में रेड की गई, जहां एक बिल्डिंग में चौथी मंजिल पर एक किराए के मकान में 03 मोबाईल फोन चालू हालत में मिले जो तीनों मोबाईल फोन अपने आप चल रहे थे। उन मोबाइल फोन से अपने आप अलग-अलग भारतीय नंबरों पर कॉल जाती हुई मिली। मोबाईल फोन एक नंबर से फोन कटने के बाद दूसरे नंबर पर फोन अपने आप कॉल कर रहे थे। उन मोबाईल फोन्स की स्क्रीन पर VDMS Apk App दिखाई दे रही थी, वहां पर मौजूद एक महिला को पुलिस टीम द्वारा काबू किया गया जिसकी पहचान *Kung Panmae (उम्र-30 वर्ष) निवासी दीमापुर (नागालैंड) वर्तमान निवासी सैक्टर-28, जिला गुरुग्राम (हरियाणा)* के रूप में हुई।

▪️ आरोपित महिला से पुलिस पूछताछ के दौरान बतलाया की यह अपने पति के साथ मिलकर चाईना मूल के साईबर ठगों के लिए उपरोक्त किराए के मकान पर वर्चुअल सिम बॉक्स सेटअप लगवाकर उसे wifi से नेटवर्क एक्सेस देती है। उसका काम इन मोबाईल फोनों को लगातार चार्ज रखना और नेटवर्क connect रखना है। इस virtual सिम बॉक्स के माध्यम से चाईना के साईबर ठग विदेश में बैठकर यहाँ भारतीय लोगों के साथ डिजिटल अरेस्ट, गेमिंग और इनवेस्टमेंट इत्यादि प्रकार की साईबर ठगी करने के लिए कॉल करते हैं ओर उनके साथ ठगी करते है, इस काम के बदले इसके पति को कमीशन मिलता है।

▪ पुलिस टीम द्वारा *आरोपी महिला के कब्जा से 07 मोबाईल फोन (03 स्मार्ट मोबाईल फोन, 01 की-पैड फोन, 03 टूटे हुए फोन) , 01 वाईफाई मॉडेम, 03 सिमकार्डस व 01 टूटा हुआ लैपटॉप बरामद किया गया* है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी महिला को दिनांक 11.02.2026 को अभियोग में नियमानुसार शामिल अनुसंधान किया गया। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

▪यहां पर यह भी उल्लेखनीय है कि बढ़ते साईबर अपराधों को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए साईबर अपराधियों पर कार्यवाही करती है। गुरुग्राम पुलिस बढ़ते साईबर अपराध को रोकने मे तथा आपराधियों को पकड़ने मे पूर्ण निष्ठा से कार्यरत है।

28/01/2026

*झूठा धर्म बताकर शादी करके,मारपीट व जान से मारने की धमकी देकर जबरन धर्म परिवर्तन का प्रयास करने के मामले में 02 आरोपी गिरफ्तार।*

*आरोपियों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से पीड़िता को प्रेमजाल में फंसाकर फर्जी पहचान के आधार पर विवाह करके दिया था वारदात को अंजाम।*

`गुरुग्राम: 28 जनवरी 2026`

▪️दिनांक 27.01.2026 को पुलिस थाना सेक्टर-14, गुरुग्राम की पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला गंभीर चोटों के कारण इलाज हेतु सरकारी अस्पताल सेक्टर-10, गुरुग्राम में दाखिल है।

▪️उक्त सूचना पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, जहां पीड़िता की MLR रिपोर्ट प्राप्त की गई तथा डॉक्टर से राय ली गई तो डॉक्टर द्वारा पीड़िता को फिट-फॉर स्टेटमेंट बतलाया। पुलिस टीम पीड़िता से मिली तो पीड़िता ने एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि यह वर्ष-2022 में सेक्टर-15, गुरुग्राम में स्थित एक कम्पनी में इंश्योरेंस विभाग में कार्यरत थी। इसी दौरान इसकी मुलाकात तारीफ नामक व्यक्ति से हुई, जो इंश्योरेंस कार्य के सिलसिले में वहां आया था। तारीफ ने इसे अपने मालिक आरव का मोबाईल नंबर दिया तथा बताया कि उनकी एस.एस. एंटरप्राइज नाम की फर्म है। इसके पश्चात इसकी फोन पर आरव से बातचीत होने लगी। आरव ने स्वयं को हिंदू बताते हुए इससे इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदी तथा धीरे-धीरे विश्वास जीतकर प्रेम संबंध स्थापित कर लिए। आरव ने इसके परिवार से भी मुलाकात की और स्वयं को गुरुग्राम में ठेकेदारी का कार्य करने वाला, अविवाहित तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों से मुक्त बताया। आरव द्वारा धोखाधड़ीपूर्वक पहचान छुपाकर दिनांक 04.11.2022 को सोहना-पलवल रोड स्थित मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार इससे विवाह किया। विवाह के पश्चात जब यह गर्भवती हुई तो आरव द्वारा इस पर जबरन गर्भपात कराने का दबाव बनाया। डॉक्टर द्वारा गर्भ 06 माह का बताने व गर्भपात को जोखिमपूर्ण बताए जाने पर आरव ने इसके साथ मारपीट की। डिलीवरी के समय आरव इसको को मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-47, गुरुग्राम में छोड़कर चला गया तथा बच्चे के जन्म के बाद वापस आया।
बच्चे के जन्म के पश्चात आरव के सहयोगी तारीफ द्वारा इसको बताया गया कि आरव हिंदू नहीं है, उसका वास्तविक नाम आरिफ है, उसकी पहले से शादी हो चुकी है और उसके 03 बच्चे हैं। यह जानकारी मिलने पर पीड़िता मानसिक रूप से अत्यधिक आहत हुई। वर्ष-2023 में आरव इसको को गांव धुनेला लेकर गया, जहां आरव की मां जैतूनी, पत्नी अर्शिदा, भाई इरशाद, नोमेन व मोमेन द्वारा इसके साथ मारपीट की गई तथा इस पर जबरन धर्म परिवर्तन करके नमाज पढ़ने का दबाव बनाया गया।
डर के कारण यह एक दिन चुपचाप अपने गांव चली गई और बच्चे को उनके पास ही छोड़कर राजीव नगर, गुरुग्राम में रहने लगी। दिनांक 26.01.2026 को आरव उर्फ आरिफ ने इसके किराए के मकान पर आकर इसके साथ मारपीट की और धर्म परिवर्तन न करने पर जान से मारने की धमकी दी।

▪️उपरोक्त शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सेक्टर-14, गुरुग्राम में BNS की संबंधित धाराओं व हरियाणा गैरकानूनी धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत अभियोग अंकित किया गया।

▪️पुलिस थाना सेक्टर-14, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में मुख्य आरोपी व उसके साथी आरोपी सहित 02 आरोपियों आज दिनांक 28.01.2026 को गांव धुनेला, गुरुग्राम से काबू करके अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान *आरिफ उर्फ फर्जी आरव (उम्र-35 वर्ष) तथा तारीफ (उम्र-34 वर्ष) दोनों निवासी गांव धुनेला, जिला गुरुग्राम, हरियाणा)* के रूप में हुई।

▪️आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि आरोपी तारीफ पहले आरिफ के यहां ड्राइवर का काम करता था तथा वर्ष-2022 में आरोपी आरिफ ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करता था। दोनों ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से उपरोक्त अभियोग में पीड़िता को इंश्योरेंस पॉलिसी के माध्यम से संपर्क में लाकर फर्जी पहचान के सहारे प्रेमजाल में फंसाया, मंदिर में विवाह किया और बाद में जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम दिया।

▪️पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को आगामी कार्यवाही के लिए माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

25/01/2026

गणतंत्र दिवस पर हरियाणा पुलिस के 1 अधिकारी को राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं 12 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। सभी को बधाई

19/01/2026

*गली में बाईक खड़ी करने की रंजिश रखते हुए डिलीवरी बॉय को गाड़ी से टक्कर मारने व जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार।*

*कब्जा से वारदात में प्रयोग 01 कार (स्कॉर्पियो) बरामद।*

`गुरुग्राम: 19 जनवरी 2026`

▪️दिनांक 18.01.2026 को पुलिस चौकी हयातपुर थाना सैक्टर-10, गुरुग्राम की पुलिस टीम को सूचना स्विगी स्टोर गांव हयातपुर के पास एक स्कॉर्पियो चालक द्वारा बाईक सवार व्यक्ति को टक्कर मारकर फिर 03-04 बार उसके ऊपर गाड़ी से टक्कर मारकर चोट पहुंचाने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई।

▪️उपरोक्त सूचना पाकर पुलिस चौकी सैक्टर-93, थाना सैक्टर-10, गुरुग्राम की पुलिस टीम घटनास्थल (स्विगी स्टोर गांव हयातपुर) पहुंची जहां पता चला कि पीड़ित को सरकारी अस्पताल सैक्टर-10, गुरुग्राम ले जाया गया है तथा जिस गाड़ी से टक्कर मारी गई वह गाड़ी पीड़ित के घर के पास खड़ी है। आगामी कार्यवाही के लिए पुलिस टीम सरकारी अस्पताल सैक्टर-10 पहुंची, जहां पर पुलिस टीम द्वारा पीड़ित की MLR रिपोर्ट प्राप्त की व पीड़ित से संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि वह वीरेन्द्रा हॉस्पिटल, रेवाड़ी में दाखिल है। पुलिस टीम वीरेन्द्रा अस्पताल, रेवाड़ी पहुंची व पीड़ित के ब्यान लेने के लिए डॉक्टर से राय ली गई। पीड़ित *टिंकू (उम्र-43 वर्ष) निवासी चांदपुर की डाणी, जिला रेवाड़ी (हरियाणा)* ने पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि यह स्विगी में डिलीवरी बॉय का काम करता है व दिनांक 18.01.2026 को जब यह स्विगी कंपनी के बाहर बाईक सहित खड़ा था तभी एक स्कॉर्पियो सवार सायरन बजाते हुए आया और इसकी बाईक को टक्कर मारी और इसे जान से मारने की धमकी दी, फिर गाड़ी सवार व्यक्ति ने गाड़ी फिर से स्टार्ट करके जान से मारने की नीयत से इसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी और 02 -03 बार आगे पीछे करके गाड़ी चला दी और इसको घायल कर दिया। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना सैक्टर-10, गुरुग्राम में सम्बंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

▪️ उप-निरीक्षक प्रदीप कुमार, इन्चार्ज पुलिस चौकी सैक्टर-93, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी *नवीन (उम्र-41 वर्ष, शिक्षा-BAMS) निवासी हयातपुर, जिला गुरुग्राम (हरियाणा)* को दिनांक 19.01.2026 को हयातपुर गुरुग्राम से काबू करके अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

▪️आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि यह प्राइमरी हेल्थ सेंटर, दौलतबाद में आयुर्वेद डॉक्टर (BAMS) की नौकरी करता है व इसका मकान उपरोक्त गली भगत सिंह कॉलोनी नजदीक स्विगी स्टोर के पास है। उपरोक्त डिलीवरी बॉय द्वारा अपनी बाईक रस्ते में खड़ी कर देते थे, जिसके चलते इसे गाड़ी ले जाने में दिक्कत होती थी, जिसकी रंजिश रखते हुए इसने गाड़ी से टक्कर मारकर उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया।

▪️पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपी को अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार करके वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी बरामद की गई है तथा अभियोग में नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। अभियोग का अनुसन्धान जारी है।

18/01/2026

होटल में ठहरने, टोल टैक्स बचाने व रौब जमाने के लिए बने फर्जी पुलिस अधिकारी को किया गिरफ्तार।

कब्जा से 01 आधार कार्ड, 01 पैन कार्ड, 01 SPO पद का फर्जी ID कार्ड व उप-निरीक्षक (SI) पद की 01 पुलिस वर्दी बरामद।

`गुरुग्राम: 18 जनवरी 2026`

▪️गुरुग्राम पुलिस ने आमजन में झूठा रौब जमाने, होटल में ठहरने तथा टोल टैक्स से बचने के उद्देश्य से स्वयं को पुलिस अधिकारी बताने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

▪️दिनांक 17.01.2026 को शुभम होटल, गुरुग्राम के मैनेजर द्वारा पुलिस थाना सिविल लाईन्स, गुरुग्राम में एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि एक व्यक्ति हरियाणा पुलिस के उप-निरीक्षक (SI) की वर्दी पहनकर होटल के रिसेप्शन पर आया और ठहरने के लिए कमरा लिया। होटल स्टॉफ द्वारा पहचान-पत्र मांगे जाने पर उक्त व्यक्ति ने आधार कार्ड प्रस्तुत किया कुछ समय पश्चात उक्त व्यक्ति दोबारा होटल में आया और कमरे के संबंध में अनावश्यक पूछताछ करने लगा, जिससे होटल मैनेजर को संदेह हुआ। पूछताछ करने पर वह व्यक्ति घबरा गया और उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन होटल स्टॉफ की सहायता से उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह कोई पुलिस अधिकारी नहीं है, बल्कि शौकिया तौर पर वर्दी पहनकर आमजन को डराने एवं रौब दिखाने के उद्देश्य से पुलिसवाला बना है। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सिविल लाईन्स, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

▪️पुलिस थाना सिविल लाईन्स, गुरुग्राम की टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त अभियोग में बने फर्जी पुलिस अधिकारी को दिनांक 17.01.2026 को सिविल लाईन्स, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान *मुकेश कुमार (उम्र-34 वर्ष, शिक्षा-स्नातक) निवासी गांव कासनी, जिला झज्जर (हरियाणा)* के रूप के हुई।

▪️आरोपी से पुलिस पूछताछ में हुआ खुलासा कि यह (आरोपी) खाटू (राजस्थान) में किराए पर ई-रिक्शा चलाता है। झज्जर से खाटू इसका आना-जाना रहता है। इस दौरान इसे बार-बार टोल टैक्स देना पड़ता था तो टोल टैक्स से बचने एवं आमजन में पुलिस अधिकारी का झूठा प्रभाव दिखाने के लिए इसने झज्जर में किसी व्यक्ति से 500 रुपए में SPO (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) का एक ID कार्ड बनवाया तथा झाड़ौदा कलां, दिल्ली से इसने 2200 रुपयों में हरियाणा पुलिस के उप-निरीक्षक की पुलिस वर्दी सिलवाई। इसके द्वारा बनवाई गई वर्दी व ID कार्ड का उपयोग यह टोल टैक्स बचाने व आमजन में रौब दिखाने में कर रहा था।

▪️पुलिस टीम द्वारा *आरोपी के कब्जा से 01 आधार कार्ड, 01 पैन कार्ड, 01 SPO पद का फर्जी ID कार्ड व उप-निरीक्षक पद की 01 पुलिस वर्दी बरामद* की गई।

▪️आरोपी को आज दिनांक 18.01.2026 को माननीय न्यायालय में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया जाएगा तथा पुलिस हिरासत रिमांड के दौरान आरोपी द्वारा की गई वारदातों के बारे में गहनता से पूछताछ करते हुए इसके साथी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

15/01/2026

गुरुग्राम पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध झुग्गियों पर बुलडोजर चलाकर नशीले पदार्थों के अड्डों को किया ध्वस्त।

सैक्टर-10, गुरुग्राम में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से करीब 100 झुग्गियां बनाकर अवैध मादक पदार्थ बेचने/रखने/स्पलाई करने के अपराधों को दिया जाता था अंजाम।

`गुरुग्राम: 15 जनवरी 2026`

▪️गुरुग्राम पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 15.01.2026 को एक और बड़ी व प्रभावी कार्यवाही की गई है। इस कार्यवाही के अंतर्गत सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करके बनाई गई झुग्गियों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया है। यह कार्यवाही अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों पर अंकुश लगाने, नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

▪️गुरुग्राम पुलिस द्वारा ऐसे अपराधियों एवं उनके ठिकानों की पहचान करके विस्तृत खाका तैयार किया गया है, जो अवैध व अनैतिक गतिविधियों के माध्यम से संपत्ति अर्जित करके लगातार अपराधों को बढ़ावा दे रहे हैं। ऐसे तत्वों के विरुद्ध उनकी अवैध संपत्तियों को चिन्हित करके नियमित रूप से नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

▪️इसी कड़ी में आज दिनांक 15.01.2026 को पुलिस थाना सैक्टर-10, गुरुग्राम के क्षेत्र में अल्पाइन स्कूल के पीछे सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करके बनाई गई 100 से अधिक झुग्गियों को चिन्हित किया गया। इन झुग्गियों में अवैध रूप से नशीले पदार्थों की बिक्री की जा रही थी, जिससे क्षेत्र में अपराध को बढ़ावा मिल रहा था।
प्राप्त सूचनाओं एवं एकत्रित तथ्यों के आधार पर डीटीपी अधिकारी श्री आर.एस. भाट, निरीक्षक परवीन मालिक (इंचार्ज ANC सेल) एवं अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से उक्त अवैध झुग्गियों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया। इस कार्यवाही के दौरान पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा तथा पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से एवं कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए संपन्न कराई गई।

▪️उल्लेखनीय है कि इन झुग्गियों से पूर्व में भी अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के मामले में 01 आरोपी *महेंद्र उर्फ माही निवासी पहाड़पुर, जिला बलिया (उत्तर-प्रदेश)* को गिरफ्तार किया गया था तथा आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सैक्टर-10, गुरुग्राम में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग भी अंकित किया गया था।

▪️गुरुग्राम पुलिस आमजन को आश्वस्त करती है कि अपराधियों, भूमाफियाओं एवं अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध ऐसी सख्त कार्यवाही भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेंगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा तथा अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों को चिन्हित करके नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Want your business to be the top-listed Government Service in Gurugram?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


Gurugram
122004