27/03/2026
रामनवमी महापर्व
समस्त देशवासियों को रामनवमी के महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन हमें मर्यादाओं का पालन कर सत्य एवं धर्म के मार्ग पर चलने की सीख देता है। प्रभु श्री राम सभी पर अपनी कृपा व आशीर्वाद बनाए रखें।
#रामनवमी
19/03/2026
भारतीय सनातन परंपरा, संस्कृति और नवचेतना के प्रतीक हिंदू नव वर्ष, नव संवत्सर, विक्रम संवत-2083 के पावन अवसर पर प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
यह दिवस सृष्टि के नव आरंभ, धर्म, सत्य और संस्कारों की पुनर्स्थापना का प्रतीक है। हिंदू नव वर्ष हमारी काल गणना, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रबोध को सुदृढ़ करने वाला दिन है।
04/03/2026
रंगोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं !!
होली का पावन पर्व ; सामाजिक भेदभाव, घृणा, नकारात्मकता और द्वेष को धोकर आप सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि का इन्द्रधनुषी नवरंग लाये !!
इन्हीं मंगल कामनाओं के साथ पुनः आप सभी को होली की शुभकामनाएँ !!
#रंगोत्सव
#होली
02/03/2026
असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक पावन पर्व होलिका दहन की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
इस पावन अवसर पर आइए संकल्प लें कि हम समाज में फैली कुरीतियों, भेदभाव, ईर्ष्या-द्वेष और बुराइयों को अग्नि में समर्पित कर एक बेहतर, समरस और सद्भावपूर्ण समाज निर्माण की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
25/12/2025
राजनीति में संवाद की शालीनता,
विचारों में राष्ट्रहित की दृढ़ता,
और शब्दों में कविता की कोमलता
यही पहचान थी स्व.अटल जी की।
भारत की लोकतांत्रिक चेतना को दिशा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री, सौम्य, कवि-हृदय, Bharatiya Janata Party (BJP) के आदर्श पुरुषों में से एक श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उनका पुनीत स्मरण।
िहारी_वाजपेयी
01/11/2025
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 1 नवंबर 1956
क्षिप्रा में अमृत घट छलका मिला कृष्ण को ज्ञान यहां, महाकाल को तिलक लगाने मिला हमें वरदान यहां, कविता, न्याय, वीरता, गायन सब कुछ यहां विशेष है, हृदय देश का है यह, मैं इसका, मेरा मध्यप्रदेश है।
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई
01/11/2025
हरिप्रबोधिनी एकादशी
देवउठनी एकादशी एवं तुलसी-शालिग्राम विवाह (ग्यारस) की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
#हरिप्रबोधिनी_एकादशी
23/10/2025
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री J.P.Nadda जी की सहमति से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Hemant Khandelwal जी द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।