28/09/2026
40 विंग, एयर फोर्स स्टेशन, ग्वालियर में अर्धवार्षिक “स्वस्थ संगिनी” शिविर के अंतर्गत तीन दिवसीय कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन
ग्वालियर, 26 सितम्बर 2026।
कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समय रहते कैंसर की पहचान एवं जांच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (CHRI), ग्वालियर के सहयोग से 40 विंग, एयर फोर्स स्टेशन, ग्वालियर में अर्धवार्षिक “स्वस्थ संगिनी” शिविर के अंतर्गत तीन दिवसीय कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ 24 सितम्बर 2026 को श्रीमती नित्या अरोड़ा, अध्यक्ष, AFFWA (L) द्वारा किया गया। इस अवसर पर विंग कमांडर (डॉ.) बी. रघुनंदन, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एवं एयरोस्पेस मेडिसिन विशेषज्ञ तथा स्क्वाड्रन लीडर (डॉ.) अविनाश कुमार राय, सामुदायिक चिकित्सा …
🎗️ कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर | एयर फोर्स स्टेशन, ग्वालियर
40 विंग, एयर फोर्स स्टेशन, ग्वालियर में 'स्वस्थ संगिनी' पहल के तहत कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (CHRI) के सहयोग से 3 दिवसीय कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किया गया।
मुख्य बातें:
🔹 शुभारंभ: 24 सितम्बर 2026 को श्रीमती नित्या अरोड़ा (अध्यक्ष, AFFWA L) द्वारा।
🔹 लाभार्थी: 110 सदस्यों ने जांच व परामर्श सुविधा का लाभ उठाया।
🔹 स्क्रीनिंग आंकड़े: 63 मैमोग्राफी | 81 पैप स्मीयर | 70 ओरल स्क्रीनिंग।
शिविर को सफल बनाने में विंग कमांडर (डॉ.) बी. रघुनंदन, स्क्वाड्रन लीडर (डॉ.) अविनाश कुमार राय, डॉ. राधा गुप्ता (प्रोजेक्ट ऑफिसर), विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और मेडिकल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
प्रारंभिक पहचान ही कैंसर से बचाव की सबसे बड़ी कुंजी है! 💗
Gunjan Shrivastav
Co-Ordinating Cancer Care