23/04/2026
*यात्रा बहुत छोटी है 😗
एक स्त्री बस में चढ़ी और एक पुरुष के बगल में बैठते समय उसके बैग से उसे चोट लग गई... लेकिन वह पुरुष चुप रहा, कुछ नहीं बोला।
जब वह व्यक्ति गुमसुम बैठा रहा, तो उस महिला ने पूछा – “मैंने आपको बैग से मारा, फिर आपने शिकायत क्यों नहीं की?”
उस पुरुष ने मुस्कुराकर उत्तर दिया:
“इतनी छोटी-सी बात पर नाराज़ होने की ज़रूरत नहीं, क्योंकि हमारी साथ की यात्रा बहुत छोटी है... मैं अगले स्टॉप पर ही उतर रहा हूँ...!”
इस उत्तर से महिला बहुत भावुक हुई। उसने उस पुरुष से माफी माँगी और मन ही मन सोचा कि “यात्रा बहुत छोटी है” – ये शब्द सोने से लिखे जाने चाहिए।
हमें यह समझना चाहिए कि इस संसार में हमारा समय इतना कम है कि बेकार की बहस, जलन, दूसरों को माफ़ न करना, असंतोष और नकारात्मक भावनाओं में उलझना वास्तव में समय और ऊर्जा की मूर्खतापूर्ण बर्बादी है।
👉 किसी ने आपका दिल तोड़ा है? शांत रहिए...
यात्रा बहुत छोटी है...!
👉 किसी ने धोखा दिया, धमकाया, अपमान किया?
आराम कीजिए – तनाव मत लीजिए...
यात्रा बहुत छोटी है...!
👉 किसी ने बेवजह आपका अपमान किया?
शांत रहिए... नज़रअंदाज़ कीजिए...
यात्रा बहुत छोटी है...!
👉 किसी ने अप्रिय टिप्पणी की?
माफ़ कर दीजिए, नज़रअंदाज़ कीजिए,
उन्हें अपनी दुआओं में रखिए और निःस्वार्थ प्रेम कीजिए...
यात्रा बहुत छोटी है...!
समस्याएँ तभी समस्या बनती हैं जब हम उन्हें मन में जगह देते हैं। याद रखिए, हमारा “साथ का सफ़र बहुत छोटा है”।
इस यात्रा की लंबाई किसी को नहीं पता...
कल किसने देखा है? यह सफ़र कब रुक जाएगा, कोई नहीं जानता।
तो आइए, अपने मित्रों, रिश्तेदारों और परिवार का सम्मान करें... उनका आदर करें...
हम दयालु, प्रेमपूर्ण और क्षमाशील बनें।
कृतज्ञता और आनंद से भरा जीवन जिएँ।
क्योंकि सचमुच हमारा साथ का सफ़र बहुत छोटा है...!
अपनी मुस्कान सभी के साथ बाँटिए...
अपनी ज़िंदगी को सुंदर और आनंदमय बनाइए...
क्योंकि चाहे समूह कितना ही बड़ा क्यों न हो,
हमारी यात्रा बहुत छोटी है...!
किसे कहाँ उतरना है, यह तो किसी को भी मालूम नहीं।
*🙏🙏*इसलिए हमेशा प्रसन्न रहें, मुस्कुराते रहें, और जीवन का आनंद लें।
19/04/2026
दिल्ली -महिला आरक्षण लागू करो, आज करो अभी करो ॥543 सीटो पर लागू करो॥अलका लांबा जी, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष, ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं एवं महिला कांग्रेस की सदस्यों के साथ मिलकर दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
हम महिला विरोधी सरकार को झुकाएंगे।
महिला आरक्षण कानून 543 सीटों पर ही लागू करवाएंगे और हमारी 180 बहनें इसी संसद में पहुंचेंगी।
हम OBC और SC-ST महिलाओं के साथ अन्याय नहीं होने देंगे, उनका हक छीने जाने नहीं देंगे।
📍 दिल्ली
सीमा समाधिया
राष्ट्रीय समन्वयक
अखिल भारतीय महिला कॉग्रेस
18/04/2026
जिन्होंने हाथरस, उन्नाव, मणिपुर और महिला पहलवानों के लिए कुछ नहीं किया
वही लोग महिलाओं पर ज्ञान दे रहे है?
18/04/2026
सावधान मातृ शक्ति..8:30 पर पनौती आने वाला हैं। संविधान पर हमले की शातिर चाल फैल होने पर #महिलाओं को बरगलाऐंगा या फिर कोई और धूर्तता करेंगा !
18/04/2026
🙏 जय श्री भगवान परशुराम जी 🙏
ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम चल समारोह 2026 के उपलक्ष्य में घर-घर जाकर पीले चावल (निमंत्रण) देकर आपको सपरिवार आमंत्रित किया जा रहा है।
आपसे विनम्र निवेदन है कि इस पावन निमंत्रण को स्वीकार कर कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करें एवं इसे सफल बनाएं।
📅 दिनांक: 10 मई 2026
🕔 समय: सायं 5 बजे
📍 मार्ग: अचलेश्वर मंदिर से महाराज बाड़ा, ग्वालियर
*महिला संयोजक: सीमा समाधिया *
🙏 आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं 🙏
08/04/2026
पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद मोहसिना किदवई जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।
वे कांग्रेस पार्टी की एक अत्यंत वरिष्ठ और वफ़ादार नेता थीं, जिनका पूरा जीवन जनसेवा का उदाहरण रहा है। अपनी सादगी, सौम्यता और गरिमापूर्ण राजनीतिक सफलता से उन्होंने देश की महिलाओं की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया।
इस दुख की घड़ी में मैं शोकाकुल परिजनों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।
08/04/2026
✨ 2026 श्री भगवान परशुराम चल समारोह की भव्य तैयारी शुरू ✨
ग्वालियर में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में ब्राह्मण समाज की एक विशाल बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों एवं मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही 🙏
इस महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया 🎉
👉 महेंद्र पटसरिया जी को मुख्य संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई 👏
📌 घोषित पदाधिकारी:
🔹 उप संयोजक: के.पी. अरजरिया
🔹 सह संयोजक: राजीव थापक एवं विक्रम शर्मा
🔹 महिला संयोजक: सीमा समाधिया 👩🦰
🔹 युवा संयोजक: मोनू शर्मा एवं संगम भार्गव 🔥
🔹 मीडिया प्रभारी: डॉ. अनिल कुमार शर्मा (एडवोकेट) 📢
📿 बैठक का मुख्य उद्देश्य अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर निकलने वाले भव्य परशुराम चल समारोह की रूपरेखा तैयार करना रहा 🚩
इस बार का आयोजन पहले से भी अधिक भव्य, आकर्षक और ऐतिहासिक बनाने पर जोर दिया गया 💫
🚩 चल समारोह के मार्ग, झांकियों की सुंदर व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं समाज की अधिक से अधिक भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि यह आयोजन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और एकजुटता का प्रतीक है 🙌
👥 बैठक में धर्मेंद्र भारद्वाज, भूपेंद्र शर्मा, प्रेम पचोरी, किशन मुद्गल, राजेश नायक, बसंत खमरिया, अशोक पटसरिया, पंकज सोनकिया, दीपक शर्मा, शशीकांत दीक्षित, सतीश शर्मा, अखिलेश पांडे, रवि गौड़, विकी शर्मा, राजेंद्र भारद्वाज सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे 🙏
👩🦰 मातृशक्ति की भी विशेष भागीदारी रही, जिसमें पूर्व संयोजक श्रीमती ममता कटारे जी सहित रानी उपाध्याय, ममता नायक, बिंदु त्रिपाठी, अरुणा त्रिपाठी, कांता शर्मा, मधू भार्गव, मीरा शर्मा, मनीषा शर्मा, अंजू दीक्षित, सुधा मिश्रा, मंजू मिश्रा, नीतू शर्मा, आशा त्रिपाठी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं 🌸
🗣️ नवनियुक्त मुख्य संयोजक महेंद्र पटसरिया जी ने बताया कि जल्द ही विभिन्न टोलियों का गठन किया जाएगा, जो घर-घर जाकर समाज बंधुओं को इस भव्य आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण देंगी 🤝
📲 मीडिया प्रभारी डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जिससे युवा वर्ग में और अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है 🔥
🙏 पूर्व संयोजक श्रीमती ममता कटारे जी का मार्गदर्शन और योगदान इस आयोजन की सफलता में सदैव प्रेरणादायक रहा है 💐
📢 आइए, हम सभी मिलकर भगवान श्री परशुराम के इस पावन जन्मोत्सव को भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक बनाएं 🚩
#परशुराम_जन्मोत्सव #ग्वालियर #ब्राह्मण_समाज #अक्षय_तृतीया #संस्कृति #एकता ुराम 🚩🙏
06/04/2026
आम इन्सान का जीना मुश्किल सरकार ने आयुष्मान से भी बंद किया लोगो का इलाज.. 🙏
अब इन हॉस्पिटल में नहीं होगा आयुष्मान से इलाज... 👏
゚
05/04/2026
"दाना पानी 4 बर्ड्स"
ग्वालियर - 🌞🐦 गर्मियों में पक्षी सेवा – एक सुंदर पहल 🐦🌞
भीषण गर्मी के इस मौसम में हमें निःस्वार्थ भाव से पक्षियों के लिए कुछ न कुछ अवश्य करना चाहिए, क्योंकि प्यास और भूख से जूझते ये नन्हें जीव हमारी छोटी-सी सेवा के भी हकदार हैं।
इसी भाव को आगे बढ़ाते हुए “दाना पानी बर्ड्स” संस्था द्वारा आज नेहरू उध्यान में दाना-पानी (पक्षियों के लिए जल-पात्र) का वितरण किया गया। यह सेवा कार्य न केवल सराहनीय है बल्कि समाज को भी प्रेरित करने वाला है।
इस पुनीत अवसर पर दाना पानी के सभी सदस्यो की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया।
✨ आइए, हम भी एक छोटा संकल्प लें—
अपने घर, छत या आंगन में पक्षियों के लिए पानी और दाना अवश्य रखें। ✨
🌿 सेवा ही सच्ची मानवता है 🌿
#पक्षी_सेवा #दाना_पानी