Smart City - Gwalior

Smart City - Gwalior

Share

Welcome to Smart city - Gwalior. This is the official page for the city wide consultation and discussion regarding Smart City initiative.

Please Contribute to the growth of Gwalior.

Photos from Smart City - Gwalior's post 08/04/2026

Gwalior: अब गलत दिशा में चलने वाले वाहनों के हो सकेंगे ई-चालान द्वारा मुख्य मार्गो पर लगाये गए स्मार्ट कैमरों द्वारा कंट्रोल कंमाण्ड सेंटर से होगी निगरानी।

Photos from Smart City - Gwalior's post 01/04/2026

स्मार्ट सिटी काँरर्पोरेशन द्वारा शहर की तीन बावडिय़ों को वाटर हार्वेस्टिंग कर किया पूर्नजीवित
इन बावडियों के माध्यम से संरक्षित होगा 50 लाख लीटर पानी
आरओ से फिल्टर और वाटर कूलर से ठंडा पानी पी सकेगे आमजन
ग्वालियर - 01 अप्रेल 2027 - जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत स्मार्ट सिटी काँरर्पोरेशन ने तीन बावडिय़ों को वाटर हार्वेस्टिंग कर पूर्नजीवित किया है। इन बावडिय़ों में हर साल 50 लाख लीटर पानी का संरक्षण हो सकेगा। बावडिय़ों की सुरक्षा एवं इसमें कचरा नहीं जाए इसके लिए इनके संधारण का कार्य किया गया है, साथ ही कचरे को रोकने के लिए बावडिय़ों पर लोहे का जाल भी लगाया जा रहा है। औऱ इन बावडिय़ों का पानी अब आमजन पीने के लिये प्रयोग कर सकेगे, इसके लिए तीनों बावडिय़ों में आरओ प्लांट का भी प्रावधान किया गया है। आरओ प्लांट से पानी फिल्टर होने के बाद वाटर कूलरों में जाएंगा जहां से लोग ठंडे पानी से अपनी प्यास बुझा सकेंगे।
नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने जानकारी देते हुये बताया कि स्मार्ट सिटी द्वारा शहर की एसएएफ की द्धितीय वाहिनी में बनी स्टेटकाल के समय की बावड़ी, सेनापति हनुमान मंदिर कांचमील, एवं इटालियन गार्डन में बनी बावडिय़ों को पूर्नजीवित करने का कार्य किया है। तीनों बावडिय़ों में संधारण इत्यादी का कार्य पूर्ण हो चुका है, अब सिर्फ फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। इस परियोजना के तहत तीनों बावडिय़ों के संरक्षण के लिए पहले बावड़ी के अंदर से कचरा निकाला गया, इसके बाद बावड़ी के टूटे एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों को ठीक किया गया। इसके बाद तीनों बावडिय़ों के पास ही बारिश के पानी को फिल्टर करने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग किट लगाई गई है। इस किट से पानी फिल्टर होकर सीधे बावडिय़ों में जाएंगा जिससे भूजलस्तर भी बढ़ेगा साथ ही यहां पर आने वाले पर्यटकों की प्यास भी बुझ सकेगी। तीनों बावडिय़ों का संरक्षण और संधारण का कार्य लगभग 97 लाख रुपए की लागत से किया गया है। जिसमे बावड़ी के संधारण, वाटर हार्वेस्टिंग किट एवं पुताई एवं अन्य कार्य़ शामिल है।

इन बावडिय़ों में हर साल इतना पानी होगा संरक्षित

द्धितीय वाहिनी एसएएफ में वाटर हार्वेस्टिंग के लिए अस्तबल की छत एवं आसपास के मैदान का पानी बावड़ी में पहुंचाया जाएगा। यह काफी बड़ा क्षेत्र है, जिससे बावड़ी में बारिश का लगभग 22 से 23 लाख लीटर पानी हर साल संरक्षित होगा। जबकि इटालियन गार्डन की बावड़ी में हर साल 5 से 6 लाख लीटर पानी संरक्षित होगा। वहीं सेनापति हनुमान मंदिर का क्षेत्र काफी बड़ा है। यहां पर मैदान को लेवल कर 22 से 25 लाख लीटर पानी बावड़ी में लाया जाएगा।

Photos from Smart City - Gwalior's post 30/03/2026

स्मार्ट सिटी की 40वीं बोर्ड बैठक हुई

सड़क, पार्किंग, निर्भया कैफे और फसाड लाइटिंग पर हुए अहम फैसले

ग्वालियर, 30 मार्च 2026/ स्मार्ट सिटी डवलपमेंट कॉर्पोरेशन की 40वीं बोर्ड बैठक में शहर के अधोसंरचना और सौंदर्यीकरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कलेक्टर एवं बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती रुचिका चौहान ने सचिन तेंदुलकर रोड के निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि इस सड़क के सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना तैयार कर उसे मूर्तरूप दें। निर्भया कैफे की निविदा प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर कार्य शुरू करने, मल्टीलेवल पार्किंग के संचालन से पहले महाराज बाडा क्षेत्र में आने वाले वाहनो की संख्या सहित ट्रैफिक सर्वे कराने तथा फसाड लाइटिंग परियोजना का विस्तार करने के निर्देश भी बैठक में दिए गए।
सोमवार को मोतीमहल स्थित स्मार्ट सिटी सभागार में आयोजित बैठक में स्मार्ट सिटी परियोजनाओं एवं डिपॉजिट वर्क की शेष राशि से प्रस्तावित नई परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में आईएसबीटी पर प्रस्तावित कमर्शियल कॉम्पलेक्स, कन्वेंशन सेंटर में अतिरिक्त कार्य, नगर निगम म्यूजियम के जीर्णोद्धार, फसाड लाइटिंग के विस्तार, जल संरक्षण और ट्रैफिक सुधार जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
कन्वेंशन सेंटर के पीछे प्रस्तावित बैंक्वेट हॉल के डिजाइन पर चर्चा के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि इसमें जल निकासी सहित सभी आवश्यक प्रावधान शामिल कर संशोधित डिजाइन प्रस्तुत करें। जिन हैरिटेज इमारतों पर कार्य की अनुमति प्राप्त हो चुकी है वहां पर जल्द से जल्द फसाड लाइटिंग का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि तानसेन समाधि एवं मोहम्मद गौस के मकबरे को छोड़कर अन्य स्थलों के लिए आवश्यक अनुमतियाँ प्राप्त हो चुकी हैं। मल्टीलेवल कार पार्किंग के संचालन एवं रख-रखाव (O&M) के संबंध में कलेक्टर ने विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महाराज बाड़ा क्षेत्र में प्रतिदिन आने वाले वाहनों का ट्रैफिक पुलिस के साथ संयुक्त सर्वे कराया जाए और प्रीपेड व मंथली पास जैसी सुविधाओं को निविदा में अवश्य शामिल किया जाए।
बैठक में शहर की पुरानी बावड़ियों के जीर्णोद्धार कार्य की समीक्षा भी की गई। उपनगर ग्वालियर, ग्वालियर दक्षिण और ग्वालियर पूर्व में एक-एक बावड़ी का कार्य लगभग पूर्ण होने पर कलेक्टर ने इन बावडियों के शीघ्र पूर्णता प्रमाण-पत्र जारी करने के निर्देश दिए। स्मार्ट सिटी के तहत लगाए गए सीसीटीवी एवं पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम के संबंध में बताया गया कि यह परियोजना पूर्ण हो चुकी है। अब गलत दिशा में आने वाले वाहनों पर चालानी कार्रवाई शुरू की जाएगी, जिसे बोर्ड ने स्वीकृति प्रदान की।
बैठक में नगर निगम आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी सीईओ श्री संघप्रिय, बोर्ड के अन्य सदस्य एवं संयुक्त संचालक नगर एवं ग्राम निवेश श्री कृष्णकांत कुशवाह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। बोर्ड के सदस्य श्री प्रशांत मेहता वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Photos from Smart City - Gwalior's post 22/03/2026

सांसद श्री कुशवाह ने किया सचिन तेंदुलकर मार्ग उन्नयनीकरण कार्य का भूमिपूजन

स्मार्ट सिटी के तहत 7.13 करोड़ की लागत से होगा सड़क का निर्माण

सांसद ने कहा शहर में बड़े-बड़े विकास कार्य ले रहे हैं मूर्तरूप

ग्वालियर 22 मार्च 2026/ ग्वालियर शहर में बड़े-बड़े विकास कार्य मूर्तरूप ले रहे हैं। विकास के इस क्रम को थमने नहीं दिया जायेगा। यह बात सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने कही। श्री कुशवाह सचिन तेंदुलकर मार्ग के उन्नयीकरण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
रविवार को आयोजित हुए इस भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार, नगर निगम सभापति श्री मनोज तोमर व उप सभापति श्री गिर्राज कंषाना, पार्षद श्री केदार सिंह, पूर्व पार्षद श्री मेहताब सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधीगण मंचासीन थे।
सांसद श्री कुशवाह ने कहा कि ग्वालियर पूर्व विधानसभा सहित ग्वालियर शहर में विभिन्न क्षेत्रो में विकास के नये आयाम लिखे जा रहे हैं। इसी कड़ी में सचिन तेंदुलकर मार्ग का उन्नयन कर इसे एक बेहतर और गुणवत्ता युक्त सड़क के रूप में तैयार किया जा रहा है। यह महत्वपूर्ण सड़क ग्रामीण और शहर को जोड़ती है। इससे बड़ी आबादी को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही यह सड़क यातायात व्यवस्था को सुचारू करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।
श्री कुशवाह ने सड़क निर्माण के भूमिपूजन पर सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनायें दीं और क्षेत्र के विकास कार्यो में सहयोग करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि ग्वालियर में विकास कार्यो के लिए धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। स्थानीय प्रशासन, नगर निगम के साथ साथ केन्द्र व राज्य सरकार की अन्य योजनाओं के तहत भी विकास कार्यो के लिए धनराशि मुहैया कराई जा रही है।
विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि इस मार्ग के बन जाने से ग्वालियर विकास को एक नया आयाम मिलेगा। सभी के साझा प्रयास रहेंगे कि इस सड़क मार्ग का निर्माण समय अवधि से पहले ही पूरा हो जाए।
निगम सभापति श्री मनोज तोमर ने भी इस मार्ग के उन्नयीकरण कार्य के भूमिपूजन अवसर पर सभी क्षेत्रवासियो को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण मार्ग है जो शहर को हाईवे से जोडता है और इस मार्ग के बनने से शहर विकास को भी बल मिलेगा।
आरम्भ मे सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह सहित अन्य अतिथिगणों ने विधिवत पूजा अर्चना कर सचिन तेंदुलकर मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर स्मार्ट सिटी के अधिकारी और बडी संख्या मे क्षेत्रवासी मौजूद थे।

डिवाइडर के दोनों ओर 9 – 9 मीटर चौड़ाई में बनेगी सड़क

स्मार्ट सिटी के अधीक्षण यंत्री श्री सुबोध खरे ने बताया कि स्मार्ट सिटी के माध्यम से 7 करोड़ 13 लाख की लागत से कुल लंबाई 2460 मीटर लम्बाई में सचिन तेंदुलकर मार्ग का निर्माण किया जायेगा। डिवाइडर के दोनों तरफ 9-9 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जायेगी। साथ ही पानी की निकासी की व्यवस्था के लिये पाइप डालकर चाणक्यपुरी नाला एवं मुरार नदी में पानी की निकासी की व्यवस्था की जावेगी। इस कार्य के अंतर्गत जल भराव वाले क्षेत्र में 230 मीटर सीमेंट कंक्रीट सड़क बनाई जायेगी व शेष पर डामरीकरण किया जाएगा। यह सड़क निर्धारित समय में पूरी होगी। सड़क की गुणवत्ता पर भी स्मार्ट सिटी निरंतर निगरानी रखेगी। Ministry of Housing and Urban Affairs Smart Cities Mission Department of Urban Development & Housing MP

13/03/2026

सुनहरा अवसर l
अधिभार में मिलने वाली विशेष छूट का लाभ उठाएँ l
कर का भुगतान समय पर करें और शहर के विकास में भागीदार बने l

Photos from Smart City - Gwalior's post 11/03/2026

ग्वालियर स्मार्ट सिटी का जी इंक्यूब देगा महिलाओं को अपने व्यवसाय की पहचान बढ़ाने का मौका
‘यशस्विनी 2.0’ के तहत सीख सकेगी महिलाएं बिज़नेस की बारीकियाँ
ग्वालियर 11 मार्च 2026 - ग्वालियर स्मार्ट सिटी इन्क्यूबेशन सेंटर (जी इंक्यूब) द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण प्रयास किये जा रहे है। इसी उद्देश्य को और मजबूत करने के लिए ग्वालियर स्मार्ट सिटी इन्क्यूबेशन सेंटर द्वारा यशस्विनी वूमेन इंटरप्रन्योरशिप सेल की शुरुआत की गई थी। जो काफी सफल रही थी। इसी के तहत अब जी इंक्यूब द्वारा यशस्विनी 2.0 की शुरुआत की गई है। यह पहल ग्वालियर की उन महिलाओं के लिए एक विशेष अवसर, जो घर से काम कर रही हैं और अपने छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ाना चाहती हैं। ‘यशस्विनी 2.0’ एक अनूठी पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को उद्यमिता की दिशा में सशक्त बनाना और उनके व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहयोग देना है।
इस पहल के तहत प्रतिभागियों को 12 सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान किया जाएगा, जिसमें उन्हें अपने व्यवसाय को डिजिटल प्लेटफॉर्म तक ले जाने की पूरी जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान, ब्रांडिंग और लोगो डिज़ाइन, ऑनलाइन मार्केटिंग, महिलाओं को सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग जैसी महत्वपूर्ण चीज़ें सिखाई जाएंगी, ताकि वे अपने उत्पादों और सेवाओं को अधिक लोगों तक पहुंचा सकें।
सबसे खास बात यह है कि यह पूरा प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क (Free of Cost) होगा। यह कार्यक्रम उन महिलाओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जो घर से व्यवसाय कर रही हैं, जैसे कि हस्तशिल्प, फूड प्रोडक्ट्स, बुटीक, होम-बेस्ड सर्विसेज या अन्य किसी भी प्रकार का छोटा व्यवसाय।
यशस्विनी 2.0 महिलाओं को न केवल सीखने का अवसर देगा, बल्कि उन्हें एक ऐसा मंच भी प्रदान करेगा जहां वे अपने विचारों और उत्पादों को आगे बढ़ाने के लिए सही मार्गदर्शन और नेटवर्किंग प्राप्त कर सकें।
यदि आपके पास भी कोई उत्पाद है या आप घर से व्यवसाय कर रही हैं और उसे आगे बढ़ाना चाहती हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। इच्छुक महिलाएं नीचे दिए गए लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं और अपने व्यवसाय को नई पहचान देने की दिशा में पहला कदम उठा सकती हैं।
अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए
दिए गए लिंक पर विजिट करें।
www.gincube.org/gwedc

10/03/2026

27 मार्च 2025 के बाद सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने वाले CHARGING POINT OPERATORS (CPOS) शासकीय प्रोत्साहन के पात्र हो सकते हैं।
देरी न करें... आज ही EV तरंग पोर्टल पर फॉर्म भरें!

Photos from Smart City - Gwalior's post 08/03/2026

आयुक्त नगरीय प्रशासन ने वर्चुअली एवं विभाग के ईएनसी ने बैठक में की नगर निगम के विकास कार्यों की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश

ग्वालियर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने भोपाल से वर्चुअली एवं ईएनसी श्री प्रदीप मिश्रा ने नगर निगम में संचालित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। साथ ही संपत्तिकर एवं जलकर वसूली पूरी क्षमता के साथ करने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय, अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव, श्री प्रदीप सिंह तोमर, अपर आयुक्त वित्त श्रीमती रजनी शुक्ला, अधीक्षण यंत्री श्री जे पी पारा, कार्यपालन यंत्री श्री संजीव गुप्ता, श्री सुशील कटारे, श्री आर के शुक्ला सहित संबंधित विभाग अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री भोंडवे ने कहा कि गारंटी पीरियड की सड़कों का निर्माण बहुत अच्छी गुणवत्ता के साथ कराया जाए।
इसके साथ ही सीसी रोड इतनी अच्छी गुणवत्ता की बने कम से कम 50 साल चले। साथ ही जो एजेंसी सड़क खराब करेगी उसी गुणवत्ता के साथ उसी से उसे ठीक कराये और उसकी लैब से जांच कराए। इसके साथ ही बैंक गारंटी अब ई गारंटी ही मान्य की जाए। अब 1 अप्रैल 2026 से नगर निगम ग्वालियर में ई ऑफिस के माध्यम से ही कार्य कराया जाए। वही कचरा प्रबंधन को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
वही ईएनसी श्री मिश्रा ने कहा कि नगर में किए जा रहे सभी विकास कार्य निर्धारित मानकों और समय-सीमा के अनुरूप पूर्ण होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता का नियमित परीक्षण किया जाए, ताकि आमजन को बेहतर और टिकाऊ सड़कें उपलब्ध हो सकें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित एजेंसियों और अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने निर्माण कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करने और कार्यस्थलों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शहर में सड़क निर्माण, नाली निर्माण, स्वच्छता व्यवस्था तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
सीएनसी श्री मिश्रा ने कहा कि नगर विकास से जुड़े कार्य सीधे आमजन के जीवन को प्रभावित करते हैं, इसलिए इन कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
इसके साथ ही पानी की लाइन जहां भी खराब है उसको बदलने के प्रस्ताव शासन को भेजें इसके साथ ही सीवर समस्या के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई।

06/03/2026

विशेष संपत्ति कर वसूली शिविर का आयोजन आज

ग्वालियर दिनांक 06 मार्च 2026- सम्पत्तिकर वसूली के लक्ष्य की पूर्ति के लिए कॉलोनियांे, मार्केट, मल्टीयों तथा विभिन्न स्थानों पर संपत्ति कर वसूली शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से ऐसे रहवासी जिनके पास भवन की रजिस्ट्री नहीं है केवल नोटरी है या काबिज हैं उनके लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वह काविज की रसीद पर संपत्ति कर जमा करा सकते हैं।
अपर आयुक्त श्री मुनीष सिकरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देशानुसार वर्ष 2025-26 के लंबित सम्पत्तिकर वसूल किए जाने हेतु कॉलोनियों, मार्केट आदि जगहों पर कैंप आयोजित कर सम्पत्तिकर जमा कराया जा रहा है। जिसके तहत आज शनिवार 7 मार्च 2026 को विभिन्न स्थानों पर सम्पत्तिकर शिविर आयोजित किए जाएगें। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगाया जाएगा।
सम्पत्तिकर शिविर जिसमें वार्ड 23 के लिए पलिया चक्की के पास श्रीनगर कॉलोनी, वार्ड 25 के लिए 7 नम्बर चौराहा, वार्ड 5 के लिए गौरव विद्या मंदिर स्कूल के पास चंदन राय की कोठी के पीछे शील नगर, वार्ड 29 के लिए गायत्री विहार सुधा भदौरिया के स्कूल पर, वार्ड 60 संगम एवेन्यू ओहदपुर, वार्ड 33 के लिए लक्ष्मण तलैया, वार्ड 27 के लिए चिक संतर मंदिर वाली गली समाधिया के मकान के पास, वार्ड 20 के लिए आशा कन्या स्कूल के पास रणधीर कॉलोनी, वार्ड 7 के लिए अर्वन ग्रीन सिटी सागरताल जलालपुर रोड, वार्ड 61 के लिए अचलेश्वर रेजीडेंसी सिरोल मॉडल टाउन, वार्ड 53 के लिए पानपत्ते की गोठ लक्कडखाना सहित अनेक स्थानों पर सम्पत्तिकर वसूली शिविर आयोजित किए जाएगें।

06/03/2026

राज्य सरकार की पहल

घर बैठे करें WhatsApp Chatbot सेवा का उपयोग

📢 आगामी लोक अदालत में पाएं विशेष लाभ
✔ बकाया संपत्तिकर एवं जल उपभोक्ता प्रभार का भुगतान करें
✔ ऑनलाइन भुगतान कर पेनल्टी में छूट का लाभ प्राप्त करें
✔ घर बैठे WhatsApp Chatbot / ई-नगर पालिका के माध्यम से सेवाओं का उपयोग करें

📄 Payment Receipt WhatsApp पर ही प्राप्त करें

🗓 लोक अदालत (Date 14-03-2026) को अपना कर जमा करें
📲 अधिकृत WhatsApp नंबर: 7552465110
🌐 Website: https://enagarpalika.mp.gov.in⁠
💧 जिम्मेदार नागरिक बनें
💧 समय पर कर भुगतान करें
💧 शहर के विकास में योगदान दें

नगरीय विकास एवं आवास विभाग, मध्यप्रदेश

03/03/2026

ग्वालियर स्मार्ट सिटी परिवार की ओर से होली के पावन पर्व की सभी को बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएं!

Photos from Smart City - Gwalior's post 25/02/2026

शोध सहयोग, तकनीकी मार्गदर्शन, प्रबंधन व वित्तीय अवसरों के माध्यम से स्टार्टअप नवाचार को नई दिशा देने का लिया गया संकल्प

जीइन्क्यूब की तीन दिवसीय अकादमिया इंडस्ट्री फाइनेंशल कॉन्क्लेव का हुआ भव्य समापन

ग्वालियर स्मार्ट सिटी इनक्यूबेशन सेंटर द्वारा तीन दिवसीय कॉन्क्लेव एवं “अकादमिया इंडस्ट्री फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन कॉन्क्लेव 2026" का सफलतापूर्वक समापन हुआ। ग्वालियर स्मार्ट सिटी के मार्गदर्शन में आयोजित इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य स्थानीय स्टार्टअप्स को अकादमिक विशेषज्ञता, उद्योग अनुभव एवं वित्तीय संसाधनों से जोड़कर एक सशक्त एवं आत्मनिर्भर स्टार्टअप इकोसिस्टम का निर्माण करना रहा।
कॉन्क्लेव के प्रथम दिवस “अकादमिक इनक्यूबेटर्स कॉन्क्लेव” आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न शैक्षणिक इनक्यूबेशन केंद्रों ने सहभागिता की। इस दौरान शोध सहयोग, तकनीकी मार्गदर्शन, लैब सुविधाओं के उपयोग, प्रतिभा संसाधन एवं संयुक्त नवाचार पर सार्थक चर्चा हुई। स्टार्टअप्स और अकादमिक संस्थानों के मध्य दीर्घकालिक सहयोग मॉडल विकसित करने पर विशेष बल दिया गया।
द्वितीय दिवस उद्योग जगत को समर्पित रहा। विभिन्न क्षेत्रों से आए अनुभवी संस्थापकों ने स्टार्टअप्स को प्रारंभिक चरण में आने वाली वास्तविक चुनौतियों जैसे बाजार में प्रवेश, उत्पाद की वैलिडेशन, टीम निर्माण, संचालन प्रबंधन एवं स्केलेबिलिटी के व्यावहारिक समाधान साझा किए। उनके अनुभवों ने प्रतिभागियों को उद्यमिता की जमीनी समझ प्रदान की तथा आत्मविश्वास को सुदृढ़ किया।
तृतीय एवं अंतिम दिवस फाइनेंशियल कॉन्क्लेव के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें बैंकिंग क्षेत्र के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने स्टार्टअप्स को विभिन्न वित्तीय अवसरों से अवगत कराया। प्रतिनिधियों ने स्टार्टअप्स को औपचारिक वित्तीय प्रणाली से जुड़ने और उपलब्ध योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
तीन दिवसीय यह आयोजन ग्वालियर में नवाचार, सहयोग और उद्यमिता को नई दिशा देने की एक सशक्त पहल के रूप में उभरा है। अकादमिक ज्ञान, उद्योग अनुभव और वित्तीय सहयोग को एकीकृत कर यह कॉन्क्लेव स्थानीय स्टार्टअप्स के लिए विकास, विस्तार और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध हुआ है।

Want your business to be the top-listed Government Service in Gwalior?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address

MotiMahal
Gwalior