I support AAP in Uttarakhand

I support AAP in Uttarakhand

Share

Let's come together to show support for Aam Aadmi Party so that we can change the future of our beautiful state Uttarakhand.

It is very important for like minded people to come together and share thoughts so that more people can be aware about this.

20/04/2022
31/03/2022

शुरू कर दिया खेल भाजपा ने।

अब कम कर लूटेंगे जनता को क्योंकि चुनाव में तो पानी की तरह पैसा बहाया है।

20/03/2022

पंजाब में आम आदमी की सरकार बनते ही कुछ ही दिनों के अंदर 25000 सरकारी नौकरी को मंजूरी दे दी है।

ये होता है काम और उसके प्रति संकल्प।

उत्तराखंड की सरकार अभी भी सो रही है।

17/03/2022

3000 फॉलोअर्स को उनके प्यार, आशिर्वाद और समर्थन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद । 🙏

17/03/2022

काश उत्तराखंड में भी ऐसा हो पाता तो रिश्वतखोरी रुक जाती।

13/02/2022

दोस्तों, सोच समझ के वोट डालना।

अगर रोज़गार, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत वाली राजनीति चाहते हो तो आम आदमी पार्टी को वोट देना।

वरना जो पिछले 21 साल से चला आ रहा है वही चलता रहेगा।

🙏

जय उत्तराखंड। जय हिन्द।

13/02/2022

पुष्कर सिंह धामी पैसे बांटते हुए पकड़े गए।

ऐसे भ्रष्ट नेताओं को वोट देकर कोई फायदा नही।

ये चुनाव के बाद सारा पैसा जनता से ही निकालेंगे , हमारे अस्पताल और स्कूल के पैसे खा कर।

24/01/2022

आम आदमी पार्टी को बहुत प्यार मिल रहा है लोगों का। जय उत्तराखंड, जय भारत।

12/01/2022

आप सभी का धन्यवाद।

इतना प्यार और आशीर्वाद देने के लिए।

आगे भी आशीर्वाद बनाएं रखिएगा। 🙏

जय हिंद।

06/01/2022

आए दिन ये सब देखने को मिलता रहता है फिर भी लोग नहीं समझते और इन दलाल नेताओं को वोट दे देते हैं। जब अच्छा विकल्प आता है तो इन दलालों की बातों में आपका अंधे हो जाते है। अंत में भुगतना पड़ता है गरीब को। 😭

पिछले 10 साल में क्या हाल बना दिया है उत्तराखंड का। न रोजगार , ना अच्छी शिक्षा और न ही अच्छा स्वास्थ्य।

सोच समझ कर वोट देना दोस्तों।

#अल्मोड़ा

▪️धौलछीना के जंगल में भीगते हुए देर रात महिला ने बच्चे को जन्म दिया।

▪️मोबाइल और टॉर्च की रोशनी में छाते लगाकर बचाई बच्चे की जान।

▪️ पतलचौरा गांव में न सड़क है न ही स्वास्थ्य सुविधा,5km की खड़ी चढ़ाई के बाद 19km दूर अस्पताल ले जाया जाता है।

14/12/2021

उत्तराखंड की महिलाओं के लिए खुशी की ख़बर।

08/12/2021

हर पांच साल बाद हमारे पास वही स्तिथि आजाती है, बस 2 विकल्प। एक को हराने के लिए दूसरे को वोट दे देते हैं। खुद सोचिए की आपको क्या मिला और उत्तराखंड के लिए क्या सही मायने में काम किया है कांग्रेस या भाजपा ने?

अगर किया है तो -

1. क्यों सरकारी अस्पतालों के इतने बुरे हाल है?
2. क्यों पहाड़ से जनता को हल्द्वानी, देहरादून या दिल्ली जाना पड़ता है किसी बड़े इलाज के लिए?
3. क्यों सरकारी अस्पतालों में सभी दवाइयां नहीं मिलती?
4. क्यों आपको अपने बच्चो को अच्छी शिक्षा देने के लिए हजारों रुपए खर्च करने पड़ते है?
5. क्यों पहाड़ों में और यहां तक की मैदानी इलाकों में भी सरकारी स्कूलों का इतना बुरा हाल है?
6. क्यों आज भी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए एजेंट को पैसे देने पड़ते हैं?
7. क्यों आज कॉलेज की बद से बदत्तर स्तिथि है?
8. क्यों एक ही साल में 5 बार एक ही सड़क के निर्माण में इतना पैसा खर्च किया जाता है?
9. क्यों आपके घर 24 घंटे बिजली नहीं आती? बिजली कटौती क्यों?
10. क्यों सरकारी बसों की हालत खटारा है इतने सालो से ?
11. क्यों हमारे युवाओं को घर के पास ही रोजगार नहीं मिलता? क्यों उनको इतने दूर जाना पड़ता है?
12. क्यों न्यूनतम मजदूरी इतनी कम है?
13. क्यों जनता को देने के लिए पैसे काम पड़ जाते हैं और वही नेताओं के लिए सब ऐशो आराम फ्री देने के लिए खूब पैसे आजाते हैं?

और कई सारे सवाल हैं ... इनके जवाब जब आप सोचेंगे की आप के साथ और आपके परिवार के साथ कितना बड़ा धोखा हो रहा है।

इस बार एक मौका आम आदमी पार्टी को देकर देखो।

हम ये नहीं बोलते ही आम आदमी पार्टी सब अच्छा कर रही है या कर देगी। दिल्ली में भी सब कुछ सही नहीं कर पाए हैं वो। बहुत कमियां हो सकती है आम आदमी पार्टी में।

लेकिन जब आप लोकतंत्र में सारे विकल्पों को देखेंगे तो आम आदमी पार्टी बाकी पार्टियों से कम से कम 10 गुना बेहतर है। क्योंकि एक मात्र पार्टी है जो आम आदमी के बारे में सोचती है।

कुछ लोग भाजपा और कांग्रेस से यहां झूठ फैला के कोशिश करते हैं की आम आदमी पार्टी को बदनाम किया जा सके।

कोई आम आदमी पार्टी को हिंदू विरोधी पार्टी बोलता है - लेकिन यह नहीं देखता कि हिंदुओं के बच्चो को सबसे अच्छी शिक्षा आम आदमी पार्टी ही देती है। आज तक की सरकारों ने सिर्फ़ हज सब्सिडी दी और उसमे कोई बुराई नहीं लेकिन आम आदमी पार्टी है जिसने हिंदुओं के लिए भी तीर्थयात्रा में सब्सिडी दी। आप किसी भी धर्म के हो, सभी को अपने तीर्थस्थान के लिए सब्सिडी मिलेगी। तो कैसे हो गई ये पार्टी हिंदू विरोधी?

कुछ लोग आम आम आदमी पार्टी को देंगे करवाने वाली पार्टी बोलते हैं - दिल्ली में पुलिस केंद्र सरकार के पास रहती है। अगर आम आदमी पार्टी ने दंगे करवाए होते तो क्या केंद्र सरकार आम आदमी पार्टी को छोड़ देती अभी तक? बस झूठ फैलाया जाता है।

जब एक नेता का नाम दंगो में सामने आया तो उसको पूरी इन्वेस्टिगेशन और केस खत्म होने तक पार्टी से अलग कर दिया गया। ऐसे एक दो लोग तो होते हैं है पार्टी में, क्या भाजपा में रेप करने वाला उत्तर प्रदेश का एमएलए सेंगर नहीं था? तो क्या पूरी भाजपा रेपिस्ट पार्टी बन जाएगी? कांग्रेस में जगदीश टाइटलर जैसे लोग हैं जिन्होंने सिखों का कत्लेआम मचाया था, तो क्या कांग्रेस पूरी वैसी ही है? सोचिएगा।

कोई लोग बोलते हैं की आम आदमी पार्टी सेना के खिलाफ है। एक मात्र पार्टी है देश में को शहीद को 1 करोड़ की सम्मान राशि देती है। इस से बड़ा देश भक्ति का क्या सबूत हो सकता है?

तो आपको सोचना है। जब आपने 2-2 बार भाजपा और कांग्रेस को मौका दिया है तो एक मौका आम आदमी पार्टी को देकर देखिए। अगर काम नहीं किया तो अगले चुनाव में लात मार के सत्ता से बाहर फेक देना।

उत्तराखंड और अपने परिवार के लिए आम आदमी पार्टी को बस एक बार समर्थन दीजिए।

Want your business to be the top-listed Government Service in Haldwani?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Haldwani