40BN PAC Haridwar

Call Website Contact the organization

40BN PAC Haridwar Provincial Armed Constabulary, (PAC) is an armed police and Its a page about 40 BN PAC Haridwar (Uttarakhan Police)

🗓 दिनांक: 09-10-2026      #शुक्रवार_परेड   🚶आज 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार में आयोजित शुक्रवार परेड के अवसर पर सेनानायक...
09/10/2026

🗓 दिनांक: 09-10-2026
#शुक्रवार_परेड
🚶आज 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार में आयोजित शुक्रवार परेड के अवसर पर सेनानायक महोदय श्री आयुष अग्रवाल,IPS द्वारा परेड का मान-प्रणाम ग्रहण किया गया।
🔍परेड के उपरांत सेनानायक महोदय द्वारा वाहिनी पुलिस मॉर्डन स्कूल, वाहिनी राशन शॉप, सप्तपदी स्थल, वाहिनी पेट्रोल पम्प, आरटीसी बैरक, आरटीसी भोजनालय, वाहिनी शस्त्रागार एटीसी का निरीक्षण किया गया।
🌺इस अवसर पर उपसेनानायक श्रीमती मनीषा जोशी, उपसेनानायक श्री जोधराम जोशी, सहायक सेनानायक श्री प्रदीप पन्त, शिविरपाल श्री राजेश बिष्ट, एटीसी RI श्री महिपाल सिंह, RI RTC श्री गणेश लाल, सूबेदार सैन्य सहायक श्री मंगल सिंह एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
अनुशासन, सेवा और समर्पण ही हमारी पहचान
See less

🇮🇳 E कंपनी 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार पोस्टों का निरीक्षण 🇮🇳दिनांक 07/10/2026 को उप सेनानायक महोदय श्री जोधराम जोशी द्व...
08/10/2026

🇮🇳 E कंपनी 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार पोस्टों का निरीक्षण 🇮🇳
दिनांक 07/10/2026 को उप सेनानायक महोदय श्री जोधराम जोशी द्वारा E कंपनी, 40वीं वाहिनी पीएसी के विभिन्न स्थानों पर व्यवस्थित पोस्टों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पोस्टों पर तैनात कार्मिकों की ड्यूटी, सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन, अभिलेखों एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
🔹 पोस्ट–01 : माई की मंडी, रुद्रप्रयाग
👮 पोस्ट कमांडर: APC श्री कंवर पाल सिंह
🔹 पोस्ट–02 : डेम कॉलोनी, श्रीनगर
👮 पोस्ट कमांडर: HC श्री अनिल पाल
🔹 पोस्ट–03 : शिवपुरी, टिहरी गढ़वाल
👮 पोस्ट कमांडर: APC श्री कालू सिंह
निरीक्षण के दौरान उप सेनानायक महोदय द्वारा सभी कार्मिकों को अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं सजगता के साथ निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही ड्यूटी के दौरान सतर्क रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया गया।
💐 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार
अनुशासन • सेवा • सुरक्षा 🇮🇳

🚨 निरीक्षण एवं अनुशासन 🚨🇮🇳 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार 🇮🇳 दिनांक 06/10/2026 को उप सेनानायक महोदय श्री जोधराम जोशी द्वार...
07/10/2026

🚨 निरीक्षण एवं अनुशासन 🚨
🇮🇳 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार 🇮🇳

दिनांक 06/10/2026 को उप सेनानायक महोदय श्री जोधराम जोशी द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग एवं चमोली के विभिन्न स्थानों पर व्यवस्थित डी दल का निरीक्षण किया गया।
🔹 पोस्ट - गुलाबराय, रुद्रप्रयाग
🔹 पोस्ट - अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग
🔹 पोस्ट - गौचर, रुद्रप्रयाग
🔹 पोस्ट - गोपेश्वर, चमोली
🔹 पोस्ट - बद्रीनाथ,चमोली

👮‍♂️ निरीक्षण के दौरान उप सेनानायक महोदय द्वारा तैनात कार्मिकों की ड्यूटी व्यवस्था, अनुशासन, कार्यप्रणाली एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

💪 महोदय द्वारा कार्मिकों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन, सतर्कता एवं कर्तव्यपरायणता के साथ करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही विषम एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी सजग, तत्पर एवं अनुशासित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने पर विशेष बल दिया गया।

निरीक्षण का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात डी दल की कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाना तथा कार्मिकों का मनोबल बढ़ाना रहा।

🫡 कर्तव्य के प्रति निष्ठा, अनुशासन और सतर्कता ही एक सशक्त बल की पहचान है।

🚔 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार
🇮🇳 सेवा • सुरक्षा • समर्पण 🇮🇳

#40वींवाहिनीPAC #कर्तव्यनिष्ठा #सतर्कता #सेवासुरक्षासमर्पण

06/10/2026
🇮🇳 कर्तव्य के प्रति सजगता एवं तत्परता 🇮🇳आज दिनांक 04/10/2026 को उपसेनानायक महोदय श्री जोधराम जोशी द्वारा कोटद्वार में व्...
04/10/2026

🇮🇳 कर्तव्य के प्रति सजगता एवं तत्परता 🇮🇳
आज दिनांक 04/10/2026 को उपसेनानायक महोदय श्री जोधराम जोशी द्वारा कोटद्वार में व्यवस्थापित ए दल का निरीक्षण किया गया।
इस क्रम में उपसेनानायक महोदय द्वारा—
🔹 01 प्लाटून, पोस्ट–पुराना फायर स्टेशन, कोटद्वार
🔹 डेढ़ सेक्शन, पोस्ट–हिंदू पंचायत अखाड़ा, कोटद्वार
में व्यवस्थापित कार्मिकों एवं ड्यूटी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।
निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा कार्मिकों की ड्यूटी व्यवस्था, अनुशासन, उपलब्ध संसाधनों एवं तैयारियों का जायजा लिया गया तथा सभी कार्मिकों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण सतर्कता, तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इस अवसर पर पीसी अनूप सिंह, एपीसी श्री सूरजपाल एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
आपदा एवं आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया हेतु सदैव तत्पर। 💪🇮🇳
🚩 सेवा • सुरक्षा • समर्पण • तत्परता 🚩 #उत्तराखंड #कर्तव्यनिष्ठा #तत्परता #सेवा_और_समर्पण

04/10/2026

🚨 आस्था पथ पर हादसे के बीच आपदा राहत दल की तत्परता से बची 3 जिंदगियां 🙏
आज दिनांक 04/10/2026 को ग्राम रामपुर, तहसील पटौदी, गुरुग्राम (हरियाणा) निवासी अरविंद वशिष्ठ पुत्र महेंद्र वशिष्ठ, सुनीता पत्नी अरविंद वशिष्ठ एवं मनीष पत्नी सुनील वशिष्ठ परिवार सहित हरिद्वार आए हुए थे।
हरिद्वार के रोड़ीबेलवाला आस्था पथ स्थित घाट पर स्नान करते समय अचानक तेज बहाव के कारण तीनों अनियंत्रित होकर पानी में बहने लगे। लोगों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद आपदा राहत दल, 40वीं वाहिनी पीएसी की टीम ने तत्काल मोर्चा संभाला और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को सुरक्षित बचा लिया।
🛟 बचाव दल
दलनायक श्री राजेंद्र प्रसाद लखेड़ा
कंपनी हवलदार मेजर श्री मुकेश चंद
HC त्रिपन सिंह
HC कल्याण सिंह
कांस्टेबल सुनील चौहान
कांस्टेबल संतराम
कांस्टेबल जयवीर सिंह
कांस्टेबल महावीर कैंथुरा
कांस्टेबल प्रवीन भारती
कांस्टेबल गौरव
🙏
🌊 आपदा राहत दल की तत्परता, साहस एवं त्वरित कार्रवाई ने तीन अनमोल जिंदगियां बचा लीं।
👏 40वीं वाहिनी पीएसी की टीम एवं आपदा राहत दल का हृदय से आभार।
⚠️ अपील: गंगा घाटों पर स्नान करते समय तेज बहाव से सावधान रहें तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
#हरिद्वार #रोड़ीबेलवाला #आस्थापथ #गंगा #आपदाराहतदल #40वींवाहिनीPAC #जनसुरक्षा #हरहरगंगे

📅 दिनांक: 03.10.2026🏏🏆 15वीं अन्तरजनपदीय/वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता–2026 में 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार का शानदार प्रदर...
03/10/2026

📅 दिनांक: 03.10.2026
🏏🏆 15वीं अन्तरजनपदीय/वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता–2026 में 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार का शानदार प्रदर्शन एवं विजयी अभियान 🏆🏏
आज दिनांक 03.10.2026 को 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार की क्रिकेट टीम द्वारा 15वीं अन्तरजनपदीय/वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता–2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम करने पर सेनानायक महोदय श्री आयुष अग्रवाल,IPS द्वारा पूरी क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

जनपद हरिद्वार में दिनांक 27.09.2026 से 01.10.2026 तक आयोजित उक्त क्रिकेट प्रतियोगिता में 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन, मेहनत एवं शानदार टीम भावना का परिचय देते हुए प्रतियोगिता के सभी मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की।
🏏 प्रतियोगिता में 40वीं वाहिनी पीएसी का विजयी अभियान
🔹 प्रथम मैच — 40वीं वाहिनी पीएसी बनाम जनपद ऊधमसिंहनगर
40वीं वाहिनी पीएसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाए। जवाब में जनपद ऊधमसिंहनगर की टीम 10 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 50 रन ही बना सकी।
➡️ 40वीं वाहिनी पीएसी ने 48 रनों से जीत दर्ज की।

🔹 क्वार्टर फाइनल — 40वीं वाहिनी पीएसी बनाम जनपद चमोली
40वीं वाहिनी पीएसी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जनपद चमोली की टीम 10.4 ओवर में 36 रन पर सिमट गई।
➡️ 40वीं वाहिनी पीएसी ने 72 रनों से शानदार जीत दर्ज की।

🔹 सेमीफाइनल — 40वीं वाहिनी पीएसी बनाम जनपद पिथौरागढ़
सेमीफाइनल मुकाबले में 40वीं वाहिनी पीएसी ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए। जवाब में जनपद पिथौरागढ़ की टीम 14.3 ओवर में 67 रन पर ऑलआउट हो गई।
➡️ 40वीं वाहिनी पीएसी ने 54 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।

🏆🔥 फाइनल मुकाबला — 40वीं वाहिनी पीएसी बनाम जनपद हरिद्वार
फाइनल मुकाबले में 40वीं वाहिनी पीएसी की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 174 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जनपद हरिद्वार की टीम 17.4 ओवर में 119 रन ही बना सकी।
➡️ 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार ने फाइनल मुकाबला 55 रनों से जीतकर प्रतियोगिता का विजेता खिताब अपने नाम किया। 🏆🏏
पूरी प्रतियोगिता में टीम ने लगातार चारों मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज करते हुए अपनी प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन और टीम भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सेनानायक महोदय द्वारा 40वीं वाहिनी पीएसी की पूरी क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। सेनानायक महोदय द्वारा खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके परिश्रम, लगन, अनुशासन, खेल भावना एवं सामूहिक प्रयास की प्रशंसा की गई।
यह शानदार उपलब्धि 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार के लिए अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है। टीम के सभी खिलाड़ियों एवं टीम से जुड़े समस्त कार्मिकों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से वाहिनी का नाम गौरवान्वित किया है। 💐👏
🎉 विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए ढेरों शुभकामनाएं। 🎉
🏆 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार — विजेता 🏆
🏏 खेल • अनुशासन • टीम भावना • विजय 🏏

✨इस अवसर पर उपसेनानायक श्रीमती मनीषा जोशी, उपसेनानायक श्री जोधराम जोशी, सहायक सेनानायक श्री प्रदीप पंत, शिविरपाल श्री राजेश बिष्ट, सूबेदार सैन्य सहायक श्री मंगल सिंह एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
🏏 खेल • अनुशासन • टीम भावना • विजय 🏏
🇮🇳 जय हिन्द! 🇮🇳
#40वींवाहिनीपीएसी #हरिद्वार #विजेता #15वींअन्तरजनपदीयक्रिकेटप्रतियोगिता #क्रिकेटप्रतियोगिता2026 🇮🇳🏏🏆

🏆🏏 15वीं प्रादेशिक जनपदीय/वाहिनी पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता में 40वीं वाहिनी PAC हरिद्वार का कब्जा! 🏆🏏दिनांक 01/10/2026 क...
02/10/2026

🏆🏏 15वीं प्रादेशिक जनपदीय/वाहिनी पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता में 40वीं वाहिनी PAC हरिद्वार का कब्जा! 🏆🏏
दिनांक 01/10/2026 को हरिद्वार के भल्ला स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में 40वीं वाहिनी PAC हरिद्वार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरिद्वार जनपद की टीम को 55 रनों से हराकर प्रतियोगिता की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। 🏆🥇
फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 40वीं वाहिनी PAC हरिद्वार की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 174 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में हरिद्वार जनपद पुलिस की पूरी टीम 119 रन पर सिमट गई।
पूरे टूर्नामेंट में 40वीं वाहिनी PAC हरिद्वार के बल्लेबाजों और गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। टीम ने शानदार खेल भावना, अनुशासन और बेहतरीन प्रदर्शन के साथ प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया। 👏🏏
⭐ हेड कांस्टेबल धनराज शर्मा ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए:
🏏 बेस्ट बल्लेबाज
🏆 बेस्ट खिलाड़ी
🥇 फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच
का खिताब अपने नाम किया।
40वीं वाहिनी PAC हरिद्वार की पूरी टीम को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। 💐👏
🔥 शानदार खेल • शानदार जीत • शानदार टीम 🔥
#15वींप्रादेशिकपुलिसक्रिकेटप्रतियोगिता #40वींवाहिनीPAC #हरिद्वार 🏆🏏

🇮🇳🌸 महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित 🌸🇮🇳आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026, अंतरराष्ट्रीय अहिंसा...
02/10/2026

🇮🇳🌸 महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित 🌸🇮🇳
आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026, अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। 🙏💐
इस अवसर पर सेनानायक महोदय श्री आयुष अग्रवाल (IPS) एवं वाहिनी के अन्य उच्चाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। 🌺🙏
कार्यक्रम के दौरान सेनानायक महोदय एवं अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा वाहिनी के स्वच्छता कर्मियों को कंबल वितरित कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। 🧣🙏
महात्मा गांधी जी का सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता का संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री जी का सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा का जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। 🇮🇳✨
आइए, इस अवसर पर हम सभी स्वच्छता, सेवा, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लें।
सत्य • अहिंसा • स्वच्छता • सादगी • राष्ट्रसेवा 🇮🇳
✨इस अवसर पर उपसेनानायक श्रीमती मनीषा जोशी, उपसेनानायक श्री जोधराम जोशी, सहायक सेनानायक श्री प्रदीप पंत, शिविरपाल श्री राजेश बिष्ट, RI RTC श्री गणेश लाल, RI ATC श्री महिपाल सिंह, सूबेदार सैन्य सहायक श्री मंगल सिंह एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
#40वींवाहिनीPAC #हरिद्वार #स्वच्छता #राष्ट्रसेवा #श्रद्धासुमन

📌  #मासिक_सैनिक_सम्मेलन | माह:_सितंबर_2026📍 सम्मेलन कक्ष, 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार🗓️दिनांक 30/09/2026👮‍♀️ सेनानायक म...
30/09/2026

📌 #मासिक_सैनिक_सम्मेलन | माह:_सितंबर_2026
📍 सम्मेलन कक्ष, 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार
🗓️दिनांक 30/09/2026
👮‍♀️ सेनानायक महोदय श्री आयुष अग्रवाल (IPS) के निर्देशन एवं अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।
🫡 सम्मेलन के दौरान सेनानायक महोदय द्वारा सभी अधिकारियों एवं जवानों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
📋 इस अवसर पर अनुशासन, ड्यूटी के प्रति निष्ठा, समयपालन, वर्दी की मर्यादा, जनसंपर्क, कानून-व्यवस्था, आपदा राहत एवं आगामी दायित्वों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही सभी कार्मिकों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, समर्पण एवं संवेदनशीलता के साथ करने हेतु प्रेरित किया गया।
🏅 - सम्मान
उत्कृष्ट कार्य हेतु निम्न कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया:
🔸 एपीसी उत्तम भण्डारी (ई दल)
🔸 एपीसी रेखा बागड़ी (एम दल)
🔸 मु0आ0 बलबीर सिंह (जी दल)
🔸 मु0आरक्षी विनोद सिंह ( डी दल)
🔸 मु0आरक्षी सुबोध कुमार ( सी दल)
🔸 मु0आरक्षी विजेन्द्र सिंह (एफ दल)
🔸 मु0आरक्षी रवि कुमार(एच दल)
🔸 मु0आरक्षी अनिपाल (ई दल)
🔸 मु0आरक्षी ओम कुमार (बी दल)
🔸 म0मु0आरक्षी इन्दु (एम दल)
🔸 म0मु0आरक्षी प्रतिमा (एम दल)
🔸 आरक्षी दीपक कुमार (मुख्यालय शाखा)
🔸 आरक्षी राजेश शर्मा (सी दल)
🔸 आरक्षी सतेश्वर प्रसाद (एच दल)
🔸 आरक्षी सचिन कुमार (सी दल)
🔸 आरक्षी मन्दीप कुमार (डी दल)
🔸 आरक्षी आशीष नेगी (एफ दल)
🔸 आरक्षी कृष्णकान्त (एफ दल)
🔸 आरक्षी वीरेन्द्र कुमार (एफ दल)
🔸 आरक्षी गोपाल कश्यप (एच दल)
🔸 आरक्षी परीक्षित (ए दल)
🔸 आरक्षी सचिन शर्मा (ए दल)
🔸 आरक्षी मन्दीप कुमार (बी दल)
🔸 आरक्षी तालीम अहमद (एच दल)
🔸 आरक्षी जयदीप सिंह (ई दल)
🔸 आरक्षी विक्रम सिंह (जी दल)
🔸 आरक्षी सत्यवीर सिंह (ई दल)
🔸 आरक्षी भूपेन्द्र सिंह (ए दल)
🔸 आरक्षी गौरव सिंह (ई दल)
🔸 म0आरक्षी कविता चौधरी (एम दल)
🔸 म0आरक्षी प्रमिला पुण्डीर (एम दल)
🔸 म0आरक्षी पिंकी (एम दल)
🔸उपनल चालक मन्दीप (एम दल)
🔸 सम्मेलन के उपरांत विशेष भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी अधिकारियों एवं जवानों ने एक साथ भोजन कर सहयोग और एकता का संदेश दिया।यह अवसर वाहिनी परिवार के बीच आपसी संवाद, प्रेरणा और सौहार्द का प्रतीक रहा।
👥 सम्मेलन में उपस्थित:
उपसेनानायक श्रीमती मनीषा जोशी, सहायक सेनानायक श्री प्रदीप पन्त, शिविरपाल श्री राजेश बिष्ट, सूबेदार सैन्य सहायक श्री मंगल सिंह एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
जय हिंद!!🇮🇳
✨

Address

Haridwar

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when 40BN PAC Haridwar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to 40BN PAC Haridwar:

Shortcuts

Share