27/10/2026
धाकड़ धामी अब डरे हुए मुख्यमंत्री लग रहे हैं !
उर्मिला सनावर ... अंकिता भंडारी केस की सबसे अहम आवाज़...
और धामी जी की पुलिस अचानक उनके घर पहुंच जाती है, दूसरे केस में उठाकर जेल में डाल देती है!
ये क्या है धामी जी ?
जैसे अंकिता बिटिया के कमरे पर बुलडोजर चलाकर सबूत मिटा दिए थे, वैसे ही अब उर्मिला जी की आवाज़ को जेल में बंद करके दबाने की कोशिश हो रही है ?
धामी जी, आप एक महिला से इतना डर गए ?
हजारों करोड़ खर्च करके आपने जो "धाकड़ धामी" की छवि बनाई थी, वो छवि आज एक महिला के सामने नतमस्तक और घबराई हुई नज़र आ रही है।
आप चाहते हैं उर्मिला जी डर जाएं, घबरा जाएं, दबाव में आकर अपना बयान बदल लें...
लेकिन सुन लीजिए धामी जी -
एक महिला को जेल में डालकर आप उसकी आवाज़ बंद नहीं कर सकते।
क्या अंकिता बिटिया आपकी बिटिया नहीं थी ?
क्या अंकिता को न्याय दिलाना आपकी ज़िम्मेदारी नहीं थी ?
आप तो कठपुतली की तरह काम कर रहे हैं, सत्ता बचाने के लिए सच को दबा रहे हैं।
उर्मिला जी, आप डरिए मत, घबराइए मत !
जो सच है, वो जनता के सामने कहिए।
आपके नार्को टेस्ट का पूरा उत्तराखंड इंतज़ार कर रहा है, हम सब आपकी बात सुनने के लिए तैयार हैं।
Aam Aadmi Party उत्तराखंड और उत्तराखंड की पूरी जनता अंकिता के साथ है।
हम सड़कों पर संघर्ष करते रहेंगे, जब तक हमारी बिटिया को न्याय नहीं मिल जाता।
पूरा उत्तराखंड देख रहा है धामी जी, आपकी ये डरी हुई राजनीति आपकी छवि को और गिरा रही है।
: उमा सिसौदिया .
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षा, Aam Aadmi Party Uttarakhand .
#अंकिता_भंडारी_को_न्याय_दो