District Disaster Management Authority - DDMA

District Disaster Management Authority - DDMA

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from District Disaster Management Authority - DDMA, Government Official, Haridwar.

District Disaster Management Authority, District Haridwar works to plan, coordinate, and implement disaster management, relief, and awareness programs for community safety.

Photos from District Disaster Management Authority - DDMA's post 31/03/2026

*उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस की न हो कोई समस्या,बुकिंग करने पर प्राथमिकता से उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई जाए - जिलाधिकारी*

*एलपीजी गैस की किसी भी समस्या को लेकर उपभोक्ता कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 01334-223999,239444, एवं मोबाइल नंबर 9068197350 इन नंबरों पर कर सकते है संपर्क*

जनपद में उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस की कोई समस्या न हो एवं आ रही समस्याओं का त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आपदा कंट्रोल रूम सभागार में गैस एजेंसियों एवं नोडल अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों एवं गैस एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जिन उपभोक्ताओं द्वारा अपनी एलपीजी गैस बुक कराई गई है,उनको होम डिलीवरी के माध्यम से तत्परता से गैस उपलब्ध कराई जाए, इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं द्वारा समस्या दर्ज कराई जाती है तो उसका तत्परता से निस्तारण करना सुनिश्चित करे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा,अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान, सहायक परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल, जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी,जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, डीओ पीआरडी मुकेश भट्ट, तहसीलदार सचिन कुमार ,स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी, बीपीसीएल अश्वनी कुमार,इंडियल ऑयल कॉरपोरेशन मयंक कुमार सहित संधि अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।

Photos from District Disaster Management Authority - DDMA's post 24/03/2026

आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम द्वारा विश्व जल दिवस–2026 के उपलक्ष्य में जिला आपदा प्रबंधन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का सुअवसर प्राप्त हुआ।
इस गरिमामय अवसर पर शिवालिक नगर वार्ड में कार्यरत मोहल्ला समितियों की महिलाओं, स्वच्छता कार्य में संलग्न स्वच्छ दूतों, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मियों को सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में शिवालिक नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एवं जनपद के स्वच्छता नोडल अधिकारी तथा ‘सजल’ परियोजना से जुड़े आदरणीय श्री त्रिपाठी जी के साथ सहभागिता का अवसर भी प्राप्त हुआ, जो अत्यंत प्रेरणादायक रहा।
आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा स्वच्छता एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य न केवल सराहनीय हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Photos from District Disaster Management Authority - DDMA's post 09/03/2026

आज विकास भवन सभागार में आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा अपनी सहयोगी संस्थाओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामय समारोह में प्रतिभाग किया।
आज विकास भवन सभागार में जनपद की महिला अधिकारीगण, समुदाय की प्रतिभावान महिलाएँ, आईटीसी लिमिटेड की महिला प्रबंधक तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अन्नेकी की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान समुदाय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

आईटीसी मिशन सुनहरा कल का यह कार्यक्रम नारी शक्ति के सम्मान, प्रेरणा और सशक्तिकरण का एक सशक्त उदाहरण रहा। 🌸🙏

Photos from District Disaster Management Authority - DDMA's post 25/02/2026

आज आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय जमालपुर खुर्द में आयोजित लोकार्पण समारोह में सहभागी होना अत्यंत गर्व और संतोष का विषय रहा।
इस गरिमामय अवसर पर जनपद के मुख्य विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, आपदा प्रबंधन अधिकारी एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी की प्रेरणादायी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और भी बढ़ाया।
विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र के व्यापक कायाकल्प का कार्य वास्तव में सराहनीय है। यह पहल केवल रंग-रोगन या सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं, बल्कि हमारे नन्हे-मुन्ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने का संकल्प है।

ऐसे अभिनव, जनहितकारी एवं दूरदर्शी प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरक मिसाल हैं। इस सार्थक पहल पर हम सभी को गर्व है।

Photos from District Disaster Management Authority - DDMA's post 16/02/2026

जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देश तथा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के मार्गदर्शन में श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल की टीम द्वारा महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया।
इस अभियान के अंतर्गत शिव मंदिर , शिव शक्ति धाम एवं सांई मंदिर नवोदय नगर के मंदिर परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर स्वच्छता कार्य संपादित किया गया। अभियान के दौरान लगभग 3 कुंतल ठोस अपशिष्ट एकत्रित कर उसके समुचित निस्तारण की व्यवस्था नगर पालिका शिवालिक नगर द्वारा सुनिश्चित की गई।
यह प्रयास स्वच्छता के प्रति सामूहिक दायित्वबोध का प्रतीक है तथा श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं पवित्र वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

Photos from District Disaster Management Authority - DDMA's post 07/02/2026

जनभागीदारी से स्वच्छ हरिद्वार की ओर एक मजबूत कदम 🌿

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार की प्रेरणा एवं जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन, आईटीसी मिशन सुनहरा कल, स्वयं सहायता समूहों और प्रशासन के संयुक्त प्रयास से जनपद हरिद्वार के कलेक्ट्रेट, सरकारी कार्यालयों, एवं कालौनियों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। विभिन्न स्थलों पर विशेष सफाई करते हुए लगभग 790 किलोग्राम कचरा एकत्रित कर उसका निस्तारण सुनिश्चित किया गया।

ग्राम स्तर पर जागरूकता रैली और स्वच्छता शपथ के माध्यम से स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया। यह पहल सामूहिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी की सशक्त मिसाल है।

आइए, हम सभी मिलकर स्वच्छ एवं सुंदर हरिद्वार के निर्माण में अपना योगदान दें।

Photos from District Disaster Management Authority - DDMA's post 28/01/2026

सीतापुर नगर निगम के वार्ड 60 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम व द्वितीय के आसपास फैली गंदगी को जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के आग्रह पर नगर निगम के एस.एन.ए. श्री उनियाल जी द्वारा त्वरित प्रो-एक्टिव कार्रवाई करते हुए साफ कराया गया।
आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम के सहयोग से प्रस्तावित सुधारीकरण कार्य से पूर्व किया गया यह सफाई अभियान बच्चों के लिए स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण की दिशा में सराहनीय कदम है।

स्वच्छता ही सेवा, स्वच्छता ही संस्कार। 🌿

21/01/2026

स्वच्छ हरिद्वार–सुंदर हरिद्वार अभियान के अंतर्गत आज आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय, रावली महदूद (प्रथम) के विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर बच्चों को स्वच्छता के महत्व, स्वच्छ आदतों तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालय परिसर में आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा वृहद स्तर पर सुधारीकरण, आकर्षक रंग-रोगन एवं बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय निर्माण का कार्य प्रगति पर है, जो न केवल विद्यालय के भौतिक स्वरूप को सुदृढ़ कर रहा है, बल्कि बालिकाओं के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
यह पहल स्वच्छता, स्वास्थ्य और शिक्षा के समन्वय से भावी पीढ़ी को संस्कारित एवं सशक्त बनाने की प्रेरणादायक मिसाल है।

Photos from District Disaster Management Authority - DDMA's post 22/12/2025

🌿 स्मार्ट परिवार, सम्मानित परिवार 🏡✨

नगर पालिका शिवालिक नगर एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के मार्गदर्शन में एक सराहनीय पहल के अंतर्गत आज वार्ड संख्या 13, नवोदय नगर में शिव रत्न सिटी में उन परिवारों के घरों पर“स्मार्ट परिवार, सम्मानित परिवार” स्टिकर लगाए गए, जो गीले और सूखे कचरे का सही तरीके से पृथक्करण कर अपना कचरा स्वच्छ दूत को सौंप रहे हैं।

🌟 यह स्टिकर स्वच्छता, जिम्मेदारी और सम्मान का प्रतीक है।

🙏 आइए, मिलकर बनाएं स्वच्छ नवोदय नगर, सुंदर नवोदय नगर।

Photos from District Disaster Management Authority - DDMA's post 20/12/2025

स्वच्छ हरिद्वार – निर्मल हरिद्वार
अभियान को नवोदय नगर में जनसहयोग की मजबूती

जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देश एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के मार्गदर्शन में वार्ड–13, नवोदय नगर में बृहद स्वच्छता अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अभियान के दौरान नवोदय नगर चौक से ऑक्सफोर्ड स्कूल तक सड़क किनारे व सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कर कचरे का व्यवस्थित निस्तारण किया गया। इस अभियान में नगर पालिका शिवालिक नगर, आईटीसी मिशन सुनहरा कल, श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम, “मेरा नगर–स्वच्छ नगर” टीम, जनप्रतिनिधियों एवं जागरूक नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही। नागरिकों को स्वच्छता नियमों के पालन, खुले में कचरा न फेंकने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

https://www.facebook.com/share/v/1AQfgFGZyE/

https://uttarakhanduvach.com/under-swachh-haridwar-nirmal-haridwar-campaign-trumpet-of-cleanliness-sounded-in-navodaya-nagar/

Photos from District Disaster Management Authority - DDMA's post 14/12/2025

🌿 मेरा नगर, मेरी ज़िम्मेदारी | स्वच्छता ही सेवा 🌿

रविवार को स्वच्छ हरिद्वार मिशन के अंतर्गत “स्वच्छता ही सेवा” एवं “मेरा नगर, मेरी ज़िम्मेदारी” अभियान के तहत जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देश एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के मार्गदर्शन में वार्ड–13, नवोदय नगर, शिवालिक नगर (हरिद्वार) में बृहद स्वच्छता अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस अभियान में नवोदय नगर सेवा समिति, आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम के संयुक्त प्रयास से गलियों, दुकानों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ़-सफाई की गई।
👥 स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवकों एवं सामाजिक संगठनों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने अभियान को और भी प्रभावशाली बनाया।

♻️ अभियान के दौरान लगभग 100 किलो प्लास्टिक कचरा अलग-अलग एकत्र कर सुरक्षित निस्तारण हेतु सौंपा गया तथा लोगों को कचरा खुले में न फेंकने और कूड़ेदान के सही उपयोग के लिए जागरूक किया गया।

शेष कचरा मुंजाल कालोनी के खाली प्लाट में एकत्रित कर रखा गया है, इस बाबत अधिशासी अधिकारी नगर पालिका शिवालिक नगर को इसका निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया है।

✨ आइए, मिलकर वार्ड नम्बर 13 को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाएं।
👉 स्वच्छता अपनाएँ, दूसरों को भी प्रेरित करें।













https://uttarakhanduvach.com/a-massive-cleanliness-drive-was-organized-in-navodaya-nagar-under-the-mera-nagar-my-responsibility-and-cleanliness-is-service-campaigns/

https://bahadrabadnews.com/on-the-instructions-of-district-magistrate-mera-nagar-meri-zimmendari-campaign-started-in-navodaya-nagar-public-support-gathered-in-ward-13-under-swachhta-hi-seva/

https://uttarakhandnetwork.com/?p=3721

Want your business to be the top-listed Government Service in Haridwar?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address

Haridwar
249408