Hisar Police

Hisar Police किसी भी इमरजेंसी के लिए Dal 112, या कंट्रोल रूम नं. 016622-37150, मो. 88140-57100 88140-58100 88140-12342
सेवा सुरक्षा सहयोग

*साइबर ठगी करने वालों पर हिसार पुलिस की सख्त कार्रवाई—तकनीकी जांच से ₹2 लाख की पूरी राशि पीड़ित के खाते में वापस*हिसार, ...
08/10/2026

*साइबर ठगी करने वालों पर हिसार पुलिस की सख्त कार्रवाई—तकनीकी जांच से ₹2 लाख की पूरी राशि पीड़ित के खाते में वापस*

हिसार, 08 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार तथा सहायक पुलिस अधीक्षक मयंक मुदगिल IPS के नेतृत्व में साइबर थाना हिसार की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार हुए पीड़ित के ₹2 लाख वापस उसके बैंक खाते में करवाने में सफलता हासिल की है।

साइबर थाना हिसार में पीड़ित ने शिकायत दी थी कि उसके साथ ₹2 लाख की साइबर ठगी हुई है। शिकायत प्राप्त होते ही साइबर थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार ने मामले की तकनीकी जांच शुरू की। पुलिस टीम ने तत्काल संबंधित बैंक से संपर्क कर ठगी की राशि को होल्ड करवाया, जिससे ठगी की गई रकम को आगे ट्रांसफर होने से रोका जा सका।

पुलिस के प्रयासों के परिणामस्वरूप आज ₹2 लाख की पूरी राशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस आ गई। राशि वापस मिलने पर पीड़ित ने हिसार पुलिस का तहेदिल से धन्यवाद किया।

पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि साइबर अपराधियों के खिलाफ हिसार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। साइबर ठगी की घटना होने पर पीड़ित घबराएं नहीं और बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं तथा नजदीकी साइबर थाना/पुलिस को सूचना दें। शिकायत में जितनी जल्दी कार्रवाई होगी, ठगी की राशि को होल्ड करवाकर वापस दिलाने की संभावना उतनी ही अधिक रहेगी।

*साइबर अपराधियों को सख्त चेतावनी*

साइबर ठगी के माध्यम से लोगों की मेहनत की कमाई हड़पने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। साइबर अपराधियों के बैंक खातों, डिजिटल लेन-देन और अन्य तकनीकी गतिविधियों की बारीकी से जांच कर उनके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

*हिसार पुलिस की अपील:*

अनजान लिंक पर क्लिक न करें, किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ OTP, PIN, CVV या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें और साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें।

*ट्रैफिक व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, यातायात नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करें : एसपी सिद्धान्त जैन**एसपी...
08/10/2026

*ट्रैफिक व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, यातायात नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करें : एसपी सिद्धान्त जैन*

*एसपी हिसार ने ली ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा बैठक, पुलिस व NHAI अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

हिसार, 08 अक्टूबर । पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने आज यातायात व्यवस्था को बेहतर एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से ट्रैफिक से संबंधित समीक्षा बैठक ली। बैठक में सहायक पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मुगदिल, ट्रैफिक प्रभारी तथा NHAI के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने हिसार शहर एवं प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों की पालना को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली।

उन्होंने ट्रैफिक कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

एसपी हिसार ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अवैध पार्किंग, गलत दिशा में वाहन चलाने, अतिक्रमण, बिना हेलमेट वाहन चलाने, सीट बेल्ट की अनदेखी, तेज गति तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यातायात व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

*NHAI अधिकारियों को भी दिए आवश्यक निर्देश*

बैठक में NHAI अधिकारियों के साथ सड़क की स्थिति, यातायात सुचारु रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। एसपी हिसार ने निर्देश दिए कि जहां सड़क, कट, संकेतक, लाइट, डिवाइडर अथवा अन्य यातायात सुविधाओं से संबंधित सुधार की आवश्यकता है, वहां संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध तरीके से की जाए।

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि संबंधित विभागों के आपसी समन्वय और आमजन की जागरूकता से ही बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है।

*नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई*

पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक कर्मचारियों को निर्देश दिए कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया जाए।

उन्होंने कहा कि हिसार शहर में सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित स्थान पर ही वाहन

*PO स्टाफ की कार्रवाई: बेल जंपर आरोपी गिरफ्तार*        हिसार 08 अक्टूबर।पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के...
08/10/2026

*PO स्टाफ की कार्रवाई: बेल जंपर आरोपी गिरफ्तार*

हिसार 08 अक्टूबर।पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पी.ओ. स्टाफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक बेल जंपर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पी.ओ. स्टाफ की टीम ने आरोपी विपिन कुमार पुत्र दर्शन सिंह निवासी चिन्दर, जिला फतेहाबाद को उसके गांव चिन्दर से गिरफ्तार किया। आरोपी FIR No. 96/2018, धारा 379 IPC, थाना सदर हिसार के मामले में जमानत पर बाहर आने के बाद अदालत में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसे बेल जंपर घोषित किया गया था। गिरफ्तार आरोपी को आगामी कार्रवाई के लिए थाना आजाद नगर हिसार के हवाले किया गया है।

पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि अदालत से जमानत प्राप्त करने के बाद फरार रहने वाले तथा कानून की नजर में वांछित आरोपियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

*नशे के खिलाफ हिसार पुलिस का अभियान तेज, गांव-गांव पहुंच रही नशा मुक्ति टीम**मुकलान व चौधरीवास में ग्रामीणों को किया जाग...
08/10/2026

*नशे के खिलाफ हिसार पुलिस का अभियान तेज, गांव-गांव पहुंच रही नशा मुक्ति टीम*

*मुकलान व चौधरीवास में ग्रामीणों को किया जागरूक, 14 नशा पीड़ितों को उपचार व दवाइयां दिलवाईं*

हिसार, 08 अक्टूबर । पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम द्वारा जिले में नशे के खिलाफ लगातार जागरूकता एवं उपचार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना आजाद नगर हिसार क्षेत्र के गांव मुकलान एवं चौधरीवास में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

नशा मुक्ति टीम द्वारा दोनों गांवों में नुक्कड़ सभा आयोजित कर ग्रामीणों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि वे नशा मुक्ति अभियान में पुलिस का सहयोग करें तथा अपने आसपास किसी भी व्यक्ति के नशे की गिरफ्त में आने पर उसे उपचार एवं नशा मुक्ति की दिशा में प्रेरित करें। साथ ही, नशे की सप्लाई करने वाले व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई।

*14 नशा पीड़ितों को उपचार व दवाइयां दिलवाईं*

नशा मुक्ति टीम द्वारा अभियान के दौरान 02 नशा पीड़ितों की पहचान की गई। इसके अतिरिक्त 03 नशा पीड़ितों को नागरिक अस्पताल हिसार से पहली बार तथा 04 नशा पीड़ितों को दूसरी बार आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक दवाइयां दिलवाई गईं। इनका ब्लड टेस्ट करवाने के साथ-साथ आवश्यक काउंसलिंग भी करवाई गई।

वहीं, गांव मुकलान, चौधरीवास सहित जिला हिसार क्षेत्र के 07 नशा पीड़ितों को पुलिस नशा मुक्ति टीम द्वारा उनके घर जाकर पहली बार आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। इस प्रकार अभियान के दौरान कुल 14 नशा पीड़ितों को घर जाकर तथा नागरिक अस्पताल हिसार के माध्यम से आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक उपचार उपलब्ध करवाया गया।

पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज, परिवार और प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। हिसार पुलिस का प्रयास है कि नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को अपराध की ओर जाने से रोककर उन्हें उपचार, काउंसलिंग और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का हरसंभव प्रयास किया जाए।

उन्होंने आमजन से अपील की कि नशा बेचने वालों की सूचना पुलिस को दें और नशे की लत से पीड़ित व्यक्ति को छिपाने के बजाय उसके उपचार में सहयोग करें। नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए हिसार पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

*नशा तस्करों पर हिसार पुलिस की सख्त कार्रवाई—3.700 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार*हिसार, 8 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक हिसा...
08/10/2026

*नशा तस्करों पर हिसार पुलिस की सख्त कार्रवाई—3.700 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार*

हिसार, 8 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत 12 क्वार्टर चौकी पुलिस ने शांति नगर क्षेत्र से एक आरोपी को 3 ग्राम 700 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

इस संबंध में 12 क्वार्टर चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि ASI चांदवीर अपनी पुलिस टीम के साथ अपराध पड़ताल एवं नशाखोरी की रोकथाम के संबंध में शांति नगर क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को नशे के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सुमित उर्फ मोनू पुत्र रमेश कुमार निवासी अशरफगढ़, जिला जींद, हाल शांति नगर, हिसार को काबू किया।

पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 3 ग्राम 700 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना HTM, हिसार में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी से नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी।

*नशे के कारोबार में शामिल लोगों को हिसार पुलिस की स्पष्ट चेतावनी*

पुलिस अधीक्षक हिसार ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे का अवैध कारोबार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नशा तस्करों और नशीले पदार्थों की सप्लाई में शामिल प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। हिसार पुलिस का लक्ष्य नशे की सप्लाई चेन को तोड़कर युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाना और जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करना है।

हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति नशीले पदार्थों की बिक्री या सप्लाई में संलिप्त है, तो इसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

*नशा तस्करों पर हिसार पुलिस का शिकंजा—9 माह में 201 मुकदमे, 346 आरोपी गिरफ्तार**वाणिज्यिक मात्रा के 12 मामलों सहित नशे क...
08/10/2026

*नशा तस्करों पर हिसार पुलिस का शिकंजा—9 माह में 201 मुकदमे, 346 आरोपी गिरफ्तार*

*वाणिज्यिक मात्रा के 12 मामलों सहित नशे के अवैध कारोबार पर लगातार प्रहार*

हिसार, 8 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कड़ी एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा पिछले 9 माह के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ 201 अभियोग दर्ज कर 346 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 12 मामले वाणिज्यिक मात्रा के हैं। पुलिस की लगातार कार्रवाई के परिणामस्वरूप गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयां बरामद की गई हैं। इनमें—

- 14 किलो 400 ग्राम अफीम
- 5 किलो 720 ग्राम मिलीग्राम डोडा चूरा पोस्त
- 176 किलो गांजा
- 3 किलो 61 ग्राम हैरोइन चिट्ठा
- 14,212 अल्प्राजोलम टैबलेट
- 60 टैबलेट एटिजोलाम
- 06 एमटीपी किट बरामद की गई हैं।

*नशे की सप्लाई चेन तोड़ने पर हिसार पुलिस का फोकस*

पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इसलिए हिसार पुलिस द्वारा नशा बेचने वालों, सप्लायरों और नशे के अवैध कारोबार से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का विशेष फोकस नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने, तस्करों के नेटवर्क का पता लगाने और नशे के कारोबार से अर्जित अवैध संपत्ति के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई करने पर है।

*नशा तस्करों को स्पष्ट संदेश*

पुलिस अधीक्षक हिसार ने स्पष्ट किया कि हिसार जिले में नशे का कारोबार करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। नशा तस्करी में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा नशे के नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा।

हिसार पुलिस की आमजन से अपील है कि नशे की बिक्री या सप्लाई से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

*नशे की सप्लाई पर हिसार पुलिस की कार्रवाई, 4 किलो 06 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित आरोपी गिरफ्तार**सीआईए हिसार टीम ने आजाद ...
08/10/2026

*नशे की सप्लाई पर हिसार पुलिस की कार्रवाई, 4 किलो 06 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित आरोपी गिरफ्तार*

*सीआईए हिसार टीम ने आजाद नगर बाईपास से आरोपी को दबोचा, आरोपी से पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की तैयारी*

हिसार। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीआईए हिसार टीम ने आजाद नगर बाईपास क्षेत्र से एक आरोपी को 4 किलो 06 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है।

सीआईए प्रभारी ने बताया कि उनकी टीम थाना आजाद नगर क्षेत्र में गश्त एवं अपराध तथा नशाखोरी की रोकथाम के संबंध में मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति नशीला पदार्थ लेकर क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया।

पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4 किलो 06 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान केवल कुमार निवासी हिसार के रूप में हुई है।

इस संबंध में थाना आजाद नगर में आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी से नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था तथा इसकी सप्लाई कहां की जानी थी, इस संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी।

एसपी हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने कहा कि हिसार पुलिस द्वारा नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। नशे की सप्लाई की प्रत्येक कड़ी तक पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि नशे की बिक्री या तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

*त्योहारों के मौसम में बाजारों में बढ़ती भीड़ के बीच सामान व वाहन सुरक्षित रखें, विशेष सावधानी बरतें : एसपी सिद्धान्त जै...
08/10/2026

*त्योहारों के मौसम में बाजारों में बढ़ती भीड़ के बीच सामान व वाहन सुरक्षित रखें, विशेष सावधानी बरतें : एसपी सिद्धान्त जैन*

हिसार, 08 अक्टूबर । त्योहारों के मौसम को देखते हुए बाजारों एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने आमजन से अपील की है कि बाजारों में खरीदारी के दौरान अपने सामान, मोबाइल, पर्स, नकदी एवं वाहनों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतें। भीड़भाड़ का फायदा उठाकर जेबतराशी, चोरी या वाहन चोरी करने वाले असामाजिक तत्व सक्रिय हो सकते हैं।

एसपी हिसार ने कहा कि त्योहार खुशियों और उत्साह का समय है, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही आपकी खुशी को परेशानी में बदल सकती है। बाजारों, दुकानों, पार्किंग स्थलों, धार्मिक स्थलों, बस स्टैंड तथा अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपनी कीमती वस्तुओं का विशेष ध्यान रखें।

*वाहन पार्क करते समय रहें सावधान*

त्योहारों के दौरान बाजारों में वाहनों की संख्या बढ़ जाती है। एसपी ने वाहन चालकों से अपील की कि—
• वाहन को निर्धारित एवं सुरक्षित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें।
• वाहन से उतरते समय उसे अच्छी तरह लॉक करना सुनिश्चित करें।
• वाहन में नकदी, मोबाइल, लैपटॉप, बैग या अन्य कीमती सामान दिखाई देने वाली जगह पर न रखें।
• दोपहिया वाहन को बिना लॉक किए न छोड़ें तथा संभव हो तो अतिरिक्त सुरक्षा लॉक का प्रयोग करें।
• सुनसान स्थान पर वाहन खड़ा करने से बचें।
भीड़भाड़ में जेब और सामान का रखें विशेष ध्यान
त्योहारों के दौरान बाजारों में खरीदारी करते समय मोबाइल, पर्स, आभूषण, नकदी एवं अन्य कीमती सामान को सुरक्षित रखें। अनजान व्यक्ति द्वारा धक्का देने, ध्यान भटकाने या मदद के बहाने संपर्क करने पर सावधान रहें । बच्चों के साथ बाजार आने वाले अभिभावक उनका विशेष ध्यान रखें और भीड़ में बच्चों को अकेला न छोड़ें।

*दुकानदार भी सुरक्षा व्यवस्था रखें मजबूत*

एसपी हिसार ने दुकानदारों से भी अपील की कि त्योहारों के दौरान दुकानों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में रखें तथा कैमरों की दिशा इस प्रकार रखें कि दुकान के अंदर और प्रवेश/निकास स्थान की स्पष्ट रिकॉर्डिंग हो सके। दुकान बंद करने से पहले शटर, ताले और अन्य सुरक्षा प्रबंधों की अच्छी तरह जांच करें । उन्होंने कहा कि हिसार पुलिस द्वारा त्योहारों के दौरान बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष स

*एक सूचना, अपराध पर प्रहार—हिसार पुलिस ने आमजन के लिए जारी किए दो विशेष नंबर**अपराध, नशा, अवैध हथियार और संदिग्ध गतिविधि...
08/10/2026

*एक सूचना, अपराध पर प्रहार—हिसार पुलिस ने आमजन के लिए जारी किए दो विशेष नंबर*

*अपराध, नशा, अवैध हथियार और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना 24 घंटे कॉल या WhatsApp पर दें : एसपी सिद्धान्त जैन*

हिसार, 08 अक्तूबर । अपराध एवं नशे पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने आमजन की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए जिलेवासियों के लिए दो विशेष मोबाइल नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर नागरिक अपराध, नशा तस्करी, अवैध हथियार, चोरी, जुआ-सट्टा, साइबर अपराध, महिला एवं बाल अपराध, संदिग्ध गतिविधियों तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित किसी भी सूचना को सीधे हिसार पुलिस तक पहुंचा सकते हैं।

मासिक मीडिया बैठक के दौरान पत्रकारों द्वारा आमजन की सुविधा के लिए विशेष सूचना नंबर जारी करने का सुझाव दिया गया था। जनहित में इस सुझाव को स्वीकार करते हुए एसपी हिसार द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम के दो विशेष मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं।

*24 घंटे उपलब्ध रहेंगे विशेष सूचना नंबर*
📱 88140-12342
📱 88140-57100
इन दोनों नंबरों पर 24 घंटे कॉल एवं WhatsApp के माध्यम से सूचना दी जा सकती है। आमजन इन नंबरों पर फोटो, वीडियो, लोकेशन अथवा अन्य संबंधित जानकारी भी भेज सकते हैं। प्राप्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना, चौकी अथवा पुलिस शाखा को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।

पुलिस द्वारा प्राप्त सूचनाओं का रिकॉर्ड रखा जाएगा तथा सूचना की प्रकृति के अनुसार उसका सत्यापन एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान को गोपनीय रखा जाएगा।

*आपकी एक सूचना रोक सकती है बड़ी वारदात*

एसपी हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने कहा कि अपराध एवं नशे के खिलाफ लड़ाई में पुलिस के साथ आमजन की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। कई बार किसी आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति के बारे में स्थानीय लोगों को जानकारी होती है, लेकिन पुलिस तक सूचना नहीं पहुंच पाती। ऐसे में नागरिक बिना किसी डर या संकोच के पुलिस को सूचना दें।

उन्होंने कहा कि समय पर दी गई एक छोटी-सी सूचना किसी बड़ी आपराधिक वारदात को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। पुलिस का उद्देश्य आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाना है और इसके लिए हिसार पुलिस हर सूचना पर गंभीरता से कार्रवाई करेगी।

*हिसार पुलिस की अपील*

अपराध देखें तो चुप न रहें—पुलिस को सूचना दें।
नशा बिकता दिखे तो आवाज उठाएं।
संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत बताएं।
“आपकी सूचना अपराध क

*नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्ती, आपकी लापरवाही किसी की जान ले सकती है : एसपी सिद्धान्त जैन*             हिसार, 08 अक्...
08/10/2026

*नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्ती, आपकी लापरवाही किसी की जान ले सकती है : एसपी सिद्धान्त जैन*

हिसार, 08 अक्टूबर । पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि नशे की हालत में वाहन चलाना स्वयं की जिंदगी के साथ-साथ सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान को भी खतरे में डालना है। नशे में वाहन चलाने से चालक का नियंत्रण, निर्णय लेने की क्षमता और प्रतिक्रिया का समय प्रभावित होता है, जिससे सड़क दुर्घटना की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

एसपी हिसार ने कहा कि शराब अथवा किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ हिसार पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। वाहन चेकिंग के दौरान नशे में वाहन चलाते पाए जाने वाले चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के साथ-साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

*कुछ मिनटों की लापरवाही, जिंदगी भर का पछतावा*

एसपी ने कहा कि अक्सर लोग यह सोचकर नशे की हालत में वाहन चलाने लगते हैं कि वे थोड़ी दूरी तक ही जा रहे हैं। लेकिन सड़क पर हादसा दूरी देखकर नहीं होता। चालक की एक छोटी सी गलती किसी निर्दोष राहगीर, दोपहिया चालक या दूसरे वाहन में सवार व्यक्ति की जिंदगी को हमेशा के लिए बदल सकती है। उन्होंने वाहन चालकों से कहा कि यदि आपने शराब या किसी नशीले पदार्थ का सेवन किया है तो स्वयं वाहन न चलाएं। किसी जिम्मेदार व्यक्ति से वाहन चलवाएं, वैकल्पिक परिवहन का इस्तेमाल करें या तब तक प्रतीक्षा करें जब तक आप वाहन चलाने की स्थिति में न हों।

*हिसार पुलिस की वाहन चालकों से अपील*

• नशे की हालत में किसी भी परिस्थिति में वाहन न चलाएं।
• वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें।
• दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और कार में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
• निर्धारित गति सीमा का पालन करें और तेज गति से वाहन न चलाएं।
• वाहन चलाते समय सड़क पर पैदल चलने वालों एवं अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा का ध्यान रखें।
• अभिभावक अपने बच्चों को वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें।

एसपी हिसार ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक वाहन चालक की जिम्मेदारी है। नियमों का पालन करके न केवल अपना जीवन सुरक्षित रखा जा सकता है, बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की जिंदगी भी बचाई जा सकती है।

हिसार पुलिस का स्पष्ट संदेश है—नशा करके वाहन न चलाएं। घर

Address

Hisar
125001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hisar Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share