cockroach janta party Telangana official

cockroach janta party Telangana official

Share

� Cockroach Party �
� Small but Unstoppable! �
� Strength in Unity
� Voice of Every Common Pers

18/07/2026

दिल्ली पुलिस द्वारा सोनम वांगचुक को उनकी भूख हड़ताल के 21वें दिन अस्पताल में भर्ती कराए जाने और जंतर-मंतर से हटाए जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने ट्वीट किया, "ये सब उनके ही कहने पर हो रहा है। हम पीएम नरेंद्र मोदी का इस्तीफा मागेंगे।"

18/07/2026

जो बर्फ़ की चोटियों पर भी देश का दीप जलाते हैं,
वही सच की राह में अक्सर बेड़ियों से सजाए जाते हैं।

कैद कर सकते हो जिस्म को, विचारों को नहीं,
देशभक्ति झुकती नहीं, सत्ता के दरबारों में।

जो हिमालय की पीड़ा को हिंदुस्तान की आवाज़ बनाते हैं,
इतिहास गवाह है, ऐसे लोग ही देश का भविष्य बचाते हैं।

सलाम उन हर आवाज़ों को, जो भारत के हित में उठती हैं
देश पहले, सत्ता बाद में... यही सच्ची राष्ट्रभक्ति कहलाती है।।

देश के अंदर यह अघोषित इमरजेंसी है सोनम वांगचुक देश के भविष्य के लिए सिर्फ एक इस्तीफा मांग रहे थे लेकिन सत्ता के नशे में चूर सरकार कोई भी फैसला लेने में असमर्थ है।

18/07/2026

जंतर-मंतर पर लगातार 21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस अस्पताल ले गई। इस दौरान सीजेपी ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें जबरदस्ती लेकर गई है। अब सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर अनशन शुरू कर दिया है। दीपके ने कहा कि अब वो भी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल का ऐलान करते हुए देश में सभी से अपील की है कि वो अपने-अपने शहरों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें।



18/07/2026

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाकर दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा,

"इतना अहंकार ठीक नहीं है। उन्हें जबरन उठाने की बजाय मोदी सरकार को सोनम वांगचुक से बात करनी चाहिए थी। आंदोलन को कुचलने की बजाय देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था सुधारनी चाहिए। सोनम वांगचुक के साथ की गई ज़बरदस्ती मोदी सरकार की हार है।"

18/07/2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा, "मैं आज से अपना अनशन शुरू कर रहा हूं। 20 जुलाई को हमारा मार्च भी होगा और मेरा अनशन जारी रहेगा। इन लोगों को लगता है कि सोनम सर को अंदर ले जाकर और यहां से उठाकर वे आंदोलन खत्म कर सकते है, लेकिन आंदोलन खत्म नहीं होगा।"

18/07/2026

Lets stand Together 🙏

Want your business to be the top-listed Government Service in Hyderabad?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address

6-47/14, Lingampally Road
Hyderabad
500019