Indore Commissioner

Indore Commissioner

Share

Indore Commissioner ,Government of Madhya Pradesh

Photos from Indore Commissioner's post 04/06/2026

*संभागायुक्त डॉ. खाड़े की अध्यक्षता में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के क्रियान्वयन हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक सम्पन्न*
इंदौर, 03 जून 2026
संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े की अध्यक्षता में आज ठोस अपशिष्ट प्रबंधन ‍अधिनियम -2026 के क्रियान्वयन हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पहली बैठक आयोजित हुई। बैठक में संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर्स, नगरीय निकायों के सीएमओ एवं नगरीय निकायों के अध्यक्ष शामिल हुए। इंदौर संभागायुक्त कार्यालय के वीसी कक्ष से इंदौर अपर कलेक्टर श्री रोशन राय, उपायुक्त (राजस्व) श्रीमती सपना लोवंशी, संयुक्त आयुक्त (विकास) श्रीमती शिवानी वर्मा, नगरीय प्रशासन ‍‍विभाग के संयुक्त संचालक श्री एस. के. ‍सिन्हा, इंजीनियर श्री संजय कुमार, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग के अधीक्षण यंत्री श्री सुनील उदिया, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी श्री सतीश कुमार चौकसे सहित संबंधित अधिकारी शामिल हुए।
बैठक में संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर्स को निर्देश देते हुए कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम-2026 सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों का पालन करना अतिआवश्यक है। इसको लेकर राज्य शासन से भी निर्देश जारी हुए है। इसी संदर्भ में पहली बैठक आयोजित की गई है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए जिलों में विशेष प्रकोष्ठ का गठन करें। इसमें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा। वहीं इसकी नियमित समीक्षा करें तथा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु सैनेटरी लैण्ड फिल एवं सामान्य अपशिष्ट प्रसंस्करण एवं एकीकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की अवसंचरना की ऑडिट कराये तथा चिन्हित समस्याओं और निराकरण हेतु उठाये गए कदमों की निर्धारित समय सीमा में प्रेषित करें। बैठक में संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने कहा कि सभी कलेक्टर विशेष प्रकोष्ठ के गठन में किसी भी प्रकार की अनुपालनहीनता की रिपोर्ट जिला स्तर से संभाग को और फिर राज्य स्तर से सुप्रीम कोर्ट भेजी जाएगी। साथ ही प्रत्येक माह की प्रगति रिपोर्ट तैयार करें और संबंधी राज्य सचिवों को भेजे। सभी जिला कलेक्टर ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण एवं निपटान सुविधाओं की स्थापना हेतु उपयुक्त भूमिका का समयबद्ध चिन्हांकन एवं आवटंन सुनिश्चित करें तथा इस कार्य में स्थानीय निकायों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें। संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने कहा कि संभाग के सभी जिलों के मैरिज गार्डन और होटलों को चिन्हांकित करें, जहाँ से बड़ी मात्रा में ठोस अपशिष्ट निकलता है, ऐसे अपशिष्टों का निस्तारण वहीं पर किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि ठोस अपशिष्ट के अवैध परिवहन एवं अनधिकृत रूप से डंपिंग करने वाले स्रोतों की पहचान की जाए। साथ ही ऐसे मामलों में दोषी वाहनों एवं उनके संचालकों के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने कहा कि संभाग के सभी जिले अपने अधिकारिक वेबसाइट पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में एक पृथक पृष्ठ विकसित करें, जिसमें समस्या, क्रियान्वयन की स्थिति तथा प्रगति का नियमित प्रदर्शन किया जाए। साथ ही सुधारात्मक कार्यों की फोटो अपलोड की करने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मल्टी-टियर मॉनिटरिंग टास्क फोर्स समिति के आदेश के आधार पर विभिन्न अधिकारियों के दायित्व के क्रियान्वयन हेतु संभाग स्तरीय, जिला स्तरीय, निकाय और वार्ड स्तर पर समितियाँ गठित की जाए।
संभागायुक्त डाँ. खाड़े ने सभी सीएमओ को निर्देश दिए है कि मानसून विलंब से आने की संभावना है। इसलिए जल परिवहन की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। साथ ही उनकी निगरानी करते हुए पेयजल निर्बाध रूप से प्रदान किया जाए। गलियों, मोहल्लों और सड़कों पर विचरित करने वाले श्वानों के लिए आश्रय स्थल बनाये जाए।

Photos from Indore Commissioner's post 03/06/2026

*जनकल्याण अभियान में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देना करें सुनिश्चित : मुख्य सचिव श्री जैन*
---
*"एक पेड़ माँ के नाम"-स्वच्छता अभियान-जनकल्याण शिविर-प्राकृतिक खेती कार्य-शालाएं और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में प्रदेश को अग्रणी बनाने का है लक्ष्य*
---
*मुख्य सचिव श्री जैन ने कलेक्टर्स के साथ अभियान संबंधी तैयारियों की समीक्षा की*
इंदौर, 03 जून 2026
मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने कलेक्टर्स से कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्राथमिकता के अनुरूप 5 जून से आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय जनकल्याण अभियान में पात्र हितग्राहियों को केंद्र और राज्य की विभिन्न योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि इस दौरान विश्व पर्यावरण दिवस पर "एक पेड़ माँ के नाम" और स्वच्छता अभियान, जनकल्याण शिविर, प्राकृतिक खेती कार्य-शालाएं तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस गतिविधियों का उत्कृष्ट क्रियान्वयन हो जिससे देश में मध्यप्रदेश अग्रणी हो। मुख्य सचिव श्री जैन बुधवार को मंत्रालय से संभाग के कमिश्नर, कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत को वीडियो कांफ्रेसिंग के साथ अभियान की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
मुख्य सचिव श्री जैन ने कलेक्टर्स से कहा है कि प्रदेश के लिए यह गौरान्वित करने वाली बात है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 25 दिन पूर्व खजुराहो से काउंट-डाउन शुरू हुआ है। ऐसे में हम सबका यह उत्तरदायित्व है कि शरीर को निरोगी रखने वाले योग से जन-जन को जोड़ें और नया रिकार्ड कायम करें। उन्होंने कहा कि कलेक्टर्स प्रयास करें कि योग का एक कार्यक्रम जिले की ऐतिहासिक धरोहर अथवा पर्यटन स्थल पर जरूर आयोजित हो। बैठक में बताया गया कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के लिए योग की व्यक्तिगत श्रेणी की गतिविधि 14 जून को भी होगी जिससे लोग टोल-फ्री नंबर 18003157008 पर पंजीयन करवा सकते हैं। इस दिन यह आयोजन सुबह 6.15 से 7.35 बजे तक होगा।
मुख्य सचिव श्री जैन ने कलेक्टर्स से कहा कि प्रभारी मंत्री से समन्वय कर कलेक्टर्स विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक होने वाली सभी गतिविधियों के लिए प्लान तैयार करें। उन्होंने पिछले वर्ष 'एक पेड़ मां के नाम में मध्यप्रदेश की देश में टॉप रैंक होने पर बधाई देते हुए कहा कि इस वर्ष भी प्रदेश को अग्रणी रखने के लिए पूरी प्लानिंग से नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में पौध-रोपण किया जाए। बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 जून को भोपाल से अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान पूरे प्रदेश में जल चेतना और पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। पौध-रोपण जियो टैगिंग और क्यूआर कोड के साथ किया जाएगा। इस गतिविधि के तहत स्वच्छता अभियान चलाकर ठोस और प्लास्टिक अपशिष्ट की सफाई के साथ जल स्त्रोतों की सफाई और गहरीकरण के कार्य भी किए जाएंगे।
मुख्य सचिव श्री जैन ने 12 से 18 जून की अवधि में हर ब्लाक में 3 दिवसीय जनकल्याण शिविर लगाने पर सर्वाधिक फोकस करने के कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हितग्राही का योजनाओं के लिए चयन और प्रचलित योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने में पूरी गंभीरता बरतें। उन्होंने इस दौरान लोक सेवा गारंटी में प्राप्त शिकायतों के साथ ही समाधान एक दिन में प्राप्त आवेदनों का संतुष्टि पूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रयास हो कि समय-सीमा में ही आवेदकों की जायज मांगो और शिकायतों का समाधान हो जाए। उन्होंने कहा है कि संबंधित विभाग संवदेनशील रहें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी वंचित पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं के लाभ से नहीं छूटे।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि 19 और 20 जून को हर जिले में अनिवार्य रूप से प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शनी और कार्यशालाएं दो-दो स्थानों पर आयोजित की जाएं। उन्होंने कृषि भूमि को अधिक उपजाऊ बनाए रखने के लिए सही अर्थों में फर्टिलाइजर के उपयोग को हतोत्साहित करने और प्राकृतिक खेती को अपनाने पर फोकस करने के लिए कहा है। संपूर्ण प्रदेश में अभियान के अंतिम दिन 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम को समाज के सभी वर्गों की भागीदारी से देश में अग्रणी बनाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री संजय दुबे, श्री संजय शुक्ला, श्रीमती दीपाली रस्तोगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में संभागायुक्त कार्यालय इंदौर से संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, उपायुक्त (राजस्व) श्रीमती सपना लोवंशी, संयुक्त आयुक्त (विकास) श्रीमती शिवानी वर्मा, नगरीय प्रशासन ‍‍विभाग के संयुक्त संचालक श्री एस. के. ‍सिन्हा, स्वास्थ्य विभाग की अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गड़रिया, जनजातीय कार्य विभाग के डिप्टी कमिश्नर श्री ब्रजेश चन्द्र पांडे और कृषि विभाग के संयुक्त संचालक श्री आलोक मीणा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
कलेक्टर कार्यालय इंदौर से कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन सहित संबंधित अधिकारी शामिल हुए।

#इंदौर

Photos from Indore Commissioner's post 03/06/2026

*संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े की अध्यक्षता में अतिवर्षा और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए मानसून पूर्व तैयारियों के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक सम्पन्न*
----
*सूचना प्रणाली और स्थानीय संसाधनों की मैपिंग आवश्यक - डॉ. खाड़े*
इंदौर, 03 जून 2026
संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े की अध्यक्षता में आज अतिवर्षा और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्पन्न हुई। बैठक में संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर्स, जिला पंचायत के मुख्यपालन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित अधिकारियों से कहा कि सूचना प्रणाली विकसित करते हुए स्थानीय संसाधनों को प्रमुखता से मैपिंग करें। जल भराव जैसी स्थिति पर नियंत्रण के लिए कम्यूनिकेशन प्लान पहली जरूरत है। साथ ही बड़े बांधों पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाता है, इसके अलावा जिला स्तर पर बने कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों का आपसी समन्वय कारगर साबित होगा। बैठक में संभागायुक्त कार्यालय इंदौर से अपर कलेक्टर श्री रोशन राय, उपायुक्त (राजस्व) श्रीमती सपना लोवंशी, संयुक्त आयुक्त (विकास) श्रीमती शिवानी वर्मा, नगरीय प्रशासन ‍‍विभाग के संयुक्त संचालक श्री एस. के. ‍सिन्हा, स्वास्थ्य विभाग की अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गड़रिया, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री अमितेश पठौते, इंजीनियर सुश्री मेघा चौरे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
बैठक में संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर्स द्वारा अतिवर्षा और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए मानसून पूर्व की गई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए किए अतिवर्षा और बाढ़ की स्थिति में जान-माल की हानि नहीं हो, यह सुनिश्चित करने के लिए समय रहते सूचना तंत्र की पुख्ता व्यवस्था की जाए। बाढ़ उन्मुख नदियों के लेवल पर निगरानी रखी जाए। बाढ़ संवेदनशील क्षेत्रों का पुन: आकलन कर राहत शिविर लगाए जाये। बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा सतत निगरानी की जाये। सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। वर्षा के पूर्व एनडीआरएफ(राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) की टीमों को तैनात किया जाए। आपदा स्थिति में बचाव के लिए ड्रोन कैमरों के माध्यम में निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल के पूर्व नदी-नालों की सफाई की जाए, उनमें से गाद निकाली जाए। नालों और तालाबों के आसपास से अतिक्रमण हटाया जाये। जीर्ण-शीर्ण या जर्जर मकानों का चिन्हांकन किया जाए, खतरनाक स्थिति में नगर पालिका एवं निगमों के माध्यम से उन्हें हटाया जाए। संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने कहा कि बाढ़ एवं आपदा की आशंका को देखते हुए छोटे बच्चे एवं महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पूर्व में मुनादी करवायी जाए। इस कार्य में वन विभाग सहित अन्य विभागों का सहयोग लिया जाए।
बैठक में पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग ने पुलिस अधीक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि अतिवर्षा और बाढ़ से निपटने के पूर्व सभी अधिकारी एक्शन प्लान बनाकर सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जर्जर पुल-पुलिया, रपट, घाटों आदि स्थानों का चिन्हांकन कर सूचना बोर्ड लगाये जाये। आपदों से बचाव के संबंध में सामान्य जानकारियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इस कार्य में सोशल मीडिया का भी उपयोग किया जाए। आपदा की स्थिति में नागरिकों के पुनर्वास हेतु आसपास के धर्मशाला एवं पुनर्वास केन्द्रों की व्यवस्था की जाए। एसडीआरएफ की टीमों द्वारा ग्रामीणों को सुरक्षा संबंधित बचाव कार्यों के लिए सतर्कता उपाय बताये जाए। गोताखारों और तैराकों को हमेशा अलर्ट रखें। ग्रामीणों और पशुधन की सुरक्षा के लिए बांधों द्वारा पानी छोड़ने के पूर्व निचले इलाकों के रहवासियों को सूचित किया जाए। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग ने अधिकारियों से कहा कि आगामी दिनों में मनाये जाने वाले मुहर्रम के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनायी रखी जाए। असामाजिक तत्वों के खिलाफ़ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाए।

#इंदौर
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

Photos from Dr Mohan Yadav's post 03/06/2026
Photos from Indore Commissioner's post 03/06/2026

इंदौर संभागायुक्त डॉ.सुदाम खाड़े की अध्यक्षता में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर जिला कलेक्टर्स सहित निकायों के अध्यक्षों के साथ बैठक कर रहे है। वीसी के माध्यम से संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने कहा कि अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम-2026 पर सभी कलेक्टर्स प्राथमिकता से कार्य करेंगे। इस तरह की पहली बैठक के बाद विशेष सेल का भी गठन करेंगे।
#इंदौर
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

Photos from Indore Commissioner's post 03/06/2026

इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े व आईजी श्री अनुराग की संयुक्त अध्यक्षता में संभाग के जिलो के साथ बाढ़ नियंत्रण व राहत कार्यो की तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक प्रारम्भ हुई। वीसी के माध्यम से आयोजित इस बैठक में जिला कलेक्टर्स-एसपी और सम्बंधित जिला अधिकारी मौजूद है।

#इंदौर
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

01/06/2026
Photos from Indore Commissioner's post 27/05/2026

मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन की अध्यक्षता में कलेक्टर्स-कमिश्नर्स कॉन्फ्रेंस के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा जा रही है। समीक्षा बैठक में इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े सम्भागीय अधिकारियों के साथ उपस्थित है। साथ ही इंदौर से ही जबलपुर और नरसिंहपुर कलेक्टर भी वीडियो कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहें।
#इंदौर
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Jansampark Indore

Photos from Indore Commissioner's post 26/05/2026

संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस हेतु तैयार की गई IEC सामग्री का विमोचन किया
इंदौर, 26 मई 2026
विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026 के अवसर पर इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस (WNTD) हेतु तैयार की गई IEC सामग्री का विमोचन किया गया। इस वर्ष विश्व तंबाकू निषेध दिवस की थीम “निकोटिन और तंबाकू की लत के दुश्चक्र को तोड़ना” रखी गई है।
IEC सामग्री के विमोचन अवसर पर मध्यप्रदेश वॉलेंटरी हेल्थ एसोसिएशन के कार्यकारी निदेशक श्री मुकेश कुमार सिन्हा भी उपस्थित रहे। श्री सिन्हा ने बताया कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस (WNTD) हेतु तैयार की गई IEC सामग्री इंदौर संभाग के साथ-साथ राज्य के अन्य जिलों में भी आयोजन एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों में उपयोग हेतु भेजी जा चुकी है।
कार्यक्रम के दौरान संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने कहा कि युवाओं एवं विद्यालय जाने वाले बच्चों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए संभाग में तंबाकू नियंत्रण गतिविधियों को प्रभावी रूप से लागू करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि तंबाकू नियंत्रण केवल स्वास्थ्य का विषय नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों से अपील की कि तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण हेतु सामूहिक प्रयास किए जाएँ तथा युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाए।

#इंदौर
CM Madhya Pradesh
PRO Jansampark Indore

Want your business to be the top-listed Government Service in Indore?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address

518, महात्मा गांधी रोड, मोती बंगला , न्यू सियागंज
Indore
452007