05/11/2025
देपालपुर विधानसभा ग्राम सनावदा में श्री श्रीराम सिसौदिया जी (सरपंच) की पुत्र-वधू की गोद भराई रस्म कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सिसौदिया परिवार को मंगलमय शुभकामनाएं प्रेषित की 💐
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Motisingh Patel, Indore.
05/11/2025
देपालपुर विधानसभा ग्राम सनावदा में श्री श्रीराम सिसौदिया जी (सरपंच) की पुत्र-वधू की गोद भराई रस्म कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सिसौदिया परिवार को मंगलमय शुभकामनाएं प्रेषित की 💐
31/10/2025
आधुनिक भारत के शिल्पकार, लौह पुरुष 'भारत रत्न' सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन!
30/10/2025
देपालपुर विधानसभा गौतमपुरा मंडी में भावांतर अंतर्गत सोयाबीन तुलाई को लेकर किसानों में नाराज़गी के चलते अधिकारियों से बात कर समस्या निराकरण हेतु पहुंचा, किसानों के साथ धरने परबैठा। देपालपुर गोतमपुरा रोड 3 घंटे रहा बाधित अधिकारियों ने दो दिन का समय मांगा बड़े तोल कांटे पर तलाई की दी जाएगी सुविधा देपालपुर एसडीएम राकेश मोहन त्रिपाठी के आश्वासन पर आंदोलन हुआ समाप्त और मैंने अधिकारियों को चेताया अगर दो दिन में व्यवस्था नहीं सुधरी तो किसानों के साथ करेंगे बड़ा आंदोलन
जय जवान जय किसान
#मोतीसिंह_पटेल
28/10/2025
देपालपुर विधानसभा में कांग्रेस परिवार की रंगवासा मंडलम कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में संगठन की मजबूती, बीएलए नियुक्ति, तथा आगामी जनहितैषी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर
देपालपुर विधानसभा प्रभारी श्री मनोज गौतम जी, बेटमा प्रभारी सतनारायण जाट जी,मंडलम अध्यक्ष संजय मकवाना जी के साथ उपस्थित रहा।
सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा नई ऊर्जा के साथ जनता तक पहुँचने का संकल्प व्यक्त किया।
#मोतीसिंह_पटेल
28/10/2025
घाटा बिल्लोद, देपालपुर विधानसभा में कांग्रेस परिवार की मंडलम स्तरीय बैठक संपन्न हुई।
बैठक में संगठन की मजबूती, बीएलए नियुक्ति, तथा आगामी जनहितैषी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर
देपालपुर विधानसभा प्रभारी श्री मनोज गौतम जी बेटमा प्रभार श्री सत्यनारायण जी जाट के साथ उपस्थित रहा।
सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा नई ऊर्जा के साथ जनता तक पहुँचने का संकल्प व्यक्त किया।
संगठन ही शक्ति है, और शक्ति ही परिवर्तन का आधार।
#मोतीसिंह_पटेल
26/10/2025
देपालपुर विधानसभा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक
आज देपालपुर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं ब्लॉक कांग्रेस,मंडलम, सेक्टर पदाधिकारियों की विधानसभा स्तरीय बैठक में सम्मिलित हुआ।
बैठक में मुख्य रूप से इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विपिन जी वानखेड़े, देपालपुर विधानसभा प्रभारी श्री मनोज जी गौतम सहित देपालपुर विधानसभा के सभी कांग्रेस पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी संगठनात्मक रणनीति एवं कार्ययोजना पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
हम सबका संकल्प है — जनसेवा और कांग्रेस संगठन को मज़बूती देना।
🙏✊
#मोतीसिंह_पटेल
24/10/2025
देपालपुर विधानसभा में "क्षेत्र भ्रमण के दौरान:
ग्राम सुमठा में श्री रामप्रसाद जी पंवार के निवास पर पहुंचकर उनकी माता जी का कुशल क्षेम जाना।
ग्राम शाहपुरा में श्री चन्दरसिंह जी पटेल की माता जी और मेरी (मासी जी) का निवास पर पहुंचकर कुशल क्षेम जाना।
ग्राम अटाहेड़ा में दिनेश जी पटेल के निवास पर पहुंचकर उनका कुशल क्षेम जाना और परिजनों से भेंट की।
इस दौरान क्षेत्रीय मुद्दों और सामाजिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी के स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की। 💐🙏
#मोतीसिंह_पटेल
24/10/2025
🌍 विश्व पोलियो दिवस पर संकल्प 🌍
एक छोटा कदम, बड़ी सुरक्षा!
‘दो बूंद ज़िंदगी की’ ने बदल दी भारत की तस्वीर।
कांग्रेस सरकार की दूरदृष्टि और संकल्प से शुरू हुआ यह जनअभियान आज पोलियो-मुक्त भारत की पहचान है।
आइए, इस विश्व पोलियो दिवस पर हर बच्चे के भविष्य को इन दो बूंदों से सुरक्षित करें —
यही है सच्ची राष्ट्रसेवा का संकल्प। 🇮🇳💧👶
#विश्व_पोलियो_दिवस #दो_बूंद_ज़िंदगी_की
23/10/2025
" देपालपुर विधानसभा" के अंतर्गत ग्राम बेगनंदा में मामा जी परिवार में श्री देवनारायण जी पटेल श्री लक्ष्मण जी पटेल श्री शिवनारायण जी पटेल श्री कृष्ण जी पटेल की माता जी की पगड़ी रस्म कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
श्रीमती मिट्ठू बाई पटेल की दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और पटेल परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। 💐🙏
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवारजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।
📍देपालपुर
#मोतीसिंह_पटेल
23/10/2025
🌸 भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के प्रतीक पावन पर्व भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं! 🌸
यह पर्व हमारे भारतीय संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों की महान परंपरा को सशक्त बनाता है।
प्रभु से प्रार्थना है कि भाई-बहन के बीच प्रेम, स्नेह और विश्वास का यह बंधन सदैव अटूट बना रहेl
22/10/2025
देपालपुर विधानसभा के ग्राम अटाहेड़ा में
मौसम चाचा के छोटे भाई का निधन तथा
माखन जी कल्याण जी व राहुल जी की माता जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
मैंने उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की
और परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी में
शक्ति व संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। 💐🙏
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें
और शोकाकुल परिवारजनों को
यह दुःख सहन करने की शक्ति व धैर्य दें। 🙏
📍देपालपुर
#मोतीसिंह_पटेल
20/10/2025
🌟 आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! 🌟
🪔 दीपोत्सव की यह पावन ज्योति आपके जीवन से अंधकार मिटाकर,
सुख, समृद्धि, उन्नति और ऐश्वर्य से आपका जीवन आलोकित करे।
🙏 माँ लक्ष्मी और श्री गणेश जी की कृपा आप सभी पर सदा बनी रहे।
✨ शुभ दीपावली! ✨