03/10/2026
स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद, कटघोरा में सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में सफाई मित्रों को सुरक्षित कार्यप्रणाली, स्वास्थ्य एवं कार्यस्थल पर सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी गई। इस दौरान सफाई मित्रों को आवश्यक सुरक्षा सामग्री वितरित कर उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।
स्वच्छ और स्वस्थ शहर के निर्माण में सफाई मित्रों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उनकी सुरक्षा, सुविधा और सम्मान को प्राथमिकता देते हुए स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के माध्यम से सेवा और सम्मान की भावना को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है।