28/04/2026
निवेश को धरातल पर लाने के लिये रीको द्वारा मार्च-2025 में प्रत्यक्ष आवंटन योजना लागू की गई जिससे निवेशकों को उद्योग स्थापित करने हेतु कम लागत पर औद्योगिक भूखण्ड उपलब्ध कराये जा सकें।
रीको द्वारा प्रत्यक्ष आवंटन योजना का दसवां चरण 1 मई 2026 से प्रारंभ होगा। निवेशक 14 मई 2026 तक ईएमडी जमा कर आवेदन कर सकेंगे। योजना के दसवें चरण में निवेशकों को 103 औद्योगिक क्षेत्रों के 5500 से अधिक औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक भूखण्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें मुख्य रूप से बड़गॉंव (आबूरोड), रूंध सोंखरी (अलवर), आईटी पार्क, माकड़वाली (अजमेर), बोरावास कलावा प्रथम चरण, स्पेशल पार्क (बालोतरा), फतेहपुरा-समेलिया (भीलवाड़ा), पाथरेडी व सलारपुर (भिवाड़ी), सेरेमिक पार्क, गजनेर (बीकानेर), मंडा द्वितीय चरण, माथासुला, थौलाई, तुंगा (जयपुर), स्टोन पार्क, वाटर रिसाइकलिंग पार्क गुंडी फतेहपुर (कोटा), गणेश्वर (सीकर) और कछालिया, बूंदी (कोटा) इत्यादि औद्योगिक क्षेत्रों सम्मिलित हैं। निवेशकों की बढ़ती रुचि को देखते हुए रीको ने योजना की वैधता 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ा दी है।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान #बढ़ता_राजस्थान_हमारा_राजस्थान