Nirbhaya Squad

Nirbhaya Squad

Share

NIRBHAYA Squad is a special women police patrolling team of
Police Commissionerate Jaipur (Rajasthan)

"निर्भया स्क्वाड" जयपुर शहर की बालिकाओं/महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गो की सुरक्षा व अधिकारो के लिए जयपुर पुलिस कमिशनरेट का अनूठा नवाचार है। "निर्भया स्क्वाड" यह एक ऐसा महिला पुलिस गश्ती दल है जिसमें नोडल अधिकारी श्रीमती सुनीता मीना अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जयपुर के निर्देशन मे 2 उप निरीक्षक, 3 हैड कानिस्टेबल व करीब 212 महिला कानिस्टेबल शामिल है। "निर्भया स्क्वाड" का गठन सितम्बर 2019 को हुआ जिसका शुभ

Photos from Nirbhaya Squad's post 11/11/2022

श्री उमेश मिश्रा डीजीपी राजस्थान पुलिस ने निर्भया स्क्वायड की करी सराहना...

सभी महिला कर्मियों को दी शाबाशी...

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नोडल अधिकारी निर्भया स्क्वायड सुनीता मीना ने बताया कि निर्भया स्क्वायड जो महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए कार्य करती है ने आज महानिदेशक राजस्थान पुलिस से भेंट की तथा अब तक की की गई कार्रवाई से अवगत कराया श्री उमेश मिश्रा महानिदेशक पुलिस ने निर्भया स्क्वायड की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि यह मनचलो के विरुद्ध राजस्थान में बहुत बेहतरीन काम कर रही है बालिकाओं को फ्री आत्म रक्षा के गुर भी सिखा रही है
सुनीता मीना ने महानिदेशक पुलिस को बताया कि अब तक जयपुर में तैनात इस निर्भया स्क्वायड की 200 महिलाओं कर्मियों ने लगातार पेट्रोलिंग करके साथ ही सादा वर्दी में डेकोई ऑपरेशन करके 9000 से अधिक मनचलों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है 500000 महिलाओं को कानून की जानकारी देकर अपनी पहुंच उन तक बनाई है साथ ही 4000 गर्भवती महिलाओं का सर्वे करके उन्हें मदद पहुंचाई है 24000 एकल बुजुर्गों का सर्वे करके संबल योजना के तहत उन्हें मदद दी हैं 140000 बालिकाओं महिलाओं को अब तक आत्मरक्षा के गुर सिखा चुकी हैं यह निर्भया स्क्वायड सुबह 7:00 से रात्रि 9:00 बजे तक लगातार पेट्रोलिंग करती हैं









#निर्भया #निर्भयास्क्वाड

11/08/2022

रक्षाबंधन का त्योहार (Raksha Bandhan 2022) पूरे देश में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. इस मौके पर जयपुर पुलिस की निर्भया स्क्वाड ने एक विशेष अभियान चलाया है. मनचलों को दबोच गलती का एहसास करा रक्षा सूत्र बंधवाया जा रहा है. वहीं, बसों के चालकों व परिचालकों को राखी बांध निर्भया स्क्वाड टीम त्योहार मना रही है.

11/08/2022

रक्षाबंधन का त्योहार (Raksha Bandhan 2022) पूरे देश में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. इस मौके पर जयपुर पुलिस की निर्भया स्क्वाड ने एक विशेष अभियान चलाया है. मनचलों को दबोच गलती का एहसास करा रक्षा सूत्र बंधवाया जा रहा है. वहीं, बसों के चालकों व परिचालकों को राखी बांध निर्भया स्क्वाड टीम त्योहार मना रही है.

Photos from Nirbhaya Squad's post 08/07/2022

सावधान रहे बेटियां.. मल्टी कॉल एप.... से आ रहे हैं धमकी भरे कॉल तो तुरंत निर्भया स्क्वाड को बतावे... सुनीता मीना

मल्टी कॉल ऐप के जरिये लड़की को धमकी भरे कॉल करना मनचले को पड़ा भारी

दोस्त ..दोस्त ना रहा.... निर्भया ने सिखाया सबक

लड़की का दोस्त ही दूसरा व्यक्ति बनकर लड़की को इमोशनल ब्लैकमेल कर रहा था....

लड़की ने दिखाई बहादुरी लिया निर्भया का सहारा...

जांच से पता चला लड़की जिस को बचाने चली थी वहीं था ब्लैकमेलर ..

हुआ पर्दाफाश ब्लैकमेलर को कराया गिरफ्तार...
लड़की ने दिया निर्भया को धन्यवाद....

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी निर्भया स्क्वायड सुनीता मीना ने बताया कि ऑपरेशन # सेफर सिटी # सेफर स्ट्रीट के तहत निर्भया टीम में तैनात रविता एवं संजू कांस्टेबल इलाके में दिनांक 09/06/22 को राउंड ले रही थी । तभी एक लड़की ने निर्भया टीम को बताया कि कोर्ई लड़का अलग - अलग नंबर से फोन करके परेशान करता है तथा मेरे व मेरे दोस्त शुभम के फोटो वायरल करने की धमकी देता है जिस पर निर्भया ने परिवाद नम्बर 732/22 थाना रामगंज पर दर्ज करवाया था जिसकी जांच के बाद पता चला की लड़की को धमकी भर कॉल लड़की का दोस्त शुभम ही कर रहा था जिसको निर्भया टीम ने थाने के जाप्ते की मदद से जगतपुरा से लाकर थाना रामगंज पर गिरफ्तार करवाया ।

Photos from Nirbhaya Squad's post 29/05/2022

निर्भया ने महिला की स्वीकृति के बिना फोटो व विडियो बनाने वाले को गिरफ्तार करवाया...

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी निर्भया स्क्वायड सुनीता मीना के नेतृत्व में ऑपरेशन # सेफर सिटी # सेफर स्ट्रीट अभियान चल रहा है जिसके तहत मीनू- 9746 नीलम -10231 बबीता- 10 588 पूजा -11 223 निर्भया की महिला कर्मी सादा वर्दी में सावन भादो पार्क मे असामाजिक तत्वों व मनचलो पर निगरानी रखते हुए राउण्ड ले रहे थे। तभी निर्भया ने देखा कि पार्क में बेंच पर एक महिला बैठी थी| जो पढ़ाई कर रही थी | महिला के आसपास एक लड़का घूम रहा था | जो फोन में फोटो खींच रहा था तथा वीडियो बना रहा था| निर्भया ने काफी देर तक उसे नोटिस किया , तो लड़का उस महिला से कुछ कहने की कोशिश कर रहा था तथा बार-बार उस महिला की ओर इशारे कर रहा था| इस पर निर्भया उसके पास जाकर अपना परिचय देते हुए उससे पूछताछ की और उसका फोन चेक किया तो उसमें महिला की फोटो और वीडियो मिला | निर्भया ने उस महिला से लड़के के बारे में पूछा तो उसने बताया कि मैडम मैं इसे नहीं जानती मेरा बीए सेकंड ईयर का एग्जाम है 3:00 बजे से पार्क में आराम करने आ गई थी | यह लड़का मुझे काफी देर से देख रहा है तथा इशारे भी कर रहा है| लेकिन मैं अकेली होने के कारण डर रही थी | तब निर्भया ने उस लड़के को ऐसी हरकत करने के लिए मना किया तो लड़के ने कहा की आप मेरा कुछ नही कर सकते हो और निर्भया के साथ बदतमीजी करने लगा । अत: निर्भया ने शिवम शर्मा ,पुत्र- श्री नारायण ,जाति -शर्मा, उम्र- 23 साल' निवासी- शुक्ला कॉलोनी खंडार सवाई माधोपुर को पीएस लाल कोठी मे गिरफ्तार करवाया...

Photos from Nirbhaya Squad's post 21/05/2022

✍️✍️राजस्थान सरकार
पुलिस कमिश्नरेट, जयपुर
(जनसंपर्क प्रकोष्ठ)

निर्भया स्क्वायड का सादा वस्त्रों में मुस्तैदी से गश्त करना हुआ सार्थक- सुनीता मीना

निर्भया स्क्वायड ने घर से भाग कर आने वाले नाबालिग लड़के व लड़की को माता पिता को बुलाकर दिल्ली पुलिस को सुपुर्द करवाया
किसी भी प्रकार की अनहोनी होने से बचाया
जयपुर 20 मई।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी निर्भया स्क्वायड सुनीता मीना ने बताया कि जयपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन # सेफर सिटी # सेफर स्ट्रीट

अभियान
के तहत
महिला कानि नीलम -10231 मीनू- 9746 सादा वस्त्रों में भगत सिंह पार्क मे संदिग्ध, मनचलो व असामाजिक तत्वो पर निगरानी करते हुए राउण्ड लगा रही थी तभी निर्भया ने एक लड़के व एक लड़की को साथ में बैठे देखा जो देखने पर संदिग्ध लग रहे थे।
दोनों ही नाबालिग थे निर्भया ने उनके पास जाकर अपना परिचय देते हुए उनसे पूछताछ की तो लड़के ने बताया कि हम 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं और यह मेरी फ्रेंड है ।हम घूमने के लिए जयपुर आए हैं हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और घरवालों को बिना बताए घर से भाग कर आये है । पहले तो दोनों ने अपना परिचय यूपी का बताया लेकिन आईडी में पता संगम विहार दिल्ली का था ।निर्भया ने लड़के से उसके पिता के नंबर लेकर बात की तो उन्होंने बताया कि ये दोनों दिनांक 18 -5 -2022 कि सुबह से लापता है। हमने इनकी रिपोर्ट नेब सराय थाना दिल्ली में दर्ज करवा रखी है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुनीता मीणा ने बताया कि निर्भया ने लडके व लड़की को आदर्श नगर थाने ले जाकर थाना नेब सराय दिल्ली पर फोन कर वहां के जांच अधिकारी के फोन नम्बर लेकर बताया कि लड़का व लड़की दोनो आदर्श नगर थाना जयपुर मे है ।तब जांच अधिकारी ने बताया कि वह इन दोनो के माता पिता को लेकर जयपुर आ रहे है ।निर्भया ने जांच अधिकारी और उनके माता पिता के आने पर लड़के व लड़की को दिल्ली पुलिस को सुपुर्द किया ।
इस प्रकार निर्भया ने नाबालिग बच्चों को भटकने व गलत रास्ते पर जाने से बचाया।

19/05/2022

सुरक्षा सखियों को सिखाये निर्भया ने आत्मरक्षा के गुर।

16/05/2022

बुद्ध पूर्णिमा की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं #निर्भयास्क्वाड
#जयपुरपुलिस

आओ बुद्ध पूर्णिमा पर बुद्ध की शिक्षाओं की रोशनी को चारों ओर फैलाएं और उन पर अमल करें...
बुद्ध ने कहा है कि
अतीत के बारे में ध्यान मत दो भविष्य के बारे में मत सोचो वर्तमान पर अपने मन को केंद्रित करो
बुद्ध ने कहा कि मैं यह नहीं देखता कि मैंने किया क्या है मैं यह देखता हूं कि अब मुझे करना क्या है...
स्वास्थ्य अमूल्य उपहार है संतोष धन है तथा वफादारी ही सबसे बड़ा संबंध है
तुम अपने क्रोध के लिए दंड नहीं पाओगे तुम अपने क्रोध द्वारा दंड पाओगे....
इसलिए अपने क्रोध पर विजय पाए तथा शांति और अहिंसा का पथ अपनाएं....

Want your business to be the top-listed Government Service in Jaipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address

Jaipur