एम पी जयपुर

एम पी जयपुर

Share

❤️❤️❤️ भला किसी का कर न सको तो ,
बुरा किसी का मत करना।❤️

01/03/2026

26/02/2026




25/02/2026

कभी भी #गुस्से में #कटु शब्द मत बोलो।
तुम्हारा गुस्सा तो समय के साथ खत्म हो जाएगा,
लेकिन #तुम्हारे कठोर शब्द किसी के दिल पर
ज़िंदगी भर का घाव छोड़ सकते हैं।
#इसलिए हमेशा मीठे और #दयालु शब्दों का प्रयोग करो,
या फिर चुप रहना ही #बेहतर है।

Never harsh or words in anger.
Your anger will fade away,
but the cruel you say can leave a scar
on someone’s heart for a .
So kind words,
or to stay .

25/02/2026

🔴 #पूर्वांचल_एक्सप्रेस पर बस पलटने से 5 की गई जान
🔴 मानकों का नहीं किया जा रहा है पूरी तरह पालन
लखनऊ | कानपुर | प्रयागराज | आगरा | जयपुर
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार डबल डेकर बस के पलटने से पांच यात्रियों की मौत और 66 लोगों के घायल होने की घटना ने लंबी दूरी की निजी बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पंजाब के लुधियाना से बिहार के दरभंगा जा रही हरियाणा नंबर की यह बस बाराबंकी-लखनऊ सीमा के पास #अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बस के शीशे और पुर्जे करीब 100 मीटर तक बिखर गए। कई यात्री खिड़कियों से बाहर जा गिरे और #स्लीपर सीटों से शव लटके मिले। मृतकों में तीन बच्चे और दो पुरुष शामिल हैं। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की रफ्तार करीब 100 किमी प्रति घंटा थी और वह सांप की तरह लहरा रही थी। एक चश्मदीद ने बताया कि बस पहले भी दो बार झटके खाकर संभली, लेकिन तीसरी बार #नियंत्रण पूरी तरह खो बैठी। हादसे के बाद यात्रियों ने जूतों से शीशे तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की।
अब सवाल उठता है कि डबल डेकर #स्लीपर_बसें_मौत_का_ताबूत क्यों बन रही हैं? जांच में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। बताया गया कि हादसे के बाद जब बस को क्रेन से सीधा कर अंदर की जांच की गई, तो कई गंभीर खामियां मिलीं।

24/02/2026


24/02/2026
24/02/2026

शीर्षक:
अनजान नंबर से #बैंक खाते में आए धनराशि तो तुरंत चेक न करें बैलेंस
उपशीर्षक:
#साइबर ठग अपना रहे नए तरीके, रहें सावधान, #पुलिस लोगों को कर रही जागरूक
रूपनगर।
अगर आपके बैंक खाते में बिना मांगे किसी अनजान नंबर से धनराशि ट्रांसफर हो रही है तो सावधान हो जाएं। धनराशि खाते में आने पर जैसे ही आप #बैलेंस चेक करेंगे तो आपका पूरा खाता ही खाली हो सकता है। उधम सिंह नगर जिले में साइबर #ठगी के इस नए तरीके के दो मामले सामने आने के बाद साइबर थाना पुलिस लोगों को इंटरनेट #मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म के माध्यम से जागरूक कर रही है।
वर्तमान में अधिकांश काम #ऑनलाइन व लेन-देन डिजिटल हो रहा है। साइबर ठगों की नजर भी इसी पर रहती है। पिछले कुछ सालों से साइबर ठग ऑनलाइन खरीदारी, नेट बैंकिंग, गेम डाउनलोडिंग, फर्जी आईडी, #.इंस्टाग्राम और जीवन प्रमाण पत्र, फेसबुक पर महिला बनकर दोस्ती कर व्हाट्सएप हैक करने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने के मामले #लगातार बढ़ रहे हैं।
केस – 1:
रूपनगर के #ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निवासी महिला ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके बैंक खाते में पांच हजार रुपये अनजान नंबर से 200 रुपये जमा होने का मैसेज आया। जैसे ही उन्होंने बैलेंस चेक किया तो कुछ ही देर में खाता जीरो हो चुका था।
दूसरा मामला:
रूपनगर के ही भैरारी निवासी युवक ने बताया कि उसके बचत खाते में 25 हजार रुपये थे। तीन दिन पूर्व एक अनजान नंबर से बैंक खाते में पांच सौ रुपये जमा होने का मैसेज देखकर जैसे ही बैलेंस चेक किया, पूरी राशि निकल गई।
साइबर क्राइम से इस तरह बचें:
व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से भेजे गए किसी भी निमंत्रण लिंक पर क्लिक न करें और न ही कोई फाइल डाउनलोड करें। किसी भी लुभावने व अधिक मुनाफा प्राप्त करने वाले विज्ञापनों के झांसे में न आएं। इंटरनेट मीडिया पर अनजान व्यक्ति या महिला की रिक्वेस्ट स्वीकार न करें। अपराध घटित होने पर 1930 नंबर पर संपर्क करें।
साइबर अपराधी नए-नए तरीके से लोगों के बैंक खाते खाली कर रहे हैं। अब रुपये खाते में ट्रांसफर कर बैलेंस चेक करने पर खाताधारक का खाता खाली होने के मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस लोगों को अपने #फेसबुक, व्हाट्सएप व इंस्टाग्राम के माध्यम से भी जागरूक कर रही है। इसके अलावा स्कूल, कॉलेज समेत अन्य जगह शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं।

24/02/2026

24/02/2026

“ your you will never get .”

23/02/2026

The of the is a .

Want your business to be the top-listed Government Service?

Website