Medical and Health Department, Rajasthan

Medical and Health Department, Rajasthan

Share

Official page of the Medical & Health Department, Government of Rajasthan. (National Health Mission, Rajasthan)

चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, राजस्थान, प्रदेश के निवासियों के स्वास्थ्य और कल्याण की दिशा में कार्य करता है।

Photos from Medical and Health Department, Rajasthan's post 30/05/2026

मिलावट के खिलाफ राजस्थान सरकार का अभियान लगातार जारी है।

उदयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई में मिलावट के संदेह पर लगभग 18,000 लीटर घी जब्त किया गया। विभिन्न ब्रांडों के 42,000 किलोग्राम से अधिक घी एवं डेयरी उत्पादों को जांच के दायरे में लिया गया। जांच के दौरान बिना लेबल वाले घी, खाद्य रंग के उपयोग तथा प्रतिबंधित बैच के घी का स्टॉक भी पाया गया।

जांच के लिए एकत्रित खाद्य पदार्थों को प्रयोगशाला परीक्षण हेतु भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

CMO Rajasthan Gajendra Singh Khimsar DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan Ministry of Health and Family Welfare, Government of India National Health Authority

29/05/2026

टीबी मुक्त राजस्थान के संकल्प को साकार करने की दिशा में राज्य लगातार उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है।

व्यापक स्क्रीनिंग, समय पर जांच, प्रभावी उपचार और जनसहभागिता के प्रयासों को प्रमुख अखबारों ने भी प्रमुखता से स्थान दिया है।

इससे संबंधित प्रमुख अखबारों में प्रकाशित खबरें।

CMO Rajasthan DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan Department of Medical Education, Rajasthan Ministry of Health and Family Welfare, Government of India Gajendra Singh Khimsar National Health Authority

29/05/2026

नौतपा की तपिश में श्रमिकों की सुरक्षा है सबसे ज़रूरी।

कार्यस्थल पर पर्याप्त पेयजल, छायादार विश्राम स्थल और समय पर स्वास्थ्य देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

सतर्कता और समय पर सावधानी से ही लू एवं गर्मी से होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव संभव है।

CMO Rajasthan DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan Gajendra Singh Khimsar Department of Medical Education, Rajasthan Ministry of Health and Family Welfare, Government of India National Health Authority

29/05/2026

टीबी मुक्त राजस्थान के संकल्प को मिल रही नई गति।

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित विशेष अभियान के तहत लाखों लोगों की स्क्रीनिंग कर टीबी की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है।

CMO Rajasthan DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan Gajendra Singh Khimsar Department of Medical Education, Rajasthan Ministry of Health and Family Welfare, Government of India National Health Authority

Photos from Medical and Health Department, Rajasthan's post 28/05/2026

टीबी मुक्त होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा राजस्थान

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के “टीबी मुक्त भारत” संकल्प को साकार करने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है।

100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत मात्र 60 दिनों में:
✅ 18.93 लाख से अधिक लोगों की टीबी स्क्रीनिंग
✅ 16.51 लाख चेस्ट एक्स-रे
✅ 1.41 लाख से अधिक एनएएटी जांचें
✅ 32,102 नए टीबी रोगियों की पहचान
✅ 12,535 लोगों को टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (TPT)
✅ 38 हजार से अधिक मरीजों को न्यूट्रिशन किट

राज्य सरकार ‘निरामय राजस्थान’ के विजन के साथ स्क्रीनिंग, शीघ्र जांच, पोषण सहायता और जनजागरूकता को प्राथमिकता देते हुए टीबी उन्मूलन की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

जनभागीदारी, तकनीक और संवेदनशीलता के साथ—टीबी की जंग जीतने के लिए राजस्थान प्रतिबद्ध है।

Photos from Medical and Health Department, Rajasthan's post 28/05/2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान टीबी मुक्त राज्य बनने की दिशा में निरंतर प्रभावी कदम बढ़ा रहा है।

‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत संचालित 100 दिवसीय विशेष अभियान में प्रदेश ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। मात्र 60 दिनों में 19 लाख से अधिक व्यक्तियों की स्क्रीनिंग, 16 लाख से अधिक चेस्ट एक्स-रे, 32 हजार से अधिक नए टीबी मरीजों की पहचान एवं हजारों गांवों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच, राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

‘निरामय राजस्थान’ के विजन के साथ जनभागीदारी, तकनीक, जागरूकता एवं पोषण सहायता को प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार टीबी उन्मूलन के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है।

स्वस्थ राजस्थान का संकल्प अब जनआंदोलन बन चुका है, और यही सामूहिक प्रयास प्रदेश को टीबी मुक्त भविष्य की ओर ले जाएगा।

CMO Rajasthan DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan Gajendra Singh Khimsar Ministry of Health and Family Welfare, Government of India National Health Authority

28/05/2026

हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखें तो देर न करें।

सही मदद ही किसी की जान बचा सकती है।

इस भीषण गर्मी में सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और यह जरूरी जानकारी अपने परिवार व आसपास के लोगों तक जरूर पहुंचाएं।

CMO Rajasthan DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan Gajendra Singh Khimsar Department of Medical Education, Rajasthan Ministry of Health and Family Welfare, Government of India

28/05/2026

पीरियड्स के दिनों में लड़कियों को दूरी नहीं, प्यार और देखभाल की ज़रूरत होती है।

आज भी कई लड़कियां इन दिनों में भेदभाव और गलत मान्यताओं का सामना करती हैं, जबकि उन्हें सबसे ज़्यादा चाहिए होता है साथ, सम्मान और सही जानकारी।

आइए पीरियड्स से जुड़ी चुप्पी और मिथकों को तोड़ें… क्योंकि हर लड़की हकदार है गरिमा, देखभाल और बराबरी की।

CMO Rajasthan DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan Gajendra Singh Khimsar Department of Medical Education, Rajasthan Ministry of Health and Family Welfare, Government of India National Health Authority

Photos from Medical and Health Department, Rajasthan's post 28/05/2026

आज भी कई लड़कियां डर, झिझक और अधूरी जानकारी के साथ अपने पहले पीरियड्स का सामना करती हैं।

इस Menstrual Hygiene Day,
आइए सही जानकारी,साफ-सफाई और खुलकर बातचीत को बढ़ावा दें।

क्योंकि जब हर लड़की जागरूक होगी,तभी सच्ची बराबरी होगी।

CMO Rajasthan DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan Gajendra Singh Khimsar Department of Medical Education, Rajasthan Ministry of Health and Family Welfare, Government of India

Photos from Medical and Health Department, Rajasthan's post 27/05/2026

मलेरिया मुक्त राजस्थान की दिशा में जून माह में पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चलाया जाएगा।

जागरूकता, समय पर जांच, स्वच्छता और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से मलेरिया रोकथाम को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

CMO Rajasthan DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan Gajendra Singh Khimsar Department of Medical Education, Rajasthan Ministry of Health and Family Welfare, Government of India National Health Authority

Want your business to be the top-listed Government Service in Jaipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address

Directorate Of Medical, Health & Family Welfare
Jaipur
302005