15/10/2026
आज श्री बाबूलाल नागर जी पूर्व मंत्री के जयपुर निवास पर जयपुर जिला परिषद वार्ड संख्या 22 से कांग्रेस प्रत्याशी श्री शंकर बाजडोलिया जी ने मुलाकात की। इस अवसर पर वार्ड संख्या 22 से कांग्रेस के युवा नेता श्री भागचंद जाट जी (भरत चौधरी) भी उपस्थित रहे।
इस दौरान श्री भागचंद जाट जी (भरत चौधरी) ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के प्रति अपना विश्वास, समर्पण और निष्ठा प्रदर्शित करते हुए चुनाव लड़ने का अपना निर्णय वापस लिया तथा कांग्रेस प्रत्याशी श्री शंकर बाजडोलिया जी के समर्थन में पूरी मजबूती से साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।
श्री भरत चौधरी जी का यह निर्णय कांग्रेस पार्टी की एकजुटता, संगठन के प्रति निष्ठा और पार्टी हित को सर्वोपरि रखने की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनके इस त्याग और समर्पण के लिए मैं हृदय से उनका आभार व्यक्त करता हूँ। दूदू विधानसभा क्षेत्र की समस्त कांग्रेस पार्टी की ओर से भी उनका बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार।
साथ ही, कांग्रेस प्रत्याशी श्री शंकर बाजडोलिया जी को चुनाव में सफलता एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।
आइए, हम सभी मिलकर कांग्रेस पार्टी की मजबूती और विजय के लिए एकजुट होकर कार्य करें। कांग्रेस की एकजुटता और काँग्रेस के प्रति समर्पण ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
जय कांग्रेस! ✋
विजय कांग्रेस! ✋
विकास नागर
प्रदेश सचिव- राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी
जयपुर संभाग प्रभारी- राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनु. जा. विभाग