ABVP Jaipur Prant

Call Website Contact the organization

ABVP Jaipur Prant Official Handle of ABVP Jaipur Prant ( Rajasthan)

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, धौलपुर जिले द्वारा धौलपुर में युवती सम्मेलन सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रांत छ...
06/10/2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, धौलपुर जिले द्वारा धौलपुर में युवती सम्मेलन सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रांत छात्रा प्रमुख सुश्री अंजली चौरसिया जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि श्रीमती नीरजा अशोक शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि जिला अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी श्रीमती रेनु जी ने युवतियों का मार्गदर्शन किया।

सम्मेलन में युवतियों की सहभागिता, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर सार्थक संवाद हुआ।

तेजस्विनी युवतियाँ—सशक्त समाज, समर्थ राष्ट्र!

अभाविप जयपुर प्रांत में झुंझुनूं जिले द्वारा ‘नारी-26 युवती सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। युवतियों के व्यक्तित्व विका...
06/10/2026

अभाविप जयपुर प्रांत में झुंझुनूं जिले द्वारा ‘नारी-26 युवती सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। युवतियों के व्यक्तित्व विकास के साथ संस्कार, संस्कृति, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने वाला यह सम्मेलन निश्चित रूप से प्रेरणादायी रहा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला युवा अधिकारी श्रीमती मधु यादव, अभाविप प्रांत छात्रा प्रमुख कु. अंजली चौरसिया, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ लेखाधिकारी, कलेक्ट्रेट श्रीमती प्रियंका लांबा, प्राचार्या, श्री चावो दादी विद्या कुंज डॉ. प्रीति शेखावत, प्राचार्या, जेबी शाह बालिका महाविद्यालय योगिता शर्मा, सहायक आचार्य श्रीमती ममता जालान एवं नगर सह मंत्री सुरभि पुरोहित की गरिमामयी उपस्थिति रही।

युवतियों में आत्मनिर्भरता, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने की दिशा में यह सम्मेलन एक सार्थक पहल रहा।

अभाविप गंगापुर सिटी जिले द्वारा भगवती महाविद्यालय में “नारी युवती सम्मेलन” का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में भरतपुर विभाग ...
05/10/2026

अभाविप गंगापुर सिटी जिले द्वारा भगवती महाविद्यालय में “नारी युवती सम्मेलन” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में भरतपुर विभाग छात्रा प्रमुख सुश्री पूर्ति सेन तथा मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेविका बबीता गुप्ता जी , राष्ट्रीय सेविका समिति की जिला संपर्क प्रमुख अंजना रावत जी एवं समाज सेविका सुमन आर्य जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कलाम इंस्टीट्यूट में छात्र के साथ शिक्षक द्वारा कथित मारपीट की घटना निंदनीय है।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मामले की ...
05/10/2026

कलाम इंस्टीट्यूट में छात्र के साथ शिक्षक द्वारा कथित मारपीट की घटना निंदनीय है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मामले की निष्पक्ष जाँच एवं दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। विद्यार्थियों की सुरक्षा, सम्मान और गरिमापूर्ण वातावरण से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अभाविप डीग जिले द्वारा मास्टर आदित्येंद्र जी राजकीय महाविद्यालय में “नारी युवती सम्मेलन” का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में...
02/10/2026

अभाविप डीग जिले द्वारा मास्टर आदित्येंद्र जी राजकीय महाविद्यालय में “नारी युवती सम्मेलन” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रवासी के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पूर्व सचिव एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुश्री अपराजिता सिंह तथा मुख्य अतिथि के रूप में डीग नगर परिषद की पूर्व उप सभापति श्रीमती ममता शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती अर्चना किराड की गरिमामयी उपस्थिति रही।

नारी 2026 — राष्ट्र का गौरव (युवती सम्मेलन) 🇮🇳जयपुर प्रांत में 1 से 10 अक्टूबर 2026 तक युवती सम्मेलन का आयोजन किया जा रह...
01/10/2026

नारी 2026 — राष्ट्र का गौरव (युवती सम्मेलन) 🇮🇳

जयपुर प्रांत में 1 से 10 अक्टूबर 2026 तक युवती सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी युवतियों एवं नारी शक्ति का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।

युवतियों की प्रतिभा, नेतृत्व, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को केंद्र में रखते हुए यह सम्मेलन नारी शक्ति को राष्ट्र शक्ति से जोड़ने का एक सशक्त प्रयास है।

#नारी2026 #राष्ट्रकागौरव #युवतीसम्मेलन

ABVP RU कार्यकर्ताओं ने आज नवनियुक्त कुलपति महोदय से भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस दौरान प्रांत मंत्री श्री शु...
30/09/2026

ABVP RU कार्यकर्ताओं ने आज नवनियुक्त कुलपति महोदय से भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस दौरान प्रांत मंत्री श्री शुभेन्द्र सिंह निर्वाण उपस्थित रहे ।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा भी हुई।

राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जयपुर की भूमि आवंटन की मांग को लेकर अभाविप का विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन।महाविद्यालय को ...
26/09/2026

राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जयपुर की भूमि आवंटन की मांग को लेकर अभाविप का विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन।

महाविद्यालय को शीघ्र स्थायी भूमि आवंटित कर स्थायी परिसर उपलब्ध कराने की मांग को लेकर अभाविप जयपुर महानगर द्वारा प्रदर्शन किया गया।

अभाविप ने स्पष्ट किया कि आगामी 15 दिनों में भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं राष्ट्रीय कला मंच,डीग  द्वारा प्री-लोकमंथन के तहत ‘Heritage Walk’ आयोजित की गई।हेरिटेज ...
26/09/2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं राष्ट्रीय कला मंच,डीग द्वारा प्री-लोकमंथन के तहत ‘Heritage Walk’ आयोजित की गई।
हेरिटेज वॉक के नियमित विद्यार्थीयो ने जल महल डीग का भ्रमण किया

इस दौरान युवाओं ने डीग की स्थापत्य कला, इतिहास और लोक संस्कृति को करीब से जाना।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन से जोड़ना रहा।

लोकमंथन यात्रा के सवाई माधोपुर आगमन पर अभाविप सवाई माधोपुर द्वारा भव्य स्वागत किया गया। लोकसंस्कृति, राष्ट्रचेतना एवं भा...
25/09/2026

लोकमंथन यात्रा के सवाई माधोपुर आगमन पर अभाविप सवाई माधोपुर द्वारा भव्य स्वागत किया गया। लोकसंस्कृति, राष्ट्रचेतना एवं भारतीय ज्ञान-परंपरा के संरक्षण तथा संवर्धन के उद्देश्य से निकली इस यात्रा ने सवाई माधोपुर की धरती पर नई ऊर्जा का संचार किया !
कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा एवं आत्मीय अभिनंदन के साथ यात्रा का स्वागत हम्मीर सर्किल पर किया, एवं शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय में सभी के द्वारा भारत की विविधतापूर्ण लोकपरंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र की अखंड चेतना को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया, लोकमंथन केवल यात्रा नहीं, बल्कि अपनी जड़ों से जुड़ने और भारतीय संस्कृति के गौरव को पुनः जागृत करने का जनअभियान है !!

“लोक से लोकमंगल की ओर—यही लोकमंथन का संकल्प।”

Address

Jaipur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ABVP Jaipur Prant posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to ABVP Jaipur Prant:

Shortcuts

Share

Category