05/10/2026
आज उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री माननीया दिया कुमारी जी ने पर्यटन भवन, जयपुर में पर्यटन, कला-संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर बजट घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में महाराणा प्रताप सर्किट, आमेर मास्टर प्लान, विरासत संरक्षण, एडवेंचर टूरिज्म पॉलिसी और डिजिटल पर्यटन पहल सहित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
पर्यटन क्षेत्र में निवेश को सुगम बनाने के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस तथा प्रदेश के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर संचालित रोप-वे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।