Gopal Singh Gurjar Bassi

Gopal Singh Gurjar Bassi

Share

प्रदेशाध्यक्ष :- पथिक सेना संगठन

Photos from Gopal Singh Gurjar Bassi's post 01/06/2026

📍सोटिया तलाई ( लाड़पुरा-कोटा )
हम सबके प्रिय बाबूजी श्री भोजराज जी गुर्जर ठेकला का गत दिवस स्वर्गवास होने पर उनके निजी निवास पहुंचकर दिवंगत आत्मा को सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।

परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

सादर श्रद्धांजलि 💐
Gurjar Bhojraj Thekla

Photos from Gopal Singh Gurjar Bassi's post 01/06/2026

#गुर्जर आरक्षण आंदोलन में 1 जून 2007 को #लालसोट घाटा में शहीद 5 वीर - गुर्जर शहीद श्री रामचरण जी गुर्जर ,श्री हरफुल जी गुर्जर ,श्री रामस्वरूप जी गुर्जर ,श्री दयाराम जी गुर्जर,श्री बदरी जी गुर्जर को #भावभीनी श्रद्धांजलि।
#वीर शहीदों को कोटि कोटि नमन

31/05/2026

दौसा रेलवे स्टेशन के पास लोटवाड़ा निवासी भाई हरिमोहन गुर्जर आज़ाद व उसके घरवालों को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा है ! मै आप सभी युवा साथियों से निवेदन करता हूँ की आप सभी साथी भाई का इस लड़ाई में हरिमोहन भाई का साथ दे ! साथ ही पुलिस प्रशासन से निवेदन है कि इस मामले को तुरंत संज्ञान में ले और दोषियों के ख़िलाफ़ उचित कार्यवाही करे !! ऐसे लोग ही अपराध को बढ़ाते है
Harimohan Gurjar Azad Dausa Police

Photos from Gopal Singh Gurjar Bassi's post 31/05/2026

गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दौरान आज के दिन 31 मई 2007 को सवाईमाधोपुर जिले के #बोंली में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर गुर्जर शहीद श्री दयाराम जी पोसवाल , शहीद श्री मोजीराम जी पोसवाल , श्री शहीद पुखराज कसाणा जी,श्री शहीद मुरारी लाल जी कांवर को श्रद्धांजलि ...!!!
शत शत नमन 🙏

30/05/2026

आज के दिन #कुशालीदर्रा ( सवाई माधोपुर ) में गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दौरान अपनी शहादत देने वाले शहीद-ए-गुर्जर श्री राधेश्याम जी गुर्जर ( दुमौदा ) व श्री कन्हैयालाल जी गुर्जर ( छाण ) की शहादत को नमन....🙏

आपका समाज हित मे दिया गया बलिदान गुर्जर समाज सदैव याद रखेगा और आने वाली पीढ़ी आपके बलिदान से प्रेरणा लेती रहेगी

Photos from Gopal Singh Gurjar Bassi's post 30/05/2026

हम सबके लाड़ले बाबूजी श्री भोजराज जी ठेकला का निधन अत्यंत दुखद और मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति हैं
उनकी हर सांस, हर निर्णय और हर कथन में समाज के प्रति अटूट समर्पण और गहरी निष्ठा झलकती थी
उन्होंने समाज की एकता, अखंडता और सामाजिक कल्याण के लिए साहसिक और स्पष्टवादी रूख अपनाया। उनकी बेबाकी और सत्यनिष्ठा ने उन्हें समाज में एक ऐसे युगपुरुष के रूप में स्थापित किया,जिनके लिए समाजहित सर्वोपरि था।
उन्होंने मुझे हमेशा आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी पिछली बार जब वो मेरे घर आए तो बोले कि मेरा एक सपना था कि मैं जिंदगी में एक बार उन घरों की चोखटों पर पांव रखना चाहूंगा जहां से समाज के लिए लड़ने वाले योद्धाओ ने जन्म लिया आपके आंगन में आकर मेरे मन की इच्छा पूरी हुई
जब भी हम समाज का काम करते थे तो सबसे ज्यादा खुशी उन्हें ही होती थी आज मैंने बहुत बड़े मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत को खो दिया उन्हें समाज की संस्कृति से बहुत लगाव था प्रिय बाबूजी आपकी कमी हमे हमेशा खलती रहेगी
भले ही आज के बाद प्रत्यक्ष रूप से आपका साथ हमे ना मिले पर आपके विचार हमेशा हमारा मार्गदर्शन करेंगे

भगवान आपकी आत्मा को शांति प्रदान करे एवं शोकाकुल परिजनों और शुभचिंतकों को यह वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करें।
Gurjar Bhojraj Thekla

Photos from Gopal Singh Gurjar Bassi's post 29/05/2026

#गुर्जरो के हक और अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए प्रथम सामाजिक क्रांति में 29 मई 2007 को गुर्जर आरक्षण आंदोलन #पाटोली – #पीपलखेडा और #बूंदी मे शहीद हुए वीर सपूतों को शत् शत् नमन् एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
आजादी के बाद अपने हकों की यह पहली सामाजिक क्रांति थी जिसने देश ही नहीं बल्कि दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था।
गुर्जर समाज आपके समर्पण, त्याग और बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। आपके त्याग और बलिदान को मन मे रखते हुए हम आपके सपनों को पूरा करने के लिए कार्य करते रहेंगे।
गुर्जर शहीद अमर रहें।।
नमन वीर अमर शहीदों को।

Photos from Gopal Singh Gurjar Bassi's post 28/05/2026

पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर, बार काउंसल ऑफ़ राजस्थान सदस्य पद प्रत्याक्षी श्री नीरज जी गुर्जर से PSS बूंदी के जिलाध्यक्ष प्रिय मित्र हंसराज जी गुर्जर नैनवा ने उसके निजी निवास जोधपुर में मुलाकात कर समाज की सामाजिक शैक्षणिक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा कर अनुभव और मार्गदर्शन प्राप्त किया जो समाज के युवाओं के लिए प्रेरणादायक रहेगा। BCR के चुनाव परिणामों में आप सभी अभिवक्ताओ के अपार समर्थन, सहयोग और आशीर्वाद से श्री नीरज जी गुर्जर प्रदेश में दूसरे नंबर पर चल रहे हैं भगवान श्री देवनारायण जी की कृपादृष्टि ऐसे ही बनी रहें
श्री नीरज कुमार जी गुर्जर मानव कल्याण के लिए समर्पित न्यायिक योद्धा हैं जिन्होंने प्रदेश के साथ समाज को गर्व से गौरवान्वित किया हैं
Adv Neeraj Kumar Gurjar
हंसराज गुर्जर नैनवा

28/05/2026

गुर्जर गौरव, बिजौलिया किसान आंदोलन के प्रणेता, राजस्थान सेवा संघ के संस्थापक, महान क्रांतिकारी किसान नेता, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राजस्थान केसरी श्री विजयसिंह पथिक उर्फ भूपसिंह जी गुर्जर की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि कोटि नमन 🙏🙏
देश और समाज आपके बलिदान को हमेशा याद करता रहेगा।

श्री विजय सिंह पथिक अमर रहे।💐💐💐💐💐

Photos from Gopal Singh Gurjar Bassi's post 27/05/2026

इटली में स्थित मोंटे कसीनो में विक्टोरिया क्रॉस पुरूस्कार से सम्मानित स्व: श्री कैप्टन कमल राम जी गुर्जर VC निवासी भोलूपुरा जिला करौली तत्कालीन जिला सवाई माधोपुर राजस्थान की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
Sh VC Kamal Ram Gurjar को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अद्भुत वीरता दिखाने के लिए “Victoria Cross (VC)” दिया गया था। यह ब्रिटिश साम्राज्य और कॉमनवेल्थ देशों का सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार माना जाता है।

कमल राम का परिचय

जन्म: 17 दिसंबर 1924

गाँव: भोलूपुरा, करौली जिला, राजस्थान

पिता का नाम: शिवचंद गुर्जर

सेना: ब्रिटिश इंडियन आर्मी

यूनिट: 3rd Battalion, 8th Punjab Regiment

पद: सिपाही (Sepoy)

कमल राम बहुत कम उम्र में सेना में भर्ती हुए थे। द्वितीय विश्व युद्ध के समय भारतीय सैनिक ब्रिटिश भारतीय सेना के साथ मिलकर जर्मनी और इटली के मोर्चों पर लड़ रहे थे।

---

Victoria Cross क्यों दिया गया?

12 मई 1944 को इटली में “River Gari” और “Gustav Line” के पास जर्मन सेना के खिलाफ एक बहुत कठिन लड़ाई चल रही थी। भारतीय सेना की टुकड़ी आगे बढ़ रही थी, लेकिन जर्मन मशीनगनों की भारी फायरिंग से सैनिक रुक गए थे।

स्थिति इतनी गंभीर थी कि अगर उन मशीनगन पोस्टों को नष्ट नहीं किया जाता, तो पूरी टुकड़ी खतरे में पड़ सकती थी।

तभी कमल राम ने स्वयं आगे बढ़ने के लिए स्वेच्छा से कहा।

---

उन्होंने क्या वीरता दिखाई?

1. अकेले दुश्मन की ओर बढ़े

कमल राम तारों और गोलियों के बीच रेंगते हुए दुश्मन के पीछे तक पहुँच गए।

2. पहली मशीनगन पोस्ट पर हमला

उन्होंने अकेले ही पहली मशीनगन पोस्ट पर हमला किया और मशीनगन चला रहे जर्मन सैनिक को गोली मार दी।

3. हाथापाई में दुश्मन को खत्म किया

दूसरा जर्मन सैनिक उनका हथियार छीनने आया, तो कमल राम ने संगीन (Bayonet) से उसे मार गिराया।

4. जर्मन अधिकारी को भी मार गिराया

एक जर्मन अफसर पिस्तौल लेकर बाहर आया, लेकिन कमल राम ने उसे भी गोली मार दी।

5. लगातार कई पोस्ट नष्ट कीं

इसके बाद उन्होंने और उनके साथियों ने मिलकर दूसरी और तीसरी मशीनगन पोस्ट को भी नष्ट कर दिया। इससे भारतीय सेना को आगे बढ़ने का रास्ता मिल गया।

---

इस वीरता का परिणाम

कमल राम की बहादुरी से:

भारतीय सेना का हमला सफल हुआ

जर्मन रक्षा पंक्ति कमजोर पड़ी

कई सैनिकों की जान बची

Want your business to be the top-listed Government Service in Jaipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address

राजधानी जयपुर
Jaipur
303004