Daulat Singh Meena BASSI / दौलत सिंह मीणा बस्सी

Daulat Singh Meena BASSI / दौलत सिंह मीणा बस्सी

Share

INC MLA Candidate - Bassi Assembly

#General Secretary - Youth Congress Rajasthan 2020

11/04/2026

आज महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर हम उनके विचारों और संघर्षों को नमन करते हैं। उन्होंने समाज में समानता, शिक्षा और न्याय की जो अलख जगाई, वह आज भी हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

शिक्षा को अधिकार बनाना हो या समाज से भेदभाव मिटाना — उनका हर प्रयास मानवता के उत्थान के लिए समर्पित रहा।

आइए, इस पावन अवसर पर हम उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लें और एक समान, शिक्षित और जागरूक समाज के निर्माण में योगदान दें।

🌼 महात्मा ज्योतिबा फुले जी को कोटि-कोटि नमन!

09/04/2026

छात्र हित में सदैव संघर्षरत National Students' Union of India (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) के स्थापना दिवस पर सभी समर्पित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

यह सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि संघर्ष, समर्पण और बदलाव की सोच का प्रतीक है। NSUI ने हमेशा शिक्षा, अधिकार और न्याय की आवाज को मजबूती से उठाया है और हर छात्र के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया है।

आप सभी संघर्षशील, कर्मठ और जुझारू साथियों का अदम्य साहस और अटूट समर्पण ही NSUI की असली पहचान है।

आइए, इस अवसर पर संकल्प लें कि छात्र हितों की रक्षा और एक सशक्त, शिक्षित भारत के निर्माण के लिए हम इसी जुनून के साथ आगे बढ़ते रहेंगे।

“युवा जागेगा, तभी देश आगे बढ़ेगा।”

30/03/2026

राजस्थान स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

वीरता, बलिदान, संस्कृति और गौरव की धरती राजस्थान हमें अपनी समृद्ध परंपराओं, रंग-बिरंगी धरोहरों और अद्भुत इतिहास पर गर्व करना सिखाती है।

यह दिन हमें हमारे शूरवीरों के साहस, लोक संस्कृति की मिठास और “पधारो म्हारे देश” की अतिथि सत्कार की भावना को याद दिलाता है।

आइए, हम सब मिलकर अपने राजस्थान की एकता, संस्कृति और विकास को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।

म्हारो राजस्थान – गौरव, परंपरा और प्रगति का प्रतीक

24/03/2026
23/03/2026

महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के सर्वोच्च बलिदान को सादर नमन🙏🙏

आजादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले इन वीर शहीदों की शौर्यगाथा देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी।

19/03/2026

भारतीय सनातन परंपरा, संस्कृति और नवचेतना के प्रतीक हिंदू नव वर्ष, नव संवत्सर, विक्रम संवत 2083 के पावन अवसर पर आपको और आपके पूरे परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🕉️

नया साल नई ऊर्जा, सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य लेकर आए! जय श्री राम 🚩

Photos from Daulat Singh Meena BASSI / दौलत सिंह मीणा बस्सी's post 13/03/2026

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के बिहार प्रभारी एवं पूर्व IYC प्रभारी श्री Krishna Allavaru जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।

आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और पार्टी व राष्ट्र की सेवा में निरंतर सफलता की कामना करता हूँ।

आपका समर्पण और नेतृत्व हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।

जन्मदिन की ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएँ।

Want your business to be the top-listed Government Service in Jaipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address

Jaipur