21/06/2025
राम-राम 🙏
योग रोज़ करना जरूरी समझता हूँ
इसलिए रोज मैं भी हास्यासन करता हूँ🤓
यहां कौन सुखी है!
पर जो शादी-शुदा है
वह तो बहुत ही दुखी है😂
कसरत (हास्यासन) करते हुए
इधर-उधर देखूं तो 👈👉👀
कहती मेरी तरफ देखो 🙅🏻♀️
उसकी तरफ देखूं तो कहे
मुझे क्यों घूरते हूँ🫣
बड़ा रोब जमाती है 🤫
पर मैं भी कहाँ कम हूँ😬
अपनी धुन में रहता हूँ 😛
अपनी मर्जी करता हूँ 😏
उसकी इस बात पर
मुझे बहुत जोर-जोर से हँसी आती है🤣
और इसी हास्य योग से
मेरी तो हेल्थ ठीक हो जाती है✌️
और योग तो योग साथ ही
मस्ती सी मन में बढ़ जाती है।🫶
हमें हर पल को है खुशी से जीना
हास्य योग प्रतिदिन करते रहना।
🤸♂️🤸🏻♀️🤸🤸♂️
हां जी..!पत्नी का मुझ पर प्रभाव है🪗
पर कभी अपने दिल की सुनता हूँ ❣️
कभी उस के दिल की🌹
यही मेरा आपको भी सुझाव है।🙏
योग दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपका सदैव अपना,
आशीष मंत्री
(गणगौर बेसन)
15/06/2025
मेरे पिता
देहदानी रामदास जी मंत्री
आप मेरे हीरो है।
"आपकी दी हुई हर सीख को अपने दिल की किताब में संजोए रखता हूँ और प्रयास यही करता हूँ कि आपकी जो मुझसे अपेक्षा रही, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूं और समाज को सेवा, समर्पण एवं ईमानदारी से अपना योगदान दे सकूं, एक अच्छा इंसान बनूं।
हां! मैं आप जैसा बनना चाहता हूँ और जिस गर्व के साथ मैं आपका नाम लेता हूँ, मुझे लगता है कि जीवन का हर मुकाम मैंने हासिल कर लिया है।
मैं चाहता हूँ कि उसी गर्व से मेरी संतान भी मुझे अच्छे पिता के रूप में देख पाएं, यही मेरी अभिलाषा है।”
भले ही चले गए आसमान में
पर रूह से जुड़ा मेरा यह जीवन
मार्गदर्शन मिला जो आप से ही
सार्थक करूं आपको नाम को
यही अंतर्मन से करता हूँ प्रण।
Happy Father’s Day!
We miss you Papa!
आपका अपना,
आशीष मंत्री (गणगौर बेसन)
11/05/2025
मिट्टी की महक में हो
आँचल की कहानी में हो
तू ही धड़कन, तू ही अभिमान
हर कदम पर हो तेरा ही सम्मान।
मेरा देश-मेरी मां-मेरा स्वाभिमान।
🙏
मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
आपका अपना,
आशीष मंत्री (गणगौर बेसन)
चौकड़ी विद्याधर नगर - जोन 2
30/04/2025
राम-राम 🙏
स्वयंसिद्ध मंगलदायी मुहूर्त, पावन तिथि अक्षय तृतीया की अनंत शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि यह पर्व आप सबके लिए सिद्धि व संपन्नता लेकर आए, अक्षय-ऊर्जा के साथ दिव्य-संभावनाओं को सिद्ध-साकार करने हेतु स्वर्णिम अवसर प्रदान करे।
अक्षय तृतीया सर्वथा कल्याणकारी सिद्ध हो।
आपका अपना,
आशीष मंत्री
(गणगौर बेसन)
06/04/2025
राम-राम 🙏
रोम-रोम में राम बसे हैं
फेर रहे हैं माला
बूंद-बूंद में छलक उठा है
भक्ति रस का प्याला
लिया जन्म अयोध्या में
कौशल्या के लाला
अवतरण है प्रभु विष्णु का
रक्षा जग की करने वाला।
आओ शुभ घड़ी आई
बंट रही मिठाई
श्री राम जी के जन्मोत्सव पर
देते भरपूर बधाई।
जय श्री राम 🙏
प्रणाम।
04/04/2024
🩸🩸 रक्तदान - महादान 🩸🩸
🙏🙏 स्नेही बन्धुवर 🙏🙏
श्री महेश सेवा संघ समिति,जयपुर द्वारा देहदानी श्री रामदास जी मंत्री (गणगौर बेसन) की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
👉 रविवार, 14 अप्रैल 2024
👉 समय : प्रात: 9 से दोपहर 3 बजे तक
👉 स्थान - उत्सव भवन (बी ब्लॉक)
(सेक्टर -2, विद्याधर नगर, जयपुर)
🩸🩸🩸🩸🩸🩸🩸
आओ मिलकर रक्तदान करें
असाध्य रोगों का समाधान करें।
🩸🩸🩸🩸🩸🩸🩸
रक्तदान शिविर में आपका सहयोग निश्चित रुप से हमारा मनोबल बढ़ाने का कार्य करेगा स्वयं रक्तदान करें, साथ ही दूसरों को भी इस पुनीत कार्य हेतु प्रेरित करें।
विनीत:
मंत्री परिवार (गणगौर बेसन)
श्री महेश सेवा संघ समिति,जयपुर
02/08/2022
जय महेश🙏
श्री गिरिराज धरण की जय🙏
ये जीत मेरी नहीं आपके और मेरे परिवार के दुआओं की है।
श्री माहेश्वरी समाज, जयपुर के चुनाव सत्र (2022-25) में मुझ पर जो आप सभी ने स्नेह रूपी वोटों की बौछार की है, उसके लिए मैं निःशब्द हूँ। माननीय श्री उमेश जी सोनी के नेतृत्व में मुझे पहली बार श्री माहेश्वरी समाज, जयपुर के अंतर्गत पहली बार प्रत्याशी बनने का सुअवसर मिला है जिसके लिए मैं सदैव उनका आभारी रहूँगा।
मैं अपने पूज्य पिता स्व. श्री राम दास जी मंत्री, मेरी माता श्रीमती सरोज जी मंत्री, मेरे परिवार, रिश्तेदार, मित्र, साथी कार्यकर्ता और सभी समाज बंधुओं का हृदय से वंदन करता हूँ। आप के बिना ये जीत असंभव थी, इसके लिए आप सभी को तहेदिल से धन्यवाद देता हूँ। समाज की तरक्की हेतु मैं सक्रिय रह कर अपना पूर्ण योगदान दूँगा, यही आपसे वादा है।
सदैव आपका अपना
आशीष मंत्री (Gangaur बेसन)