Aditya Bansal

  • Home
  • Aditya Bansal
Website

Aditya Bansal INDIA FIRST | Public figure | Youth Leader | Politician |
Social Worker | Sports Enthusiast | Public servant। For The People By The People ।

🥋 आत्मरक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम 💪कल लायंस क्लब जाखल रॉयल द्वारा पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...
06/10/2026

🥋 आत्मरक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम 💪

कल लायंस क्लब जाखल रॉयल द्वारा पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 5 से 13 अक्टूबर तक कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मेरी पूजनीय माता जी श्रीमती राज बंसल जी ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर बच्चों का हौसला बढ़ाया।

कराटे कोच सोनी गर्ग एवं मंजू गर्ग द्वारा बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि हमारी बेटियां इसी तरह मजबूत, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनकर आगे बढ़ती रहें। 🙏🥋

आज जाखल मंडी में माननीय DC महोदय के आगमन पर स्थानीय लोगों की समस्याओं को लेकर सार्थक चर्चा हुई।जनता की बात जनता के साथ🇮🇳...
24/09/2026

आज जाखल मंडी में माननीय DC महोदय के आगमन पर स्थानीय लोगों की समस्याओं को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

जनता की बात जनता के साथ🇮🇳

🙏🌺 गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया! 🌺🙏आज जाखल मंडी में गणेश महोत्सव के शुभारंभ के पावन अवसर पर अलग-अलग धार्मिक कार्...
14/09/2026

🙏🌺 गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया! 🌺🙏

आज जाखल मंडी में गणेश महोत्सव के शुभारंभ के पावन अवसर पर अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर गणपति बप्पा की सेवा करने एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। 🙏

बप्पा की पावन ज्योति प्रज्वलित करने, पूजा-अर्चना करने एवं भोग अर्पित करने का अवसर मिला। मन को अपार शांति और आनंद की अनुभूति हुई। 🌺🪔

इस पावन आयोजन को भव्य रूप देने वाले सभी आयोजक मंडलों, सेवा समितियों एवं समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

विघ्नहर्ता श्री गणेश जी से प्रार्थना है कि जाखल मंडी में सुख-शांति, समृद्धि और भाईचारा सदैव बना रहे तथा बप्पा सभी के जीवन से विघ्न हरकर खुशियों से भर दें। 🙏❤️

🚩 गणपति बप्पा मोरया!
🚩 मंगल मूर्ति मोरया!

🌸 शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌸आज PM श्री गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जाखल में शिक्षक दिवस के अवसर पर एक गरिमामय...
05/09/2026

🌸 शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌸

आज PM श्री गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जाखल में शिक्षक दिवस के अवसर पर एक गरिमामयी शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब रॉयल जाखल द्वारा जाखल ब्लॉक के 30 से अधिक समर्पित अध्यापकों को सम्मानित किया गया। 🏆🌹

शिक्षक केवल किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि वे बच्चों के चरित्र, संस्कार और भविष्य का निर्माण करते हैं। एक शिक्षक की मेहनत और मार्गदर्शन किसी विद्यार्थी के जीवन की दिशा बदल सकता है। इसलिए शिक्षक का सम्मान वास्तव में ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का सम्मान है। 🙏📚

सभी सम्मानित शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आप इसी तरह आने वाली पीढ़ियों को ज्ञान, संस्कार और सफलता की राह दिखाते रहें। 💐🙏

“गुरु वह दीप है, जो स्वयं जलकर दूसरों का जीवन रोशन करता है।” 🪔

03/09/2026

कूड़ा सड़क पर नहीं, जिम्मेदारी अपने अंदर रखें—
साफ भारत की शुरुआत हमसे होगी। 🇮🇳

🙏 संतों का सान्निध्य, वैष्णव जनों की सेवा और ठाकुर जी की असीम कृपा 🙏हमारे लिए यह अत्यंत सौभाग्य और परम आनंद का अवसर रहा ...
02/09/2026

🙏 संतों का सान्निध्य, वैष्णव जनों की सेवा और ठाकुर जी की असीम कृपा 🙏

हमारे लिए यह अत्यंत सौभाग्य और परम आनंद का अवसर रहा कि श्रीमद्भागवत कथा के कथावाचक पूज्य आचार्य अमित जी का हमारे निवास पर पधारना हुआ। उनके साथ पधारे वैष्णव जनों के दर्शन एवं सत्संग का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ।

सनातन परंपरा में संतों की सेवा और वैष्णव जनों को भोजन प्रसादी करवाना स्वयं प्रभु की सेवा के समान माना गया है। इसी भावना के साथ सभी संतजनों एवं वैष्णव जनों को श्रद्धापूर्वक भोजन प्रसादी करवाने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।

प्रभु श्री ठाकुर जी के चरणों में यही प्रार्थना है कि हमारे घर-परिवार पर उनकी कृपा सदैव बनी रहे, जीवन में धर्म, भक्ति और सेवा का भाव निरंतर बढ़ता रहे और संतों का आशीर्वाद एवं वैष्णव जनों का सान्निध्य यूँ ही प्राप्त होता रहे। 🙏

“जहाँ संतों के चरण पड़ते हैं, वहाँ स्वयं नारायण की कृपा बरसती है।”
🚩 जय श्री कृष्ण। राधे-राधे। 🙏

संघर्ष जारी है… जब तक समाधान ज़मीन पर दिखाई नहीं देता। ✊आज पुल संघर्ष कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें वर्तमा...
30/08/2026

संघर्ष जारी है… जब तक समाधान ज़मीन पर दिखाई नहीं देता। ✊

आज पुल संघर्ष कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें वर्तमान परिस्थितियों और आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

हमारी मांगें सिर्फ आश्वासनों या परमिशनो तक सीमित नहीं हैं। हम चाहते हैं कि जो समाधान की बात कही जा रही है, उसका असर ज़मीन पर दिखाई दे।

हमारा संघर्ष किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि न्याय और अपने हक की आवाज़ है।

जब तक मांगों का ठोस और स्थायी समाधान नहीं होता, संघर्ष जारी रहेगा।

आवाज़ उठी है, तो समाधान तक जाएगी। ✊

Happy RakshaBandhan to allरक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन का त्योहार नहीं, बचपन की शरारतों और उन रिश्तों की खूबसूरत याद है, जो व...
28/08/2026

Happy RakshaBandhan to all

रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन का त्योहार नहीं, बचपन की शरारतों और उन रिश्तों की खूबसूरत याद है, जो वक्त के साथ और गहरे होते जाते हैं। ❤️

आज भी बचपन का वो रक्षाबंधन याद है… जब घर में बहन नहीं थी तो छोटा भाई ही बहन की कमी पूरी करने के लिए खुद राखी बाँधता था। 😄
थोड़ा अजीब था, थोड़ा नटखट था… लेकिन उस उम्र में यही तो हमारी दुनिया थी। ❤️

और आज तस्वीर बदल गई है… घर में बेटी आई है।
अब वही राखी, वही परिवार, वही प्यार—बस फर्क इतना है कि आज बेटी सबको एक साथ बैठाकर राखी बाँधती है और घर सच में त्योहार जैसा लगता है। 🥰

बचपन की वो शरारत आज भी कायम है… बस किरदार बदल गए हैं। ❤️
रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएँ! 🧿
❤️

जाखल मंडी के संघर्ष का असर—आज प्रशासन मौके पर पहुँचा।आज जाखल मंडी की पुल/कनेक्टिविटी समस्या को लेकर डीसी साहब, एसडीएम सा...
19/08/2026

जाखल मंडी के संघर्ष का असर—आज प्रशासन मौके पर पहुँचा।

आज जाखल मंडी की पुल/कनेक्टिविटी समस्या को लेकर डीसी साहब, एसडीएम साहब, रेलवे अधिकारियों एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर बातचीत हुई और मंडीवासियों की समस्याओं एवं मांगों को प्रमुखता से रखा गया।

सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि तलवाड़ा वाले फाटक के रेलवे अंडरब्रिज के समानांतर रास्ता बनाने की प्रस्तावित योजना को लेकर डीसी साहब ने आश्वासन दिया कि रेलवे के डीआरएम एवं संबंधित अधिकारियों से बात कर इसकी अनुमति जल्द से जल्द दिलवाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि धान के सीजन में जाखल मंडी की आवाजाही और व्यापार प्रभावित न हो।

हमारा संघर्ष किसी व्यक्ति या विभाग के खिलाफ नहीं, बल्कि जाखल मंडी के हक, व्यापार और आम जनता की सुविधा के लिए है।

आज प्रशासन ने हमारी बात सुनी है, अब उम्मीद है कि इन आश्वासनों को जमीन पर जल्द अमल में लाया जाएगा।

संघर्ष जारी है, जब तक समाधान जमीन पर दिखाई नहीं देता ।

Address


125133

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aditya Bansal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

  • Want your organization to be the top-listed government service?

Share