Ramgarh Update

Ramgarh Update We Provide Latest News cross Jammu Kashmir and India

03/10/2026
22/09/2026

आर.एस. पुरा में सुषमा की मौत पर सुचेतगढ़ में भारी विरोध प्रदर्शन

जम्मू के सुचेतगढ़ (आर.एस. पुरा) इलाके से एक बेहद दुखदायक खबर है। आज वहां के स्थानीय लोगों ने भारी संख्या में इकठ्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया।

विरोध 38 साल की सुषमा की मौत को लेकर किया गया, जिनकी कल अपने ससुराल में लटकी हुई लाश मिली थी।

* गुस्से में आए लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष कार्रवाई हो और आरोपियों के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई की जाए।

* इस बीच एक बड़ी अपडेट ये भी है कि देर शाम सुषमा देवी के परिजनों ने दुखभरे माहौल में घर पर ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया।

लोग लगता है इस मामले में इन्साफ की गुहार लग रही है।

डीडीसी चुनाव में रामगढ़ सी से चुनाव लड़ेंगे नवीन चौधरी।  नया चेहरा नया विकास।
14/09/2026

डीडीसी चुनाव में रामगढ़ सी से चुनाव लड़ेंगे नवीन चौधरी। नया चेहरा नया विकास।

अविनाश चौधरी ने कैबिनेट मंत्री जावेद अहमद राणा से की शिष्टाचार भेंट, जनकल्याण एवं विकास संबंधी विषयों पर हुई सार्थक चर्च...
16/07/2026

अविनाश चौधरी ने कैबिनेट मंत्री जावेद अहमद राणा से की शिष्टाचार भेंट, जनकल्याण एवं विकास संबंधी विषयों पर हुई सार्थक चर्चा

जम्मू, 14 जुलाई:

बॉर्डर वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (BWO), जम्मू-कश्मीर के चेयरमैन अविनाश चौधरी ने आज जम्मू-कश्मीर सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री जावेद अहमद राणा से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें जनसेवा के प्रति उनके निरंतर समर्पण हेतु शुभकामनाएँ दीं।

भेंट के दौरान जनहित, सतत विकास तथा जम्मू-कश्मीर के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। विशेष रूप से जल संसाधन प्रबंधन, वन एवं पर्यावरण संरक्षण, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण तथा सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास एवं जनकल्याण पर विचार-विमर्श किया गया।

अविनाश चौधरी ने मंत्री महोदय की जनसेवा एवं समावेशी विकास के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में जल शक्ति, वन, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण तथा जनजातीय कार्य विभाग जनहित एवं सतत विकास के लिए प्रभावी एवं जनोन्मुखी कार्य करते रहेंगे।

बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई। दोनों पक्षों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा जम्मू-कश्मीर के संतुलित, समावेशी एवं सतत विकास के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

11/04/2026

10/04/2026

पेट्रोल पंप पर बहस हो गई 🤣।

Address

Ramgarh
Jammu

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ramgarh Update posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share