30/01/2024
मजदूर एकता मंच
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from मजदूर एकता मंच, Jamshedpur.
30/01/2024
01/05/2021
आज मज़दूर दिवस है पर शुभकामनाएं दू तो कैसे??
बुलंद विश्व और बुलंद भारत की नींव रखने वाले को तड़प तड़प के मरने पर मजबूर कर दिया है केंद्र और राज्य सरकारों ने 😢😢😢
पिछले वर्ष की इन तस्वीरों को देखिये और सोचिये कि महामारी के एक वर्ष में केंद्र या राज्य सरकार ने चुनाव के अलावा हम मज़दूरों को कब पूछा।
आज के दौर मे निकमी सरकारों ने ...
हमे मज़दूर कम, मजबूर ज़्यादा बना दिया हैं !
ईश्वर मजदूर साथियों को सलामत रखे🙏🙏
14/11/2020
यह दीपोत्सव सभी मजदूर साथियों के जीवन में नयी रोशनी, समृद्धि और सौभाग्य लाए।
आप सभी को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।
25/09/2020
08/09/2020
#ख़त्म #हो #जाएंगे #ये #क़ानून
प्रस्तावित लेबर कोड के आने के बाद पहले के इम्प्लाई स्टेट एंश्योरेंस क़ानून, पीएफ़ एक्ट, कंपनसेशन एक्ट, मैटर्निटी बेनेफ़िट ऐक्ट, ग्रेच्युटि एक्ट, असंगठित क्षेत्र के वर्करों के लिए सामाजिक सुरक्षा एक्ट, निर्माण मज़दूरों के कल्याण के लिए वर्कर्स वेलफ़ेयर सेस एक्ट, बीड़ी वर्कर वेलफ़ेयर सेस एक्ट, आयरन ओर माइंस, मैग्नीज़ ओर माइंस और क्रोम ओर माइंस वेलफ़ेयर फंड एक्ट, माइका माइंस लेबर वेलफेयर सेस एक्ट, लाइमस्टोन एंड लोटोमाइट माइंस लेबर वेलफेयर फंड एक्ट और सीने वर्कर्स वेलफ़ेयर फंड एक्ट को समाप्त कर दिया जाएगा।
सरकार का तर्क है कि इन सभी क़ानूनों को ख़त्म कर आसान क़ानून बनाए जाएंगे और इससे उद्योग धंधों को संचालित करने में उद्योगपतियों को आसानी होगी और इससे निवेश बढ़ेगा।
अब इन सभी क़ानूनों को समेट कर एक यूनिवर्सल कोड में लाने का प्रस्ताव है। इस नए क़ानून को लागू करने के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में एक नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल बनेगी जिसके पास वित्तीय और नियामक शक्तियां होंगी।
ट्रेड यूनियनों का कहना है कि इतने अलग अलग किस्म के उद्योगों में लगे मज़दूरों के हितों की रक्षा एक काउंसिल कैसे कर पाएगी।
जैसा होता है भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीधे निर्देशन में ये लेबर कोड बनाए गए हों, लेकिन कई मामलों में स्पष्ट जानकारी किसी के पास नहीं है।
इसके अलावा ट्रेड यूनियनें इसलिए भी चिंतित हैं क्योंकि जिन क्षेत्रों के मज़दूरों के बारे में सरकार फैसले लेने जा रही है, उनसे या उनकी ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों से सरकार ने कोई भी बात करने से इनकार कर दिया है।
ट्रेड यूनियन नेताओं का कहना है कि ये मोदी सरकार की मनमानी है और इससे मज़दूरों के हालात बंधुआ मज़दूरी से भी बदतर हो जाएंगे।
अभी भी वक्त है मजदूर साथियों अपने हक के लिए लड़ना सीखो!
वरना जिंदगी मौत से भी बदतर हो जाएगी!
(Copy Workers Unity)
मजदूर एकता मंच!
बंटी सिंह!
जमशेदपुर , झारखंड!
15/08/2020
समस्त भारतवासियों को मेरी ओर से 74 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई!
न जाने इन भ्रष्ट राजनेताओं से मजदूरों को कब आजादी मिलेगी😢😢😢
25/07/2020
जिनसे प्रेरित होकर हमने अपने वेलफेयर आर्गेनाईजेशन के बारे में सोचा।
आज हमारे अच्छे कार्यो को देखते हुए सबसे पहले डोनेशन उन्ही के तरफ से मिला और वो भी हमारे फर्म के उद्घाटन के दिन।
धन्यवाद और ढेरो दुआएँ तो इनके लिए आम बात है।
लेकिन जब इस तरह से आकर कोई प्रोत्साहित करता है तो काम करने का जुनून बन जाता है।
बहुत बहुत धन्यवाद समाजसेवी "बंटी सिंह " को।
भगवान आपकी सारी मनोकामनाये पूरी करे।
16/05/2020
उत्तरप्रदेश के औरैया जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 24 मजदूरों की मौत हो गई!
यह एक हफ्ते में हुई तीसरी दर्दनाक सड़क घटना सामने आ रही है!
आखिर कब तक सरकार की लापरवाही का शिकार होते रहेंगे मज़दूर?
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Culinary Team
Attire
Contact the business
Website
Address
Jamshedpur
