गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳🙏
Rajeev Mahato
Education
02/10/2022
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳🙏
05/09/2022
TEACHER'S DAY SPECIAL
जिस तरह छात्रों का फ़र्ज बनता है शिक्षकों को आदर करना सम्मान करना, उसी तरह शिक्षकों के भी फ़र्ज बनता है छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करना... उन्हें गाईड करना सही राह दिखाना ...🏃♂️
आज 5 सितम्बर शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर हर स्कूल, काॅलेज, कोचिंग सेंटर आदि शिक्षण संस्थानों में कुछ वक्त निकाल कर शिक्षकों को चर्चा करना चाहिए कि कैसे छात्रों को बेहतर से बेहतर शिक्षा दिया जाए, कैसे छात्रों के रूचि शिक्षा के प्रति बढाया जाए जिससे छात्रों बिना डरे शिक्षा प्राप्त कर सके.
पहले शिक्षा के स्तर कैसा था अब कैसा है 5-10 साल पहले शिक्षा के स्तर कैसा था उस समय के छात्रों के सोच विचार कैसा था और अब के समय में छात्रों के सोच विचार कैसा है - ?
क्या अब के समय शिक्षा के नाम पर मजाक फैल रहा है, क्या शिक्षा का मतलब सिर्फ पैसे कमाना ही बन गये है, अगर ऐसा है - ? तो शिक्षकों को गहराई से सोचना चाहिए कि कैसे हम सभी मिलकर शिक्षा से जुड़े इस तरह के अफवाह फैलाव को रोक सके और छात्रों को गाईड कर सके छात्रों को सही राह दिखा सके,
🤷♂️ क्योंकि हम सभी के बुनियादी शिक्षा प्राप्त करने का स्थान स्कुल ही रहा है.
5th September शिक्षक दिवस के शुभ दिन पर सभी शिक्षकों को शिक्षा के प्रति अनालाईज करने का सबसे शानदार दिन है. 🙏
Writer - R.Mahato
08/05/2022
MOTHER'S DAY SPECIAL✍
अगर इस दुनिया में ऐसे कोई इंसान है जिसके नजर में औलाद ना ही कभी बुढ़े होते है और ना कमजोर होते है चाहे कितनी भी अमीर या गरीब क्यों ना हो,
औलाद के जन्म से ही जिसके नजर में बच्चे राजकुमार / राजकुमारी बनकर रह जाते है व है - माँ
दुनिया में सिर्फ दो ही शब्द है जिसका उच्चारण करने से हमारे अंदर एक अलग ही Felling महसूस होते है -
पहला है - ' ऊँ ' जिसका उच्चारन हम शांति के लिए करते है और दुसरा है - ' माँ ' जो हमें सुकून देती है.
हर एक जीव के जुबान से निकलने वाला पहला शब्द माँ ही होता है.
एक माँ अपने संतान को जितना स्नेह और ममता करती है इस दुनिया में कोई नहीं कर सकता, पिता भी नहीं क्योंकि माँ की ममता कोख से शुरू होती है. सन्तान को खिलाए बिना ना खाती है और ना सुलाए बिना खुद सोती है, ऐसी ही माँ को याद करने के लिए हर साल हर मई महीने के दुसरे -'रविवार' के दिन मातृदिवस (Mother's Day) मनाये जाते है.
'मदर्स डे' का मतलब है आज अपने माँ को याद कर उनके स्नेह और ममता को महसूस करने का है. अगर आपके पास आपके माँ है तब भी और अगर आपकी माँ इस दुनिया में नहीं है तब भी.
खास करके आज ऊन बच्चों के चेहरे पर दोस्तों के मुंह से माँ शब्द को सुनकर मायूस जरूर नजर आयेंगे आॅखो से आँसु टपकते - टपकते पलकों में ही रुक जायेंगे और दिल ही दिल में फफक-फफक कर रोकर अपने माँ को याद कर 'माॅ' की कमी महसूस करने लगेंगे और खुद अकेला महसूस करने लगेंगे - जिनके माँ अब इस दुनिया में नहीं है😢
पर दोस्तों आगर आप ये पोस्ट पढ रहे हो तो प्लीज यार माँ को याद कर 'माँ' को खोने का अफसोस बार-बार मत करना क्योंकि जब तक तुम्हारे जुबान पर 'माँ' शब्द है, तुम्हारा कान माँ शब्द को सुन पा रहे है और जब तक तुम्हें दोस्तों के माॅ को अपने आखों में माँ की नजर में देखने की रोशनी है 👉तब तक समझ लेना तुम्हारी माँ तुम्हारे करीब ही है तुम्हारे साथ ही है🙋♂️
All The Best
Take Care
12/01/2022
SPG कमांडो कितना खतरनाक है इसका छोटा सा ट्रेलर 5 जनवरी को, पंजाब में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी के सुरक्षा में बड़ी चुक सामने आते ही हम सभी ने देखा देश के हर एक नागरिक SPG कमांडो और एसपीजी ग्रुप के ताकत का आभास महसूस किया.
इस घटना को देखकर पूरे देश के जनता के दिलों में एक ही सवाल उठ रहा है ? अगर हजारों संख्या में मौजूद प्रदर्शनकारियों ने PM पर हमला कर दिया होता या कोई विरोधी दुश्मन प्रधानमंत्री पर हमला कर देता तो क्या होता ? क्या SPG कमांडो और उसके ग्रुप ने उन्हें रोक पाते ?
तो सुनलो SPG कमांडो ने दुश्मन को सिर्फ रोकते ही नहीं बल्कि एक एक करके सारे दुश्मन के सीना चीरने के लिए तैयार रहता ...
ऑख पर काले चश्में, Body पर काले कोट, और पैर में काले बुट पहनकर अफसर की तरह दिखने वाले ये कोई नर्मल सिक्योरिटी फ़ोर्स नहीं है ये है दुनिया सबसे खतरनाक कमांडो में सेे एक SPG Commando एसपीजी ग्रुप.
? क्या आप SPG कमांडो और SPG ग्रुप के ताकत के बारे में जानते है कुछ ना कुछ जानते है ? अगर आप एसपीजी (SPG )कमांडो और एसपीजी ग्रुप से जुड़े कुछ भी नहीं जानते है तो कोई बात नहीं आज आपको इसी पोस्ट में SPG सुरक्षा ग्रुप और एसपीजी कमांडो के ताकत से जुड़े पूरी जानकारी मिलेंगे इसीलिए पूरे पोस्ट जरुर पढ़े़.
एसपीजी ( SPG ) कमांडो और एसपीजी सुरक्षा ग्रुप से जुड़े डिटेल्स में पूरी जानकारी पाएँ
प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हर वक्त तैयार रहने वाले SPG ग्रुप की स्थापना वर्ष 1985 में की गई थी
अंग्रेजी में SPG का पूरा नाम Special Protection Group है
वहीं हिन्दी में SPG का पूरा नाम "विशेष सुरक्षा दल" है
आप SPG के फुल फर्म से ही अंदाजा लगा सकते है
SPG ग्रुप का काम विशेष सुरक्षा प्रदान करने के लिए होता है. जिस तरह देश में अन्य लोगों की सुरक्षा करने के लिए अलग अलग प्रकार के Force सेना होते है उसी तरह भारत के प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए SPG Commando होते है एसपीजी ग्रुप होता है
SPG कमांडोज के पूरे ग्रुप का एक ही उद्देश्य होता है एक ही लक्ष्य होता है देश के प्रधानमंत्री और प्रधानमंत्री के परिवार को सुरक्षित रखना
ऑखों पर काले चश्में, शरीर पर काले कोट, और पैर में काले बुट पहनकर अफसर की तरह दिखने वाले ये कोई निर्मल सिक्योरिटी फ़ोर्स नहीं है.... ये है दुनिया के सबसे खतरनाक कमांडो में से एक SPG commando एसपीजी ग्रुप.
प्रधानमंत्री के सुरक्षा लिए 24 घंटे तैयार रहने वाले सभी SPG कमांडो के चश्मे से लेकर जूते तक, यानि एक SPG कमांडो में आप जो कुछ भी देख पाते है - चश्में, कोट, सूट- बुट ये नर्मल "चश्में कोट सुट-बुट" से बहुत ही अलग है. एसपीजी कमांडो के ड्रेस पोशाक से लेकर हथियार तक सभी खास तैर पर तैयार किया जाता है.
SPG कमांडो के कान में दिखने वाले ईयर प्लग 'कम्युनिकेशन' के लिए होता है
SPG कमांडो के ऑखों में दिखने वाले काला चश्मा भी 'टेक्नीकल' होते है
SPG कमांडो के काले कोर्ट भी हल्के Bullet Proof से लैस है
SPG कमांडो Level 3 बुलेटप्रूफ वेस्ट पहने होते हैं
SPG कमांडो के पैर के जूते भी High Quality की होती है
SPG कमांडो के हाथ में दिखने वाले हथियार ये कोई नर्मल हथियार नहीं बल्कि FN - P 90 बेल्जियम मशीन गन है. इस मशीन गन की Rate of Fire 900 से 1100 Round है, मतलब यह हाथीयार 1 मिनट में 900 - 1100 राउंड गोलियां दाग सकती है. फायर मोड भी सेमी आटोमेटिक और Fully Automatic है
मतलब SPG commando के पूरे शरीर में पहना हुआ जो कुछ भी हम देख पाते है ऊन सबकी बनावट खास तैर पर की गई है
-----------------------------------------------------------------------
SPG ग्रुप और SPG कमांडो के ताकत के बारे में जानें
-----------------------------------------------------------------------
SPG कमांडो एसपीजी ग्रुप किसी से डरते नहीं है ? 'नीडर' है
SPG कमांडो एसपीजी ग्रुप हर एक सेकेण्ड 'शेर' की तरह जीते है
प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हर वक्त तैनात रहनेवाले SPG कमांडो एसपीजी ग्रुप इमरजेन्सी में सिर्फ प्रधानमंत्री की बातें ही सुनते है
SPG कमांडो के फिज़िकल फिटनेस Highclass की होती है
मौत का दुसरा नाम है SPG कमांडो एसपीजी ग्रुप
पलक झपकते काम तमाम कर देने की ताकत है - SPG commando
SPG कमांडो के पास FN 5-7 बेल्जियम हैंडगन जैसे खतरनाक हाथीयार होती है जिसकी Firing Mod भी सेमि-आटोमेटिक होती है
सभी SPG कमांडो पहले से ही स्पेशल फोर्स में काम कर चुके होते है, इसीलिए इनके पास अनुभव भी होता है
SPG कमांडो को वर्ल्ड क्लास की ट्रेनिंग दी जाती है. ये वही ट्रेनिंग है जो सिर्फ युनाइटेड स्टेट सीक्रेट सर्विस एजेंट को दी जाती है. इस ट्रेनिंग में एसपीजी कमांडो को ऐसे तैयार किया जाता है.... कि अगर SPG के पास कोई हाथीयार भी ना हो तो भी 10 दुश्मन को अकेले खत्म कर सकती है
SPG कमांडो के पास किसी भी खतरनाक मिशन को पूरा करने की ताकत होती है💪
इस तरह SPG कमांडो एसपीजी ग्रुप देेश के शौर्य, समर्पण और सुरक्षा के जिंदा प्रतिक है ।
तो, Friends उम्मीद है एसपीजी ( SPG ) कमांडो और एसपीजी ग्रुप से जुड़े जो कुछ भी जानकारी आप पाना चाहते थे व सभी इस पोस्ट में आपको मिल गये होंगे. फ्रेंड्स SPG कमांडो और एसपीजी ग्रुप से जुड़े ये जानकारी आपको कैसे लगा हमें कमेन्ट बक्स में जरुर बताना और मन में कोई सवाल है तो कमेन्ट बक्स में लिखकर हमें शेयर जरुर करना और साथ में हमारे वेवसाइट को सब्सक्राइब कर Allow पर जरुर क्लिक करना.... धन्यवाद
🇮🇳जय हिंद जय भारत बन्दे मातरम 🇮🇳
07/01/2022
कंपनी पर काम कर रहे हेल्परों के लिए Free इन्डस्ट्री कोर्स - इस कोर्स को करने के बाद हर महीने कमाये 18000 - 50000 | Free Job Opportunity Course for 8th Pass Workers
किसी भी कंपनी में चाहे छोटे कंपनी हो या बड़े, कंपनी में ज्यादातर Helper 4 ग्रेड लेबर का काम उन्ही लोग करते है जो ज्यादा पढ़े लिखे नहीं होते है. इस लेवल पर काम करनेवाले श्रमिकों को कंपनी के तरफ से पर्याप्त सुविधाएं भी नहीं मिलते है सिर्फ यहीं नहीं 4 ग्रेड लेबर के रूप में काम करनेवाले श्रमिकों के पदोन्नति Promotion की चांसेस भी बहुत ही कम होते है.
इस तरह कंपनी के तरफ से दिए जानेवाले बहुत से ऐसे Facilitys है जिसका लाभ 4 ग्रेड लेबर के रुप में काम करने वाले सभी श्रमिकों को नहीं मिलते है ऐसा इसलिए है क्योंकि 4 ग्रेड लेवल पर काम करनेवाले लेबरों के एजुकेशन बहुत ही कम या ना के बराबर ही होते है.
ऐसे में अगर आप कम से कम 8वीं पास है मिडील स्कुुुल की पढाई पूरी की है और आपके Age 14 से 40 साल के बीच है तो आज मैं आपको एक ऐसे कोर्स की जानकारी दूंगा जो बिलकुल Free है बहुत ही आसान है और Valuable है,
जिसे करने के बाद आप किसी भी कंपनी में अपने टेलैंट के हिसाब से अपने पसंद के नौकरी कर सकते है और महीने में 18,000 से शुरू करके 50,000 तक की कमाई भी कर सकते है
कंपनी पर काम कर रहे हेल्परों के लिए Free इन्डस्ट्री कोर्स
अगर आप कम पढे लिखे होकर भी अन्य लोगों की तरह अच्छी लाईफ स्टाइल के साथ जीना चाहते हो अच्छी नौकरी पाना चाहते हो और अच्छी सैलेरी के साथ काम करना चाहते हो तो इसके लिए आपको एक इन्डस्ट्रीयल ट्रेनिंग कोर्स करने होंगे, जिस कोर्स का नाम है ITI यानि इन्डस्ट्रीयल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट.
इस कोर्स को आप कहीं भी किसी भी ITI संस्थान पर कर सकते है
इस कोर्स को आप किसी कंपनी पर काम करते हुए भी कर सकते है.
प्राइवेट संस्थानों में ITI कोर्स करने के लिए ट्रेड कोर्स के हिसाब से पैसे देने पडते है पर सरकारी ITI संस्थानों में ये कोर्स मुफ्त के बराबर है
इसीलिए अगर आप कम पढे लिखे है और इन्डस्ट्रीयल फील्ड में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं तो ITI कोर्स आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होगा. इस कोर्स को करने के बाद आप किसी भी कंपनी में अच्छी Job पा सकते है साथ ही अच्छी Salary भी पा सकते है.
ITI कोर्स आप 14 से 40 साल तक कभी भी कर सकते है, ईस कोर्स को 8वीं से 12वीं तक के कोई भी कर सकता है.
अगर आप 8वीं पास है तो आप ITI के अंदर किए जानेवाले इन ट्रेड कोर्स की र्टेनिंग कर सकते है
Wiremen Engineering - 2 साल
Cutting & Sewing - 1 साल
Pattern Maker Engineering - 2 से 3 साल
Welder ( Gas & Electric ) Engineering - 1 साल
Carpenter Engineering - 2 साल
Book Binder - 1 साल
Embroidery & Needle worker - 1 साल
ईस तरह ओर भी Short Term & Long term ट्रेड कोर्स है जिसे आप आठवीं पास होकर भी कर सकते है
इसीलिए अगर आप 8वीं क्लास पास है और किसी कंपनी में नौकरी भी कर रहे है तो आपको ITI कोर्स जरुर कर लेना चाहिए क्योंकि इस कोर्स को करने के बाद आपके सैलेरी तो बढेंगे ही साथ ही ये कोर्स इन्डस्ट्रीयल के क्षेत्र में आपके कैरियर को भी Grow करने में भी मदद करेंगे.
04/12/2021
ई-श्रम - हम सभी जानते भारत विश्व के दुसरा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश होने के साथ अभी भी विकासशील राष्ट्र बनकर ही रहा है आजादी के 75 वर्ष बाद भी भारत विकसित देश नहीं बन पाए है. क्या आप जानते है भारत में आभी भी 80 प्रतिशत से ज्यादा लोग अस्थायी तौर पर काम करते है. रोज़ी रोटी के लिए घर परिवार को छोड़कर शहरों कस्बों में काम के लिए भटकते रहते है सिर्फ यही नहीं वक्त ऐसे भी आ जाते है कि नौकरी के लिए घर, परिवार, बीबी बच्चे सब छोड़कर राज्य से बाहर भी जाना पड़ता है.
पहले सोचा था शायद जिन लोगों ने जीवन में पढाई नहीं की है शायद उन्ही लोग ऐसे जिंदगी जी रहे है लेकिन आज ऐसा समय भी आ गये है कि पढाई लिखाई करने वाले लोग भी दिनो दिन बेरोजगार बनते जा रहे है. आज हर एक इंसान में सुबह के निंदा खुलते ही नौकरी की टेंशन बना रहता है, ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि आप जो काम करना चाहते है आप जो काम जानते है व काम नहीं कर पा रहे है
लेकिन अगर मैं आपसे कहूँ कि ई-श्रम UAN कर्ड आपको आपके टेलैंट के हिसाब से आपको हर जगह आपके पसंद के नौकरी देंगे, आप जो काम जानते हो आप वही काम कहीं भी किसी भी जगह अस्थायी श्रमिक होकर भी कर सकते हो तो आपको कैसा लगेगा आप जरूर सोच में पड़ जाओगे आखिर ऐसा कैसे हो सकता है ..?
आजकल उच्चस्तरीय डिग्रीयाँ हासिल करनेवाले पढे-लिखे लोग भी अपने पसंद के नौकरी कही भी नहीं कर पा रहे है और एक अस्थायी श्रमिक होकर अपने पसंद के नौकरी कैसे पा सकते है, अगर आप भी ऐसा सोचते हो तो आपको इसकी जानकारी जल्द ही मिल जायेंगे. पर उस्से पहले आपको रिक्वेस्ट करना चाहुगा अगर आप हमारे वेवसाइट पर पहली वार आए हो तो हमारे वेवसाइट को सबस्क्राईब कर Allow पर जरूर क्लिक करें.
ई-श्रम UAN कार्ड से आपको ऐसे मिलेंगे आपके पसंद के - Job नौकरी
अगर आप बेरोजगार हो और अस्थायी तौर पर यहाँ वहाँ काम करते रहते हो या फिर किसी फैक्ट्री में काम करते हो, आप जहाँ पर भी जो भी काम करते हो क्या आप अपने पसंद के नौकरी कर पाते हो ? नहीं ना
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आप जो काम जानते हो आप व काम इसलिए नहीं कर पाते हो क्योकि आपको कम देनेवाले नौकरी देनेवाले सुपरवाइजर को आपके स्किल, आपके टेलैंट से जुड़े जानकारी नहीं होते है. चाहे आप छोटे फैक्ट्री में जाओ या किसी बड़े कंपनी में आपको सुपरवाइजर जरूर मिलेंगे और जब तक ना सुपरवाइजर को आपके स्किल से जुड़े जानकारी नहीं होंगे, तो ऐसे में ना ही सुपरवाइजर आपको आपके पसंद के काम दे पायेंगे और ना ही आप अपने पसंद के काम कर पाओगे.. चलिए थोड़ा प्रेेक्टिकल के साथ समझते है -
मनालो आप एक घर बनाने वाले मिस्र हो आपको पता है कैसे एक एक ईट रखकर घर के दीवार बनाए जाते है अगर आप इस लेवल पर कहीं भी किसी भी जगह पर काम करेंगे तो आप विना टेंशन के अपने काम पर 100% फोकस कर पाओगे साथ ही प्यार से ये काम कर पाओगे, लेकिन अगर आपको मिस्त्री के जगह लेबर का काम दिया जाए तो क्या आप खुशी के साथ व काम कर पाओगे अपना 100% दे पाओगे ? नहीं ना
बिल्कुल ऐसा ही अगर किसी पढे-लिखे लडके को 4 ग्रेड Labour का काम दिया जाए तो क्या व लड़का उस काम पर अपना 100% दे पायेंगे व काम कर पायेंगे - नहीं ना, लेकिन उस लडके को अगर काॅपी और कलम की काम दिया जाए तो व लड़का 100% व काम कर पायेंगे. मतलब अगर ऐसा हो कि जिसे..., जिस काम की जानकारी हो जो काम करने की टेलैंट हो उसे व काम मिल जाए उसे उस लेवल पर काम दिया जाए तो कैसा होगा - निश्चित सभी अपने काम पर 100% दे पायेंगे ईससे काम देनेवाले और काम करनेवाले दोनों के लिए फायदे है... है ना लेकिन ये कैसे होगा ?
आप जहाँ पर काम करने जाओगे वहाँ के सुपरवाइजर को कैसे पता चलेगा कि आपको इस काम को करने की टेलैंट है... तो चलिए जानते है कि ऐसे मूवमेंट में आपके ई-श्रम UAN कार्ड कैसे आपकी मदद करेंगे कैसे आपको अपने पसंद की नौकरी देंगे.
लगभग हम सभी जानते है रोजाना जिंदगी में काम करने के लिए हम जहाँ भी जाते है चाहे फैक्ट्री हो ये कोई ठेका कंपनी आपको नौकरी देने से पहले अपके किसी पहचान पत्र के जेरक्स काॅपी सबमिट करने के लिए जरूर कहते है. लेकिन कुछ दिन बाद ऐसा आएगा कि आप जहाँ पर भी काम करने जाओगे आपको अपने ई-श्रम कार्ड के जेरक्स काॅपी भी पहचान पत्र के साथ में सबमिट करने होंगे. जैसे ही आप अपने ई-श्रम कार्ड के जेरक्स काॅपी सुपरवाइजर को सबमिट करेंगे सुपरवाइजर को तुरंत पता चल जायेंगे - कि आप कौन से काम जानते है आपमें कौन से काम करने की टेलैंट है. सुपरवाइजर ये जानकारी आपके ई-श्रम कार्ड से ही प्राप्त करेंगे पर ईसके लिए आपको भी अपने ई-श्रम कार्ड पर अपने स्किल से जुड़े जानकारी अपडेट करने होंगे सर्टिफिकेट अपलोड करने होंगे जो आपके टेलैंट और आपके स्किल की पहचान दिलाने में मदद करेंगे.
Friends, अंत में आपको कहना चाहुगा अगर आप अपने ई-श्रम कार्ड के साथ आपके कुछ जरूरी डिटेल्स जानकारी जैसे - पर्सनल डिटेल्स, स्किल डिटेल्स, एजुकेशन डिटेल्स के साथ एजुकेशन सर्टिफिकेट भी ई-श्रम पोर्टल पर अपलोड नहीं की है तो अभी किजीए क्योंकि इससे आपके नुकसान नहीं बल्कि आपके फायदे ही होंगे.
#ईश्रम #ईश्रमकार्ड
☝️जिंदगी में कभी भी किसी से भी "खुद को कम मत समझो " क्योंकि तुम भगवान के बनाया हुआ सिर्फ़ "एक मात्र इंसान हो" भगवान ना ही इस्से पहले कभी तुम्हारे जैसा किसी को बनाया है और ना ही भविष्य में तुम्हारे जैसा किसी को बनाएंगे☝️
🚶♂️हर एक के जिंदगी के रास्ते अलग अलग होते है☝️ उसी रास्ते पर चलो जो सही हो👉 जिसमें कभी झुकना ना पड़े गिरना न पड़े. जिंदगी में कभी ऐसा कदम मत उठाओ जिसकी वजह से तुम्हें पाल पोस के राजकुमार / राजकुमारी के जैसे जिंदगी की खुशियाँ देने वाले माॅ बाप के सर नीचा हो
08/11/2021
भारत जिस तरह T20 वर्ल्ड कप सीजन 2021 के शुरुआती दो मैच में दो दिग्गज टीम इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया को अपने शुरुआती मुुुकाबले में हराया, जिस तरह एक अलग एटीट्यूड और जोश के साथ भारत के खिलाड़ियों ने मैदान में प्रदर्शन किया, जिसे देखकर दुनिया के अन्य दिग्गज खिलाड़ियों ने भी मान चुका था कि ईस बार टी20 वर्ल्डकप जीतने की सम्भावना भारत के हाथों में 80 प्रतिशत सुरक्षित है. पूरे देशवासियों के बारे में क्या कहें सभी में विश्वास था भारत इस बार कन्फ़र्म फाइनल जायेंगे.
लेकिन ये खेल क्या होते है मैदान में खेलने वाले को ही पता होते है बाकी सब तो खेल के परिणाम ही देखते है. बिल्कुल ऐसा ही हुआ जब भारत सुपर-12 ग्रुप-2 के पहला मुकाबला पाकिस्तान के बिरुद्ध 24 अक्तूबर को खेला. इस मैच में पाकिस्तान के हाथों में भारत बुरी तरह से हार गये थे जिस कारन भारतीय खिलाड़ियों को जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. सुपर-12 के पहले ही मैच में हार का सामना करने के कारन भारत के अन्य दिग्गज खिलाड़ियों जैसे सचिन तेंदुलकर, वीरेन्द्र सहभाग, वीवीएस लक्ष्मण और भी प्लेयरों के साथ धीरे धीरे पूरे देश भारतीय टीम के आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए टीम के समर्थन में आए और पाकिस्तान के विरुद्ध हार का बदला विश्व कप जित कर लिया जाये पूरे देश यही दुआ मांग रहे थे कोई दिग्गज खिलाड़ियों ने सोशल मिडिया पर अपनी बातें शेयर करके ये मैसेज भी पोस्ट किया था कि पाकिस्तान के बिरुद्ध हारे हुए मैच भारत को वर्ल्ड कप दे सकता है. इस तरह मूवमेंट धीरे धीरे नर्मल होता गया. लेकिन भारत के बदकिस्मत के कारन इसके बाद के सुपर-12 के दुसरे मैच में भी न्यूजीलैंड के हांथो में भी शर्मानांक हार का सामना करने के कारन भारत को और ज्यादा ट्रोलिंग सामना करना पड़ा. सिर्फ यही नहीं भारत के लगभग 90% क्रिकेट फैन भारतीय क्रिकेट टीम के इस तरह के प्रदर्शन से काफी ज्यादा नाराज दिखे क्योंकि न्यूजीलैंड के हांथो में हारते ही भारत के लिए सेमीफाइनल तक पहुँचने का रास्ता बंद नजर आ रहे थे पूरे देशवासियो के वर्ल्ड कप जीतने की उम्मीदें टुट चुकी थी.
इसके बाद जो हुआ थोड़ा चौंकाने वाला था क्योंकि भारत सुपर-12 के तीसरे मुकाबले में अफगानिस्तान को भारी अंतर से हराकर पोयेंट टेबल में चौथे नम्बर पर आ गये थे. इसके बाद नेक्स्ट चौथे मुकाबले में भारत स्काटलैंड को बुरी तरह से हाराकर पोयेंट टेबल में तीसरे नम्बर पर पहुंच गये थे. भारत पोयेंट टेबल में अफगानिस्तान को पीछे छोड़कर जैसे ही तीसरे नम्बर पर कब्जा किया भारतीय क्रिकेट टीम के साथ पूरे देश की उम्मीदें बढचुकी थी कि शायद भारत सेमीफाइनल तक पहुंच सकता है. लेकिन दिलचप्स ये देखने को मिला कि भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अंतिम पांचवे मुकाबले में भारी अंतर के साथ नामिबिया को हराना पडेगा शायद भारत नामिबिया को भारी अंतर से हरा भी सकता था लेकिन उससे पहले 7 नवम्बर को न्यूजीलैंड vs अफगानिस्तान के बीच हुए मुकाबले में अफगानिस्तान को न्यूजीलैंड के विरुद्ध जीतना जरूरी था. जो असम्भव नजर आ रहे थे क्योंकि भारत के सेमीफाइनल तक पहुंचने का रास्ता सिर्फ न्यूजीलैंड के हार से ही साफ नजर आ सकता था इस तरह भारतीय टीम के सारी उम्मीदें अफगानिस्तान टीम पर टिका हुआ था. इस मैच में अफगानिस्तान की टीम न्यूजीलैंड के हाथों में 8 विकेट से हार गये. अफगानिस्तान के इस हार से अफगानिस्तान के साथ भारत भी वर्ल्ड कप से बाहर हो गये. भारत के लिए सेमीफाइनल तक पहुँचने का जो रास्ता धुंधला नजर आ रहे थे व 7 नवम्बर को न्यूजीलैंड vs अफगानिस्तान के बीच हुए मैच में न्यूजीलैंड की टीम जीतते ही भारत के लिए सेमीफाइनल तक पहुँचने का रास्ता अब साफ बंद हो चुका है. भारत टी20 वर्ल्ड कप 2021 के अंतिम मैच 8 नवम्बर को नमिबिया के विरुद्ध खेलेंगे जो भारत के लिए इस टी20 वर्ल्ड कप सीजन का अंतिम मैच होगा .
NZ vs AFG मैच रिपोर्ट हाईलाईट स्टोरी
7 नवम्बर 2021, रविवार को अफगानिस्तान vs न्यूजीलैंड के बीच ग्रुप-2 के सुपर-12 मैच के साथ 40वां मैच शेख जायद स्टेडियम, अबुधाबी में खेला गया. इस मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया.
AFG - अफगानिस्तान की टीम पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 124 रन बनाए. अफगानिस्तान के बल्लेबाजी को देखें तो आज के मैच में नजिबुल्लाह जदरान ही एकमात्र बल्लेबाज रहे जिसने टीम को 124 रन तक पहुँचने में सहयोग किये. नजिबुल्लाह आज 6 चौके और 3 छक्के के साथ 48 गेंद पर शानदार 73 रन बनाए. गुलाबदीन 15, नवी 14 रन बनाए. अफगानिस्तान के बाकी बल्लेबाजों ने आज अपने निजी 10 रन तक नहीं बना पाए. अफगानिस्तान के बल्लेबाजी में काफी ज्यादा उतार चढ़ाव के कारन 124 रन के कम स्कोर पर ही ढेर हो गये.
NZ - न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की बात करें तो सभी गेंदबाज अपना अपना बेहतर प्रदर्शन मैदान पर दिखाए. न्यूजीलैंड की ओर से आज तेज गेंदबाज ट्रेन्ट बोल्ट 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 3 विकेट लिये, टीम सऊथी 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट लिये, मिल्ने 4 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट लिये, जेम्स निशम 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिये, ईश शोधी 2 ओवर में 13 रन देकर 1 विकेट लिये, सेंटनर 2 ओवर में 27 रन दिए पर विकेट नहीं मिले.
NZ - बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड की टीम दुसरे पारी में अफगानिस्तान के 124 रन के लक्ष्य को पीछा करते हुए 18.1 ओवर में ही 2 विकेट पर 125 रन बनाकर मुकाबला जीतने में सफल हुए. न्यूजीलैंड की ओर से आज मार्टिन गुप्टिल 28 रन बनाए, ड्रिल मिशेल 17, कप्तान कैन विलियमसन तीन चौके के साथ 42 गेंद पर नाबाद 40 रन बनाए, डेवन कान्वे 4 चौके के साथ 32 गेंद पर नाबाद 36 रन बनाए और मैच को अंतिम मोड तक ले आये और पूरे टीम को 8 विकेट से जीताने में सफल हुए.
AFG - अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने आज के मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को जल्द से जल्द पवेलियन भेजना चाहते थे लेकिन नहीं कर पाये. अफगानिस्तान के 124 रन के कम स्कोर होने के कारन अफगानिस्तान के गेंदबाजों में भी दबाव नजर आए. आज के मैच में स्पिनर रशीद खान 4 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट लिये, मुजिब ऊर रहमान 4 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट लिये, मोहम्मद नवी 4 ओवर में 26, नवीन ऊल हक 2 ओवर में 16 रन दिए, हामिद हसन 3 ओवर में 14 रन देकर अच्छी गेंदबाजी की पर विकेट नहीं मिले, गुलबान नईब 1.1 ओवर 9 रन 0 विकेट ही ले पाये.
AFG vs NZ के बीच खेला गया आज के मैच के प्लेयर ऑफ द मैच न्यूजीलैंड के - ट्रेन्ट बोल्ट ( Trent Boult ) को घोषित किया गया ।
Click here to claim your Sponsored Listing.
