Dy. Labour Commissioner, Jamshedpur

Dy. Labour Commissioner, Jamshedpur

Share

ARVIND KUMAR
Deputy Labour Commissioner, Jamshedpur

Photos from Dy. Labour Commissioner, Jamshedpur's post 02/07/2026

#सेवानिवृत्ति समारोह – श्री सत्येन्द्र कुमार सिंह, श्रम अधीक्षक, जमशेदपुर

दिनांक 29 जून 2026 को श्री सत्येन्द्र कुमार सिंह, श्रम अधीक्षक, जमशेदपुर के सेवानिवृत्ति अवसर पर उप श्रमायुक्त, जमशेदपुर कार्यालय में उन्हें विदाई दी गई।

श्रम विभाग उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

22/06/2026

#बाल श्रम मुक्त झारखण्ड की ओर एक कदम

14 वर्ष से कम आयु के बच्चों का नियोजन प्रतिबंधित है।
18 वर्ष से कम आयु के किशोरों का खतरनाक कार्यों में नियोजन प्रतिबंधित है।

16/06/2026



विदेश में रोजगार हेतु गए झारखण्ड निवासी श्रमिक
की असामयिक मृत्यु होने पर उसके आश्रित परिवार को मुख्यमंत्री झारखण्ड अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना के अंतर्गत ₹5,00,000 (पाँच लाख रुपये) की एकमुश्त आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

15/06/2026

श्रमिकों को दिलाया गया बकाया भुगतान

प्राप्त शिकायतों पर की गई कार्रवाई के फलस्वरूप दो कंपनियों के 52 ठेका श्रमिकों को उनकी लंबित मजदूरी एवं वैधानिक देय राशि के रूप में कुल ₹10.56 लाख का भुगतान सुनिश्चित कराया गया।

श्रम विभाग श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है।

15/06/2026

#प्रवासी श्रमिक सहायता टोल-फ्री नंबर: 18003456526

रोजगार के उद्देश्य से राज्य से बाहर जाने वाले सभी प्रवासी श्रमिकों से अनुरोध है कि वे प्रस्थान से पूर्व अपना पंजीकरण अवश्य कराएं।

13/06/2026

राज्य से बाहर कार्यरत झारखंड के प्रवासी श्रमिकों के प्रवास के दौरान निधन अथवा दुर्घटना की स्थिति में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार द्वारा उनके वैध आश्रित को निर्धारित सहायता राशि अनुदान के रूप में प्रदान की जाती है।

राज्य से बाहर कार्य करने वाले सभी प्रवासी श्रमिकों से अनुरोध है कि वे विभाग में अपना निबंधन (पंजीकरण) अवश्य कराएं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें/आश्रित को समय पर सहायता उपलब्ध कराया जा सके।

https://shramadhan.jharkhand.gov.in/migrantworkerrgistration.action

13/06/2026

प्रवासी मजदूर पुड़गी मुर्मू, पिता श्री बदेन मुर्मू, निवासी ग्राम मुचरीशोल, थाना गुड़ाबांदा, जिला पूर्वी सिंहभूम, झारखंड का आकस्मिक निधन विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर हो गया।सूचना प्राप्त होने पर उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम एवं अपर श्रमायुक्त के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्टेट माइग्रेंट कंट्रोल रूम (SMCR), रांची के सहयोग से जीआरपी, विशाखापट्टनम से संपर्क स्थापित किया गया तथा मामले का सत्यापन कराया गया।मृतक के पार्थिव शरीर को गृह जिला लाने हेतु उनके माता-पिता को मुख्यमंत्री झारखंड दुर्घटना कोष से आज ही ₹50,000/- की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया है।मृतक का पोस्टमार्टम कल कराया जाएगा। साथ ही, पार्थिव शरीर को गृह जिला लाने हेतु एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है।

श्रम विभाग परिजनों एवं संबंधित प्रशासनिक इकाइयों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहायता प्रदान कर रहा है।

Want your business to be the top-listed Government Service in Jamshedpur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address

Office Of Additional Labour Commissioner Jamshedpur
Jamshedpur
831009