Anand Bihari Dubey

Anand Bihari Dubey

Share

एक भारतीय ।
पूर्व सैनिक - भारतीय सेना।
झारखण्ड राज्य मुक्केबाजी महासचिव।
कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता ।
जिलाअध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस कमेटी ।

"जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी"
एक भारतीय | पूर्व सैनिक - भारतीय सेना
(IPKF मिशन, श्रीलंका – भारतीय सेना के गौरवशाली और ऐतिहासिक अभियान का हिस्सा)
कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता
महासचिव - JBA | उपाध्यक्ष – JOA |
जनसेवा ही धर्म

14/02/2026
20/01/2026

संविधान, संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु
आज माननीय राष्ट्रपति महोदय के नाम पत्र उपायुक्त महोदय के माध्यम से सौंपा गया।
शंकराचार्य जी एवं साधु-संतों के साथ हुए दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुए न्याय एवं कार्रवाई की मांग की गई।”

“18–19 जनवरी 2026 को शंकराचार्य जी के आगमन के दौरान उनके साथ तथा उनके अनुयायियों के साथ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा असम्मानजनक व्यवहार किया गया।
इस घटना में संवादहीनता, अनावश्यक बल प्रयोग और धार्मिक-सांस्कृतिक मर्यादाओं की अवहेलना सामने आई।
शंकराचार्य जी जैसे सर्वोच्च आध्यात्मिक पद पर आसीन संत का अपमान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और संविधान प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता का अपमान है।
माननीय राष्ट्रपति महोदय से आग्रह किया है कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई हो तथा भविष्य में किसी भी धर्मगुरु, संत-समाज के साथ ऐसा व्यवहार न हो, इसके लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएँ।

Photos from Anand Bihari Dubey's post 20/01/2026

आस्था, संस्कृति और जनएकता का प्रतीक टुसू पर्व।
श्री श्री सार्वजनिक सिद्धू-कानू टुसू मेला, बिरसानगर सरकारी मैदान में उपस्थित होकर टुसू की लोकपरंपरा, लोकगीतों और जनसंस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली।
टुसू केवल पर्व नहीं, हमारी पहचान और सामाजिक समरसता का उत्सव है।” 🌾🎶

18/01/2026

बारीडीह बस्ती निवासी मनोहर लोहार जी के पिताजी के श्राद्ध कार्यक्रम में उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Photos from Anand Bihari Dubey's post 18/01/2026

केबल कॉलोनी में अनिल कुमार जी के आवास पर आयोजित रामायण कथा कार्यक्रम में जय मंगला बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। fans

Photos from Anand Bihari Dubey's post 17/01/2026

झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष, स्वर्गीय श्री प्रभात सिन्हा जी को बारीडीह कार्यालय में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
उनके योगदान और समर्पण को झारखंड बॉक्सिंग परिवार सदैव स्मरण करेगा।
— आनंद बिहारी दुबे
सचिव, झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन 🕯️🙏

Photos from Anand Bihari Dubey's post 11/01/2026

भाजपा सरकार ने गरीबों के हक़ पर डाका डालते हुए मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को जानबूझकर कमजोर किया है। महीनों से मज़दूरों की मजदूरी रोकी जा रही है, काम बंद कर दिया गया है और ग्रामीण भारत को बेरोज़गारी की आग में झोंक दिया गया है।

कांग्रेस पार्टी यह स्पष्ट कर देना चाहती है कि
मनरेगा कोई भीख नहीं, बल्कि गरीबों का संवैधानिक अधिकार है।
भाजपा सरकार की नीतियाँ अमीरों के लिए ऐश और गरीबों के लिए भूख की व्यवस्था हैं।

अब यह लड़ाई केवल सड़कों पर प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सदन के हर मंच पर भाजपा की जनविरोधी सोच को बेनकाब किया जाएगा।

28/12/2025

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस वह पार्टी है जिसने महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, सुभाषचंद्र बोस, सरदार पटेल, मौलाना आज़ाद और लालबहादुर शास्त्री जैसे महापुरुषों के नेतृत्व में आजादी की लड़ाई लड़ी। अन्याय, अत्याचार, दमन और हिंसा के खिलाफ सत्य, अहिंसा, प्रेम और भाईचारे को अपना हथियार बनाया। लोकतंत्र, समानता, न्याय और एकजुटता के लिए अथक संघर्ष किया। उस भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का हिस्सा होना मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य और गर्व की बात है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और करोड़ों समर्थकों को बधाई एवं शुभकामनाएं। # K.C. Venugopal Jharkhand Pradesh Congress Committee Rahul Gandhi Indian National Congress - Jharkhand Keshav Mahto Kamlesh

Photos from Anand Bihari Dubey's post 13/11/2025

📍कोऑपरेटिव कॉलेज

आज हम सभी झामुमो और कांग्रेस के साथियों के साथ मिलकर कोऑपरेटिव कॉलेज स्थित स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर डटे रहे।
जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीत तय है — श्री सुमेश सोरेन जी घाटशिला विधायक चुने जाएंगे और स्वर्गीय रामदास सोरेन जी की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। ✊🇮🇳



Indian National Congress Indian National Congress - Jharkhand Keshav Mahto Kamlesh Jharkhand Mukti Morcha

Photos from Anand Bihari Dubey's post 09/11/2025

📍 मुसाबनी | घाटशिला

प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश जी के नेतृत्व में, श्री राधा कृष्ण किशोर जी (वित्त मंत्री, झारखंड सरकार), विधायक श्री बादल पत्रलेख जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर जी, जिला अध्यक्ष श्री परविंदर सिंह जी सहित बड़ी संख्या में प्रदेश व जिला स्तरीय साथियों की उपस्थिति में बैठक हुई।

हम सबका एक ही लक्ष्य— घाटशिला उपचुनाव में श्री सोमेश सोरेन जी की जीत सुनिश्चित करना। जनता का आशीर्वाद, कार्यकर्ताओं का जोश और संगठन की एकजुटता— इन्हीं के बल पर हम यह चुनाव जीतेंगे। ✊🇮🇳



Indian National Congress Indian National Congress - Jharkhand Keshav Mahto Kamlesh Radha Krishana Kishore Badal Patralekh Rajesh Thakur

Photos from Anand Bihari Dubey's post 08/11/2025

📍गुडाबांधा | धालभूमगढ़ | मुसाबनी | घाटशिला

प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश जी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में शामिल हुआ। बैठक में श्री बादल पत्रलेख जी, जिला अध्यक्ष श्री परविंदर सिंह जी, तथा अनेक वरिष्ठ प्रदेश एवं जिला स्तरीय नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सभी साथियों का एक ही संकल्प — घाटशिला उपचुनाव में श्री सुमेश सोरेन जी की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करना।
जनता का आशीर्वाद, कार्यकर्ताओं का जोश और संगठन की एकजुटता — इन्हीं के बल पर हम यह चुनाव जीतेंगे। ✊🇮🇳



Indian National Congress Indian National Congress - Jharkhand Keshav Mahto Kamlesh Badal Patralekh

Photos from Anand Bihari Dubey's post 07/11/2025

सीतारामडेरा सेंटर में आयोजित इंटर सेंटर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिला।
कार्यक्रम में टाटा स्टील फाउंडेशन के चीफ़ श्री सरोज कुमार जी, टाटा स्टील यूनियन के कमिटी मेंबर श्री ओम प्रकाश जी और झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष श्री राजीव कुमार वर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

युवा खिलाड़ियों के जोश और अनुशासन ने एक बार फिर साबित किया कि जमशेदपुर खेल की भूमि है — यहाँ का हर युवा अपने पसीने से नई ऊँचाइयाँ छूने के लिए तैयार है।



Boxing Federation of India

Want your business to be the top-listed Government Service in Jamshedpur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address

Jamshedpur