Purnima Sahu

Purnima Sahu

Share

MLA ,Bharatiya Janata Party
Jamshedpur East Assembly (Jharkhand)
Serving the People with Dedication, Integrity, and A Vision for Growth.

02/06/2026

झारखंड में झामुमो-कांग्रेस सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली लगातार सामने आ रही है, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी इसे सुधारने में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं। गुमला जिले के पालकोट प्रखंड अंतर्गत बिलिंगबिरा पंचायत के लाधुडेरा गांव में प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक गर्भवती महिला को सड़क और एम्बुलेंस सुविधा के अभाव में ग्रामीणों द्वारा लगभग 4 किलोमीटर तक बहंगी पर ढोकर अस्पताल पहुंचाना पड़ा। यह घटना राज्य की जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारी दावों की पोल खोलने के लिए पर्याप्त है।

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जवाब देना चाहिए कि आखिर उनकी प्राथमिकताएं क्या हैं, जब आज भी ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों की माताओं को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। एक ओर सरकार विकास और जनकल्याण के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी ओर आम जनता बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए संघर्ष करने को मजबूर है। यह स्थिति न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि सरकार की संवेदनहीनता और स्वास्थ्य मंत्री की विफलता का भी स्पष्ट प्रमाण है।


Photos from Purnima Sahu's post 02/06/2026

📍 जनसंवाद

आज एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय में जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया। इस दौरान उनकी समस्याओं एवं सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना तथा त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही सभी का कुशल-क्षेम जाना और विभिन्न जनहित विषयों पर चर्चा की। जनता की सेवा एवं उनके हितों की रक्षा के लिए मैं सदैव प्रतिबद्ध एवं तत्पर हूँ।



Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Jharkhand

Photos from Purnima Sahu's post 02/06/2026

आज जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की कुलपति आदरणीया श्रीमती इला कुमार जी ने एग्रिको स्थित हमारे आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर शिक्षा, छात्र-छात्राओं एवं उनके हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। उनसे आत्मीय संवाद कर प्रसन्नता हुई। उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएँ।

02/06/2026

आध्यात्मिक विचारक, प्रखर प्रवर्तक, युग ऋषि एवं गायत्री परिवार के संस्थापक परम श्रद्धेय आचार्य पं. श्रीराम शर्मा जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूँ।

नैतिक मूल्यों, आध्यात्मिक जागरण एवं मानवता की सेवा के प्रति आपका समर्पित जीवन भावी पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज रहेगा।

Gayatri Pariwar - AWGP Gayatri pariwar

Photos from Purnima Sahu's post 01/06/2026

आज बारीडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर परिसर में झारखंड के महामहिम राज्यपाल आदरणीय श्री Santosh Gangwar जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

यह अवसर विद्यार्थियों के वर्षों के परिश्रम, समर्पण एवं उपलब्धियों के सम्मान का प्रतीक था। सभी नवस्नातक विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य एवं सफल चिकित्सकीय जीवन हेतु हार्दिक शुभकामनाएं।


Photos from Purnima Sahu's post 01/06/2026

विगत दिनों भुइयांडीह स्थित कान्हू भट्ठा निवासी स्वर्गीय श्रवण कुमार जी की एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान कथित लापरवाही के कारण हुई दुःखद मृत्यु के बाद आज उनके आवास जाकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की तथा घटना से संबंधित सभी तथ्यों की जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बलराम झा से दूरभाष पर वार्ता कर मामले का स्पष्टीकरण मांगा तथा उनकी बातों को भी गंभीरता से सुना।

परिजनों एवं अस्पताल प्रशासन, दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद मैंने राज्य के माननीय स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी जी से दूरभाष पर वार्ता कर इस घटना पर गहरी चिंता एवं रोष व्यक्त किया। साथ ही उनसे मामले की त्वरित उच्चस्तरीय जांच कराने तथा जांच में यदि इलाज में लापरवाही या किसी की जिम्मेदारी तय होती है, तो दोषियों के विरुद्ध अविलंब कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।



Office of Chief Minister, Jharkhand DC East Singhbhum DC Jamshedpur

01/06/2026

भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Nitin Nabin जी के द्वारा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री (झारखंड-बिहार) आदरणीय श्री Nagendra Nath Tripathi जी को राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) के महत्वपूर्ण दायित्व पर नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आपका दीर्घ सांगठनिक अनुभव, समर्पित कार्यशैली एवं कुशल मार्गदर्शन में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव एवं संगठन की शक्ति का और अधिक प्रभावी समन्वय स्थापित होगा, जिससे भारतीय जनता पार्टी और अधिक सशक्त एवं संगठित बनेगी।

बाबा वैद्यनाथ से आपके सफल, यशस्वी एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामना करती हूँ।

Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Jharkhand BJP Bihar

01/06/2026

बीते शनिवार को जेम्को स्थित आजाद बस्ती, शिव मंदिर लाइन निवासी स्वर्गीय भुवनेश्वर कुमार जी के दुःखद निधन का समाचार प्राप्त होने पर मैं कल उनके आवास पर पहुंची और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। परिजनों के अनुसार कमर दर्द की शिकायत होने पर उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया था, जहां उपचार के उपरांत घर भेज दिया गया, किंतु कुछ ही समय बाद उनका निधन हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मैंने तत्काल उपायुक्त महोदय, सिविल सर्जन एवं परसुडीह थाना प्रभारी से वार्ता कर निष्पक्ष जांच की मांग की।

मेरे आग्रह के उपरांत प्रशासन द्वारा जांच समिति का गठन किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने की प्रक्रिया सुनिश्चित की गई। साथ ही उपायुक्त महोदय से यह अनुरोध भी किया कि पोस्टमार्टम पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं प्रशासनिक निगरानी में कराया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की तथ्यात्मक त्रुटि की संभावना न रहे। यदि जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सीय लापरवाही अथवा गलत उपचार की पुष्टि होती है, तो दोषी स्वास्थ्यकर्मियों एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधि सम्मत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग में लगातार सामने आ रही गंभीर लापरवाहियों के संदर्भ में आज मैंने राज्य के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर दो गंभीर मामलों की उच्च स्तरीय जांच कराने का आग्रह किया है। पहला मामला स्वर्गीय भुवनेश्वर कुमार जी का है, जबकि दूसरा मामला भुइयांडीह कान्हू भट्ठा निवासी स्वर्गीय श्रवण कुमार जी का है, जिनकी एमजीएम अस्पताल में उपचार के दौरान दर्द निवारक इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ समय बाद अस्पताल परिसर में ही मृत्यु हो गई थी।

पत्र के माध्यम से दोनों मामलों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच हेतु उच्च स्तरीय समिति के गठन की मांग की। साथ ही आग्रह किया कि यदि जांच में किसी चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी अथवा संबंधित पदाधिकारी की लापरवाही या दोष सिद्ध होता है, तो उनके विरुद्ध अविलंब कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए तथा दोनों मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा प्रदान कर न्याय सुनिश्चित किया जाए। इस संबंध में हमने माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी को भी दूरभाष पर सारी जानकारी दी। उन्होंने आश्वासन दिया है कि यथाशीघ्र इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Office of Chief Minister, Jharkhand DC East Singhbhum DC Jamshedpur

01/06/2026

माननीय केंद्रीय श्रम, रोजगार, युवा मामले एवं खेल मंत्री श्री Mansukh Mandaviya जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

बाबा बैद्यनाथ जी के आशीर्वाद से आप सदा स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और आपके सभी संकल्प पूर्ण हों, यही कामना करती हूँ।

💐

Photos from Purnima Sahu's post 31/05/2026

आज BBiC संस्था द्वारा लालताड़, बिरसानगर में आयोजित समर कैंप के समापन समारोह में शामिल हुई। माँ सरस्वती एवं भारत माता को नमन कर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस समर कैंप में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

समापन समारोह में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया तथा इस प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक आयोजन के लिए सभी आयोजकों को हृदय से साधुवाद एवं शुभकामनाएं।

Want your business to be the top-listed Government Service in Jamshedpur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address

Agrico
Jamshedpur
831009