Nagar Palika Jaora

Call Website Contact the organization

Nagar Palika Jaora नगर पालिक परिषद जावरा के फेसबुक पेज से जुड़े

 ालिका_परिषद_जावरा_जिला_रतलाम जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत दिनांक 25 मई 2026 को गंगा दशहरा के अवसर पर व्यापक जन सहयोग ...
26/05/2026

ालिका_परिषद_जावरा_जिला_रतलाम

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत दिनांक 25 मई 2026 को गंगा दशहरा के अवसर पर व्यापक जन सहयोग से सामूहिक श्रमदान/योगदान द्वारा जल संरक्षण और संवर्धन कार्यो का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसके तहत नगर पालिका जावरा द्वारा शंकर मंदिर पुल के नीचे घाट पर स्वच्छता अभियान, शपथ एवं आगामी घाटों की स्वच्छता को सामुहिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों व मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा आमजन द्वारा घाट की साफ-सफाई कर जल स्रोतों के संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अनम मो. युसुफ कड़पा, उपाध्यक्ष श्री सुशील कोचट्टा, नगर पालिका सीएमओ श्री चंद्रशेखर सोनिस, सभापति श्री मुस्तकीन मंसूरी, वार्ड पार्षद श्री कान्हा हाडा, वार्ड पार्षद श्री शिवेन्द्र माथुर, पार्षद प्रतिनिधि श्री दशरथ कसानिया, स्वच्छता प्रभारी श्री लोकेश कुमार विजय, श्री राजीव राव उपयंत्री, श्री प्रदीप खरे सहायक वर्ग 3, श्री हरेन्द्र सेमिल सहायक वर्ग 3, श्री दशरथ चौहान, दरोगा/मेट आदि नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने जल संरक्षण, स्वच्छ घाट एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु जनभागीदारी बढ़ाने का संकल्प लिया।


 ालिका_परिषद_जावरा_जिला_रतलाम दिनांक : 20-05-2026आज  नगर पालिका परिषद जावरा क्षेत्र के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री चंद...
20/05/2026

ालिका_परिषद_जावरा_जिला_रतलाम

दिनांक : 20-05-2026
आज नगर पालिका परिषद जावरा क्षेत्र के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री चंद्रशेखर सोनीस एवं स्वच्छता निरीक्षक श्री लोकेश कुमार विजय एवं स्वच्छता लिपिक श्री प्रदीप खरे द्वारा शहर की स्वच्छता निरीक्षण किया गया, जिसमें स्वच्छता व्यवस्था की कार्रवाई को एवं आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर रहवासी और व्यावसायिक क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ कमियाँ पाई गईं, जिनके चलते दरोगा एवं दरोगा मेट को सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, मिट्टी और धूल के ढेर को तुरंत हटाने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त, निरीक्षण टीम ने ट्रेन चिंगग्राउंड पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और उसे सुचारू रूप से संचालित करने, साथ ही कमियों को दूर करने के लिए संबंधित व्यक्ति को निर्देश दिए।





20/05/2026
जावरा में 5 करोड़ 73 लाख की सौगात : महासती डॉ. कुमुदलता जी के प्रेरक उद्बोधन ने बांधा समांजावरा। नगर पालिका परिषद जावरा ...
13/05/2026

जावरा में 5 करोड़ 73 लाख की सौगात : महासती डॉ. कुमुदलता जी के प्रेरक उद्बोधन ने बांधा समां

जावरा। नगर पालिका परिषद जावरा द्वारा SDMF योजना के अंतर्गत लगभग 5 करोड़ 73 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले रिटर्निंग वाल एवं उद्यान के शिलान्यास समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धर्म, समाज और जनप्रतिनिधियों का अद्भुत संगम देखने को मिला। समारोह में उपस्थित संत-साध्वी भगवंतों के मंगल आशीर्वाद एवं प्रेरणादायी उद्बोधन ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जामय बना दिया।

कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण के रूप में जावरा की माटी की गौरव, अनुष्ठान आराधिका महासती डॉक्टर श्री कुमुदलता जी महाराज साहब का ओजस्वी एवं प्रेरणाप्रद उद्बोधन विशेष चर्चा का केंद्र रहा। महासती श्री ने अपने प्रवचन में कहा कि “विकास केवल भवनों और उद्यानों का निर्माण नहीं, बल्कि संस्कार, स्वच्छता, पर्यावरण एवं जनसेवा की भावना का विस्तार भी है। जब जनप्रतिनिधि सेवा और संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हैं, तब नगर का वास्तविक उत्थान होता है।”

महासती डॉ. कुमुदलता जी महाराज साहब ने नगर के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाजहित और जनकल्याण की योजनाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनती हैं। उनके शब्दों ने उपस्थित जनसमुदाय को गहराई से प्रभावित किया। श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने उनके विचारों का भावपूर्ण स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रवर्तक विजय मुनि जी महाराज साहब एवं उपाध्याय डॉ. गौतम मुनि जी महाराज साहब ने भी अपने मंगल प्रवचन में जनसेवा, नैतिकता और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए नगर विकास को सकारात्मक पहल बताया। इस अवसर पर उप प्रवर्तक श्री चंद्रेश मुनि जी मेवाड़ गौरव श्री वैभव मुनि जी महासती श्री पदम कीर्ति जी महासती श्री राज कीर्ति जी जी महाराज साहब का भी मंगल सानिध्य प्राप्त हुआ। इसके साथ ही विजयनगर से पधारे सुरेशजी अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अनम एवं मोहम्मद यूसुफ कड़पा की विशेष रूप से सराहना की गई। संतों ने कहा कि उनके नेतृत्व में नगर में विकास कार्यों को नई गति मिली है तथा जनहित की योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। अध्यक्ष अनम मोहम्मद यूसुफ कड़पा ने स्वागत भाषण दिया तथा कहा कि भी सभी संत-साध्वी भगवंतों के आशीर्वाद से नगर विकास के कार्य निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।। कार्यक्रम के दौरान धर्म, विकास और जनकल्याण का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। प्रोजेक्ट की एवं नगर पालिका द्वारा किए जा रहे कार्यों की पूरी जानकारी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ कड़पा एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा ने दी। मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई जयकारे लगे राष्ट्रहित की बात की गई । इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जनों एवं मोहम्मद यूसुफ कड़पा द्वारा भी महाराज श्री से आगामी चातुर्मास जावरा में करने की पूरजोर विनती की गई जिसका परिणाम आने वाले समय में देखने को मिलेगा।कार्यक्रम का सफल संचालन अ.भा. जैन दिवाकर विचार मंच के राष्ट्रीय वरिष्ठ मार्गदर्शक अभय सुराणा ने किया। तथा आभार प्रदर्शन मुख्य नगर पालिका अधिकारी चंद्रशेखर सोनीस ने माना। प्रवर्तक श्री विजय मुनि जी महाराज साहब ने मंगल पाठ दिया।
इस अवसर पर इनकी रही गरिमामय उपस्थिति
इस अवसर पर डॉक्टर एचएस राठौर, शांतिलाल दसेड़ा, डॉ महावीर पामेचा, वर्धमान बोहरा, राजेश भरावा, बलवंत सिंह राठौर, अनिल पोखरना, अजीत चत्तर, सुरेन्द्र कोचट्टा, बाबूलाल खेमसरा, श्रीपाल कोचट्टा, सुजानमल कोचट्टा, महेंद्र गंगवाल, पंकज कांठेड़, राकेश मेहता, सुशील चपड़ोद, कमल चपड़ोद ,सुभाष खारीवाल ,जगदीश राठौड़, मोहन सैनी ,हीरालाल मेहता, अनिल सोनी ,श्रीमती संतोष शर्मा, नन्दू पहलवान,जावेद पापुलर,प्रकाश कोठारी, अशोक सेठिया, सुजानमल ओरा, मकसूद परदेशी ,अजीत रांका, फ़तेलाल बुरड़, बाबूलाल नींबे, अशोक सिसौदिया, नगीन सकलेचा, पारस गादिया, पीयूष कोचट्टा, राजेन्द्र कल्याणे, शांतिलाल डांगी, सचिन चोपडा, सुनील चोरड़िया, अनिल चत्तर ,कान्तु ओस्तवाल, अभय कोठारी ,संदीप रांका, शेखर नाहर, संजय सुराणा ,विनोद लूणिया ,सुरेन्द्र कुमार सुराणा ,नरेंद्र रांका ,अतर अली ,खालिद सर ,नगर पालिक चेयरमैन मोहम्मद मुस्तकीम मंसूरी ,लोकेश विजवा ,इरफान मुबारक हुसैन, पार्षद श्रीमति राम कुंवर ओरा ,आकलिमा नाज ,सुलेमान सेठ ,अनिल मोदी, विनोद ओरा, निज़ामुद्दीन पेपा ,आमिर खान ,अनीश कल्याण, एवं नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 ालिका_परिषद_जावरा_जिला_रतलाम सफाई व्यवस्था अंतर्गत नपा अध्यक्ष महोदया श्रीमती अनम मो. युसूफ कड़पा के आदेशानुसार नपा सीएम...
09/05/2026

ालिका_परिषद_जावरा_जिला_रतलाम

सफाई व्यवस्था अंतर्गत नपा अध्यक्ष महोदया श्रीमती अनम मो. युसूफ कड़पा के आदेशानुसार नपा सीएमओ श्री चंदशेखर सोनिस, नपा प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक श्री लोकेश कुमार विजय, स्वच्छता लिपिक श्री प्रदीप खरे द्वारा प्रातः में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर औचक निरीक्षण किया गया। साथ ही उपाध्यक्ष महोदय श्री सुशील कोचट्टा के साथ भी वार्ड का निरीक्षण किया गया एवं पार्षद प्रतिनिधि श्री दशरथ कसानिया के साथ भी वार्ड का निरीक्षण किया गया। साथ ही प्रभारी मेट श्री प्रकाष के वार्ड की सफाई व्यवस्था एवं उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया गया। कार्य में कमी पाए जाने पर एवं स्वच्छता अभियान को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित दरोगा/मेट को समझाईश देकर चेतावनी दी गई।





 ालिका_परिषद_जावरा_जिला_रतलाम दिनांक : 08-05-2026नगर पालिका परिषद जावरा द्वारा “जल गंगा संवर्धन अभियान” अंतर्गत भारत सरक...
08/05/2026

ालिका_परिषद_जावरा_जिला_रतलाम


दिनांक : 08-05-2026

नगर पालिका परिषद जावरा द्वारा “जल गंगा संवर्धन अभियान” अंतर्गत भारत सरकार के इस अति महत्वपूर्ण अभियान को प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।

जिला कलेक्टर महोदया Misha Singh के निरीक्षण एवं दिए गए निर्देशों के पालन में मध्यप्रदेश शासन से समय-समय पर प्राप्त निर्देशों के अनुरूप जलीय संरचनाओं के संरक्षण, स्वच्छता एवं पुनर्जीवन हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

नपा अध्यक्ष महोदया श्रीमती अनम मो. यूसुफ कड़पा के आदेशानुसार, नपा सीएमओ श्री चंद्रशेखर सोनिस, नपा प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक श्री लोकेश कुमार विजय एवं संबंधित अमले द्वारा जलीय संरचनाओं का निरीक्षण कर साफ-सफाई कार्यों की समीक्षा की गई। नगर पालिका परिषद द्वारा जेसीबी एवं पोकलेन मशीनों के माध्यम से जलीय संरचनाओं की साफ-सफाई, गाद निष्कासन एवं ठोस अपशिष्ट हटाने का कार्य सतत रूप से किया जा रहा है, जिससे जल स्रोतों की स्वच्छता एवं जल संरक्षण को बढ़ावा मिल सके।

साथ ही आसपास के रहवासियों एवं आमजन को जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा अपील की जा रही है कि किसी भी प्रकार का कचरा, प्लास्टिक अथवा अपशिष्ट सामग्री जल स्रोतों में न डालें एवं “जल गंगा संवर्धन अभियान” को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

ंगा_संवर्धन_अभियान




 ालिका_परिषद_जावरा_जिला_रतलाम दिनांक- 08-05-2026सफाई व्यवस्था अंतर्गत नपा अध्यक्ष महोदया श्रीमती अनम मो. युसूफ कड़पा के आ...
08/05/2026

ालिका_परिषद_जावरा_जिला_रतलाम

दिनांक- 08-05-2026
सफाई व्यवस्था अंतर्गत नपा अध्यक्ष महोदया श्रीमती अनम मो. युसूफ कड़पा के आदेशानुसार नपा सीएमओ श्री चंदशेखर सोनिस, नपा प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक श्री लोकेश कुमार विजय, स्वच्छता लिपिक श्री प्रदीप खरे द्वारा आज प्रातः 8 बजे स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। साथ ही वार्ड पार्षद श्री शिवेन्द्र माथुर के साथ भी उनके वार्ड का निरीक्षण किया गया। वार्ड में लोगों की समस्या को सुनकर उनका निराकरण भी किया गया। साथ ही श्री करण कल्याणे प्रभारी दरोगा एवं श्री विजय चौहान प्रभारी मेट, श्री मनीष उंटवाल प्रभारी मेट के वार्डो का निरीक्षण किया गया। वार्ड संबंधित दरोगा/मेट के रजिस्टर का निरीक्षण भी किया गया एवं कार्य में कमी पाए जाने पर संबंधित दरोगा/मेट को समझाईश देकर चेतावनी दी गई।





See less

 ालिका_परिषद_जावरा_जिला_रतलाम  दिनांक- 07-05-2026स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 अंतर्गत आगामी दिनों में स्वच्छता सर्वेक्षण का जमी...
07/05/2026

ालिका_परिषद_जावरा_जिला_रतलाम

दिनांक- 07-05-2026
स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 अंतर्गत आगामी दिनों में स्वच्छता सर्वेक्षण का जमीनी स्तर से सर्वे कार्य होना है। इस हेतु स्वच्छता रैंकिग में श्रेष्ठ अंक हासिल हो। इस हेतु नपा अध्यक्ष महोदया श्रीमती अनम मो. युसूफ कड़पा के नपा सीएमओ श्री चंदशेखर सोनिस आदेशानुसार स्वच्छता टीम द्वारा जावरा नगर स्थित भगत सिंह कॉलेज में विद्यार्थियों एवं शिक्षको द्वारा स्वच्छता फीडबैक लिए गए|




 ालिका_परिषद_जावरा_जिला_रतलाम दिनांक- 03-05-2026स्वच्छ भारत मिशन एवं आगामी वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए, नपा अध्यक्ष म...
03/05/2026

ालिका_परिषद_जावरा_जिला_रतलाम

दिनांक- 03-05-2026
स्वच्छ भारत मिशन एवं आगामी वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए, नपा अध्यक्ष महोदया श्रीमती अनम मो. युसूफ कड़पा के नपा सीएमओ श्री चंदशेखर सोनिस, नपा प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक श्री लोकेश कुमार विजय आदेशानुसार नगर क्षेत्र अंतर्गत शासकीय अस्पताल मार्ग से प्रारंभ होकर पॉलिटेक्निक कॉलेज चौराहा होते हुए खाचरोद नाका तक नालों एवं नालियों की व्यापक सफाई का कार्य प्रभावी रूप से किया जा रहा है। उक्त कार्य का उद्देश्य वर्षा ऋतु के दौरान जलभराव की समस्या से निजात दिलाना तथा आवासीय एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में स्वच्छता का बेहतर स्तर सुनिश्चित करना है।





 ालिका_परिषद_जावरा_जिला_रतलाम दिनांक- 03-05-2026स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 अंतर्गत आगामी दिनों में स्वच्छता सर्वेक्षण का जमीन...
03/05/2026

ालिका_परिषद_जावरा_जिला_रतलाम

दिनांक- 03-05-2026
स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 अंतर्गत आगामी दिनों में स्वच्छता सर्वेक्षण का जमीनी स्तर से सर्वे कार्य होना है। इस हेतु स्वच्छता रैंकिग में श्रेष्ठ अंक हासिल हो। इस हेतु नपा अध्यक्ष महोदया श्रीमती अनम मो. युसूफ कड़पा के आदेशानुसार नपा सीएमओ श्री चंदशेखर सोनिस, नपा प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक श्री लोकेश कुमार विजय द्वारा आज प्रातः 6.00 बजे स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ सफाई कर्मी निर्धारित जैकेट एवं पीपीटी किट पहने बिना कार्य पर उपस्थित थे, जिस पर संबंधित दरोगा एवं दरोगा मेट को कड़ी चेतावनी दी गई कि सभी कर्मी अनिवार्य रूप से निर्धारित वर्दी एवं सुरक्षा किट पहनकर ही कार्य करें। साथ ही विभिन्न वार्डों के दरोगाओं के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों के उपस्थिति पंजी (अटेंडेंस रजिस्टर) की जांच की गई। जांच के दौरान जिन कर्मचारियों की लगातार अनुपस्थिति पाई गई, उनके विरुद्ध नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
स्वच्छ सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए सभी दरोगाओं को स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से नालों एवं नालियों की नियमित एवं समुचित सफाई सुनिश्चित करने के लिए कहा गया तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।





Address

Office Nagar Palika Laxmi Bai Road Back Side Of Court Jaora Dist. Ratlam
Jaora
457226

Opening Hours

Monday 10:30am - 5:30pm
Tuesday 10:30am - 5:30pm
Wednesday 10:30am - 5:30pm
Thursday 10:30am - 5:30pm
Friday 10:30am - 5pm

Telephone

+919407409215

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nagar Palika Jaora posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Nagar Palika Jaora:

Shortcuts

Share