21/10/2026
महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनके सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन के लिए निरंतर प्रयासरत है।
मिनिमाता महतारी जतन योजना के अंतर्गत पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिकों को प्रसव के पश्चात ₹20,000 की एकमुश्त सहायता राशि प्रदान की जाती है। यह आर्थिक सहयोग मातृत्व के कठिन समय में महिलाओं को संबल देने, उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने और नवजात शिशु की बेहतर देखभाल में सहायक है।
यह पहल महिला श्रमिकों के आर्थिक सशक्तिकरण, मातृत्व सुरक्षा और सामाजिक सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।