समीर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर बनाए गए
Apna jaunpur
यह पेज आप सभी जौनपुरवासियों को समर्पित है ।
गोरखनाथ पटेल सीतापुर के बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाए गए
28/05/2026
राजा सिंगरामऊ इस्टेट
कुंवर श्रीपाल सिंह का जन्म 29 जुलाई 1918 को सिंगरामऊ रियासत (बैस क्षत्रिय) के राजा हरपाल सिंह के सुपुत्र के रूप में हुआ। बचपन से ही उनमें साहस, शौर्य और नेतृत्व के गुण स्पष्ट दिखाई देने लगे थे। 1939 में राज्यारोहण के बाद उन्होंने रियासत की बागडोर संभाली और एक कुशल शासक के रूप में अपनी पहचान बनाई।
1940 में मसूरी में आयोजित ऐतिहासिक दंगल में उन्होंने रोमानिया के प्रसिद्ध पहलवान जॉर्ज कनस्टाइन को पराजित कर पूरे देश में ख्याति अर्जित की। इस ऐतिहासिक विजय के लिए उन्हें जगदेव मल्ल की उपाधि से सम्मानित किया गया, जो उनके अदम्य साहस, आत्मविश्वास और शारीरिक सामर्थ्य का प्रतीक बनी।
1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में कुंवर श्रीपाल सिंह ने सक्रिय और साहसिक भूमिका निभाई। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों की खुलकर सहायता की, जिसके कारण अंग्रेजी सरकार उनके विरुद्ध हो गई। उनकी रियासत पर हमला किया गया और खादी उद्योग को जला दिया गया, किंतु उन्होंने राष्ट्रहित में अपने विचारों से कभी समझौता नहीं किया। उनकी यह क्रांतिकारी चेतना आज भी क्षेत्र के लोगों की स्मृतियों में जीवित है।
1957 में उन्होंने सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया और उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। गोहत्या बंदी आंदोलन का नेतृत्व करते हुए उन्होंने संतों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देकर अपने सिद्धांतों और नैतिक मूल्यों की मिसाल प्रस्तुत की। वे तीन बार विधायक रहे और विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जैसे गरिमामय पद को सुशोभित किया। उनके नेतृत्व में अनेक सामाजिक और राजनीतिक आंदोलनों को नई दिशा मिली और वे जनभावनाओं के सच्चे प्रतिनिधि के रूप में प्रतिष्ठित हुए।
1957 में खुटहन विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उन्होंने कांग्रेस के लक्ष्मीशंकर यादव को पराजित किया। 1962 में रारी विधानसभा सीट से जनसंघ के टिकट पर कांग्रेस प्रत्याशी रामलखन सिंह को हराकर विजय प्राप्त की। 1974 में प्रतापगढ़ की चांदा विधानसभा सीट से जनसंघ प्रत्याशी के रूप में पुनः ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
राजनीति से निवृत्त होने के बाद कुंवर श्रीपाल सिंह ने अपने जीवन को दर्शन, अध्यात्म और समाजसेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विस्तार हेतु पीजी कॉलेज तथा अन्य शैक्षिक और व्यावसायिक संस्थानों की स्थापना की। उनके प्रयासों से शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक चेतना को नई दिशा मिली।
कुंवर श्रीपाल सिंह को भारतीय साहित्य शिरोमणि, संगीताचार्य और विद्या वाचस्पति जैसी प्रतिष्ठित उपाधियों से अलंकृत किया गया। उनका संपूर्ण जीवन समाज सुधार, प्रशासनिक दक्षता, राष्ट्रभक्ति और आध्यात्मिक चिंतन का अद्भुत समन्वय था। जीवन के उत्तरार्ध में उन्होंने संयम, साधना और लोककल्याण को ही अपना मार्ग बनाया।
महान प्रेरणा स्रोत व्यक्तित्व को शत-शत नमन।🙏
゚
जौनपुर।
जिले के चर्चित दुल्हा हत्याकांड में शामिल एक लाख रुपये का इनामी बदमाश रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। इस दौरान खेतासराय थानाध्यक्ष केके सिंह भी बदमाशों की गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि खेतासराय थाना क्षेत्र में एक मई की शाम बारात लेकर निकले दूल्हे आजाद बिंद की अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद दूल्हे के परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।
समस्त खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया जाता है कि जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालनार्थ अत्यधिक गर्मी एवं हीट वेव के दृष्टिगत विद्यालयों को आज 11:00 बजे बन्द कर दिया जाये|
इसका अनुपालन हो|
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर
18/05/2026
जौनपुर ब्रेकिंग
प्रयागराज से बदलापुर जा रही प्राइवेट बस खाई में पलटी
हादसे में बस परिचालक की मौत, 5 यात्री घायल
अमन बस सर्विस की बस रामनगर के पास हुई दुर्घटनाग्रस्त
चालक को झपकी या स्टेरिंग फेल, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं
गंभीर घायल परिचालक ने जिला अस्पताल में तोड़ा दम
घायलों में एक ही परिवार के 5 लोग शामिल
पुलिस ने यात्रियों को दूसरे वाहनों से भेजा गंतव्य
महाराजगंज ब्लॉक के चेती रामनगर का मामला
अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन सिविल अस्पताल में हुआ प्रतीक यादव का निधन
मुंबई में थम नहीं रही बच्चों के गायब होने की घटनाएं, मालवणी में लापता हुआ अनंत यादव
मुंबई। महानगर में पिछले कुछ अर्से से बच्चों के गायब होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. 11 मई को रात 8 बजे मलाड के मालवणी में गेट नंबर 6 परिसर से अनंत यादव पुत्र अभिमन्यु यादव अचानक लापता हो गया। घर से बाहर खेलने निकले अनंत यादव ने हरे रंग की टी शर्ट और काले रंग की पैंट पहन रखी थी। अनंत के परिवार वालों ने मालवणी पुलिस स्टेशन में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करा दी है। अनंत का परिवार जौनपुर जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित वीरपालपुर गांव का रहने वाला है। यदि किसी व्यक्ति को अनंत के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो वह मोबाइल क्रमांक 9892196266, 8299806606 या 9936331177 पर संपर्क कर सकता है। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले अनंत के गायब होने से उनके परिजन का रो रो कर बुरा हाल है।
जिलाधिकारी सैमुअल पॉल ने तहसील सदर के राजस्व निरीक्षक को किया निलंबित
Click here to claim your Sponsored Listing.
