07/10/2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत आज झाँसी के दीनदयाल सभागार में आयोजित ‘सेवा ज्योति यात्रा – विकसित भारत संकल्प सभा’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद झाँसी के प्रभारी मंत्री आदरणीय श्री जयवीर सिंह जी के साथ सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर ' सेवा ज्योति यात्रा ‘ कार्यक्रम के अभियान की ज्योति को सभी गणमान्य अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह के साथ मिलकर प्रज्वलित किया गया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की यह गौरवशाली यात्रा सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प की एक प्रेरणादायी मिसाल है। उनके यशस्वी नेतृत्व में युवा शक्ति, नारी सशक्तिकरण, किसान कल्याण और रोजगार के अवसरों को निरंतर नई गति मिल रही है।
Bharatiya Janata Party (BJP) Narendra ModiBJP Uttar PradeshGovernment of UPPMO IndiaNitin Nabin