23/10/2026
आर्काइव | मोदी राज में अमित शाह के बेटे जय शाह का चमकता कारोबार
जय शाह के कारोबार में वृद्धि कोई नई बात नहीं है. 2017 में द वायर ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि जय शाह की एक अन्य कंपनी टेंपल एंटरप्राइज प्राइवेट लिमिटेड के व्यवसाय में 16000 गुना बढ़ोतरी हुई है. पिछले कुछ सालों तक एकदम कम लाभ या घाटा दिखाने के बाद वित्त वर्ष 2015 में टेंपल एंटरप्राइज ने 50000 रुपए का राजस्व दिखाया था. उसके अगले साल इस कंपनी का कारोबार 80.5 करोड़ रुपए हो गया था. लेकिन अक्टूबर 2016 में टेंपल एंटरप्राइज ने कारोबार करना बंद कर दिया. कंपनी ने अपनी निदेशक रिपोर्ट में बताया कि कंपनी की शुद्ध संपत्ति “पूरी तरह से खत्म” हो गई है.
2018 में कारवां ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था, ऐसा लगता है कि जय शाह ने अपना कारोबार कुसुम फिनसर्व में शिफ्ट कर लिया है. इस कंपनी ने वित्त वर्ष 2016 में अपनी शुद्ध संपत्ति 5.83 करोड़ रुपए दिखाई थी लेकिन कंपनी ने 97.35 करोड़ रुपए की क्रेडिट सुविधा 10.35 करोड़ रुपए, 25 करोड़ रुपए, 15 करोड़ रुपए, 30 करोड़ रुपए और 17 करोड़ रुपए की किस्तों में प्राप्त की है.
पढ़ें पूरा लेख, लिंक कमेन्ट बॉक्स में.