02/03/2023
Organised Mahila Chaupal in Sujatganj community, Kanpur Nagar
DHEW aims to empower women with opportunities for skill development, employment, dig
02/03/2023
Organised Mahila Chaupal in Sujatganj community, Kanpur Nagar
कोविड-19 से संक्रमित माता पिता की मृत्यु के उपरांत अनाथ हुए बच्चों के संबंध में महत्वपूर्ण संदेश
14/05/2021
कानपुर नगर में महिला कल्याण विभाग के वालिएंटर के द्वारा लाल इमली चौराहे पर कोविड19 से बचाव की जानकारी दी गई।साथ ही 2 गज दूरी मास्क है जरूरी का संदेश देते हुए लोगों से अनुरोध किया गया की घर पर ही अपने परिवार के साथ सुरक्षित रहे और कोरोना वायरस रोकथाम की सभी गाइडलाइंस का पालन करें। इसके साथ ही महिला कल्याण विभाग की वॉलिंटियर्स के द्वारा समय-समय पर सैनिटाइजेशन का काम भी किया जा रहा है। जिससे कि कोविड 19 को खत्म किया जा सके इस दौरान लोगों को मास्क वितरण का भी काम किया जा रहा।
DPO KanpurNagar on Twitter “कानपुर नगर में महिला कल्याण विभाग के वालिएंटर के द्वारा लाल इमली चौराहे पर कोविड19 से बचाव की जानकारी दी गई।साथ ही ...
08/11/2020
दिनांक 7.11.2020 को कानपुर नगर में महिला कल्याण विभाग की तरफ से मस्वानपुर कन्या विद्यालय में जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत की गई जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री अभय कुमार द्वारा रिबन काटकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने रंगोली के माध्यम से कुरौना वायरस के प्रति जागरूक किया ,कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बच्चियों को सशक्त बनाने के लिए जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया गया कार्यक्रम के दौरान साइकिल रैली निकालकर मिशन शक्ति अभियान के प्रति महिलाओं को जागरूक किया गया ....बच्चों द्वारा कार्यक्रम में मेहंदी कंपटीशन का भी आयोजन किया गया... जिला प्रोबेशन अधिकारी ने इस कार्यक्रम के उद्देश्य के विषय में जानकारी देते हुए बताया की समाज में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को रोकने के लिए और महिलाओं को जागरूक करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी के द्वारा इस अभियान की शुरुआत की गई है इस अभियान का यही उद्देश्य है की महिलाएं अपने अधिकारों के विषय में भली-भांति अवगत हो कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी सुश्री मोनिका यादव जिला समन्वयक Sushri Shail शुक्ला श्रीमती शशि देवी वर्मा कानपुर नगर की सीडीपीओ श्रीमती अनामिका सिंह जी और समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे
28/10/2020
आज दिनांक 28.10.2020 को पीसीपीएनडीटी एवं बाल विवाह रोकथाम हेतु महिला कल्याण विभाग कानपुर नगर द्वारा ऑनलाइन अभिमुखीकरण का आयोजन किया गया | जिसमें कुल 156 लोगों ने प्रतिभाग किया मुख्य रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्री ऐश्वर्या प्रताप सिंह, डिप्टी डायरेक्टर कानपुर मंडल wcd श्रीमती श्रुति शुक्ला, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री अभय कुमार, डॉ अंशुमली शर्मा स्पेशल रिलेशन एंड लाइज इन ऑफिसर एनएसएस उत्तर प्रदेश सरकार, डॉ अरविंद यादव एसीएमओ नोडल पीसीपीएनडीटी काशीराम गवर्नमेंट हॉस्पिटल कानपुर नगर, एवं महिला कल्याण अधिकारी सुश्री मोनिका यादव, जिला समन्वयक सुश्री शैल शुक्ला, श्रीमती इंदु मिश्रा विधिक परामर्श , श्रीमती रश्मि मुकेश सोशल वर्कर, प्रतीक भरत सोशल वर्कर, बाल विकास परियोजना अधिकारी, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एनएसएस टीम एवं अन्य लोगों ने प्रतिभाग किया जिसका सीधा प्रसारण यूट्यूब पर भी किया गया इस अभिमुखीकरण में कन्या भ्रूण हत्या बाल विवाह की रोकथाम बच्चियों की शिक्षा लैंगिक समानता पोक्सो एक्ट आदि के विषय में जानकारी दी गई एवं साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के उद्देश्यों के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई
11/10/2020
02/10/2020
आज दिनांक 2 अक्टूबर 2020 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 151बी बार्षगाँठ पर कानपुर नगर के आशा ज्योति केंद्र में महिला शक्ति केंद्र द्वारा राष्ट्रपिता के चित्र पर माल्यार्पण महिला शक्ति केंद्र की टीम द्वारा किया गया कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी सुश्री मोनिका यादव, डॉ मीनाक्षी, आशा ज्योति केंद्र मैनेजर श्रीमति अंकिता निगम, जिला समन्वयक शैल शुक्ल महिला एस आई ललिता जी एवं समस्त टीम द्वारा प्रतिभाग किया गया , कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण अधिकारी शुश्री मोनिका यादव के द्वारा कन्या भ्रूण हत्या के रोकथाम की शपथ दिलाई गई और बेटियों को समान अधिकार दिए जाने की बात कही गयी साथ ही डॉ मीनाक्षी के द्वारा एडोलसेंट हेल्थ एवं कोविद 19 के बचाव की जानकारी दी गयी, जिला समन्वयक शैल शुक्ला के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनाके बारे में बिस्तृत जानकारी दी गयी और बच्चियोंकी शिक्षा पर जोर दिया गया साथ ही महिलाओ को सषक्त बनाने की प्रेरणा भी दी गयी
26/09/2020
आज दिनांक 26.09.2020 को विकास खंड शिवराजपुर व चौबेपुर , जनपद कानपुर नगर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं ब्लॉक बाल सुरक्षा समिति की बैठक समिति के सदस्यों के साथ आहूत की गई जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना स्पॉन्सरशिप व पोस्टर केयर बाल श्रम बाल विवाह रोकथाम पासपोर्ट बाल तस्करी कन्या सुमंगला योजना विधवा पेंशन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
28/08/2020
आज दिनांक 28 .8 .2020 को वन स्टॉप सेंटर गोल चौराहा रावतपुर कानपुर नगर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत महिला शक्ति केंद्र एवं समेकित बाल संरक्षण योजना द्वारा उन्मुखीकरण का आयोजन किया गया जिसमें कानपुर नगर के समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला कल्याण अधिकारी संरक्षण अधिकारी जिला समन्वयक एवं सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा प्रतिभाग किया गया बैठक में मुख्य रूप से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कन्या सुमंगला योजना स्पॉन्सरशिप योजना तथा बाल विवाह बाल तस्करी महिला से संबंधित योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कोविड_19ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए इसके बचाव के बारे में जानकारी दी गई ।