07/08/2024
विनेश फोगाट को ओलिंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया है क्योंकि कुश्ती के समय उनका वजन तय वजन से 100 ग्राम अधिक पाया गया है, मात्र 100 ग्राम वजन अधिक होने के कारण उन्हें ओलिंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया है, बहुत दुखद ख़बर है ये क्योंकि विनेश देश के लिए खेल रही थी और एक बार फिऱ सिस्टम से हार गई है, मुनव्वर राना साहब का शेर याद आ गया कि:
मंज़िल क़रीब आते ही एक पांव कट गया,
चौड़ी हुई सड़क तो मेरा गाँव कट गया!
24/10/2023
ट्रेन में ढूंढ ढूंढ कर 4 मुस्लिमों की हत्या करने वाले आतंकवादी कांस्टेबल चेतन चौधरी के खिलाफ़ रेलवे पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर बताया है कि "उसकी मानसिक हालत ठीक थी और उसे पता था कि वो क्या कर रहा है", पुलिस ने चार्जशीट में ये भी कहा है कि "150 गवाहों के बयान और ट्रेन के डब्बों में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद हम इस नतीजे पर पहुंचे कि वह ठीक था, फुटेज में पीड़ितों को तलाश करने के लिए टहलता हुआ दिखाई दे रहा है!"
इस आतंकवादी के बचाव में एक बड़ी आबादी और मीडिया सिर्फ़ इसलिए उतर गई थी क्योंकि उसने मुस्लिमों का लहू बहाया था और इस आतंकवादी को धर्म के आधार पर बचाने के लिए ज़हनी अपाहिज तक बताया गया!
01/07/2023
एक 68 वर्षीय दलित महिला का शव उसके पैतृक गांव में जाति के हिंदुओं द्वारा नहीं दफनाने दिया गया। बाद में पुलिस ने खुद अंतिम संस्कार किया।
वहीं इस देश का पीएम दुनियां की छाती पर खड़ा होकर कहता है कि हमारे यहां किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होता जबकि यहां शव तक के साथ भेदभाव होता है।
30/06/2023
MP के छतरपुर जिले में एक सवर्ण हिंदू ने शादी में जा रहे एक दलित दंपती को सिर्फ इसलिए पीट दिया क्योंकि वे बाइक पर उसके दरवाजे के सामने से गुजरे रहे थे।
उसने उनसे कहा कि वे बाइक पर बैठने की बजाय उनके आगे पैदल चलें। जब दंपति ने विरोध किया तो उनकी बेरहमी से पिटाई की गई।