Ha mai hu

Ha mai hu

Share

prakrati ki santan hm,hm me prakrati ka Aman h

12/07/2025

शीर्षक
"एक छोटा सा कमरा"

एक छोटे से ....
कमरे में...
मेरी जान बसती थी
वहीं ...
कोने में...
एक श्रृंगार दानी....
जिसके सामने मैं रोज सजती थी
दुल्हन बनकर...
मै पहली बार...
आई थी ...
उस कमरे में
उसकी हर एक चीज को ....
मै बहुत करीने से रखती थी

उसी कमरे में...
मै प्रेम करना सीख पाई थी
वही कमरा ....
जो मेरा था किंतु....
मै पराई थी
उसी कमरे में..
बेटी से बहु बनकर बहुत कुछ सीखा था
वो कमरा....
जिसमें रोकर मै, कई बार हंसती थी

वो कमरा.....
जो मेरी प्रार्थना का वास होता था
जहां हर क्षण मुझे
श्री कृष्ण का आभास होता था
उसी कमरे में...
जीवन के कठिन अनुभव को सीखा था
उसी कमरे में ....खुशियां थी,
उसी कमरे में.... मस्ती थी....

एक छोटे से कमरे में......
मेरी...
जान बसती थी...
'कमल'

03/07/2025

खुद से खुद में ही संभालना होगा खुद अपने साथ ही चलना होगा
कोई मसीहा नहीं अब आएगा
इस लगी आग में तुझकों ही जलना होगा

28/06/2025

कुछ कहूँगी तो बिदक जाओगी
टूटी माला सी छिटक जाओगी
बहुत छोटी हो अभी कद भी बहुत छोटा है
मेरे औदे से तेरा पद भी बहुत छोटा है
रिश्ता तेरा मुझसे अभी गहरा नहीं है
इसी कारण कोई एहसास भी ठहरा नहीं है
किसीको जानना है तो उसे जानो उसे समझो

28/06/2025

शब्द भेदी बाण चलाना अब तो छोड़ दो
मुझपे ये अधिकार जताना अब तो छोड़ दो
उँगली पकड़कर तुमको कभी चलना सिखाया था
खुद को मुझसे समझदार दिखाना अब तो छोड़ दो
तुम्हारा गलत भी सही है चलो मान लेती हूँ
मेरे सही को भी गलत बताना अब तो छोड़ दो
तुम्हारी सोच के तराजू से क्यों तोलूँ मेरे रिश्ते
मेरे रिश्ते है सब गलत बताना अब तो छोड़ दो
कभी एहसास भी कर लो कि कितना दर्द देते हैं
अल्फाजों के खंजर चलाना अब तो छोड़ दो
क्यों हर बार तुम सही मैं हर बार गलत ही क्यों
सहनशक्ति को मेरी आजमाना अब तो छोड़ दो
सहनशक्ति को मेरी आजमाना अन तो छोड़ दो
' कमल'

26/06/2025

जब कमीनेपन का इतिहास रचा जायेगा बड़े बड़े स्वर्णिम अक्षरों में नाम तुम्हारा आयेगा😔

10/04/2025

हे मुरलीधर! हे वंशीधर !
हे वृजमोहन!नटवर नागर!
कष्ट हरो मेरे आन.....
मुझको सताकर, देर लगाकर
लो न मेरे प्राण
कष्ट हरो मेरे आन

10/04/2025
10/04/2025

तुमसे मेरा प्रेम बस इतना है कि 'तुम्हे तुम्हारा प्रेम मिल जाये'
Kk'

Want your business to be the top-listed Government Service in Kanpur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Kanpur

Opening Hours

9pm - 5am