DM Kanpur Dehat

DM Kanpur Dehat

Share

Government

Photos from DM Kanpur Dehat's post 06/09/2023

कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक की गयी। लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व प्राप्ति करने के निर्देश दिए गए।
राजस्व वादों की समीक्षा कर मानक के अनुरूप वादों का निस्तारण करने तथा सभी एसडीएम तहसीलदार को अपने न्यायालय का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।

Photos from DM Kanpur Dehat's post 06/09/2023

शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के विकास कार्यक्रमों की माह अगस्त 2023 तक की प्रगति की समीक्षा बैठक की गयी, शासन के निर्देशों के तहत सभी विभाग अपने-अपने कार्यो को सम्पादित करें, आमजन की समस्याओं के निवारण हेतु कन्ट्रोल रूम बनाये जाने के निर्देश दिये गये।

Photos from DM Kanpur Dehat's post 15/08/2023

जनपद में धूमधाम से 77वां #स्वतंत्रता_दिवस मनाया गया। प्रभारी मंत्री जी के साथ भव्य तिरंगा रैली निकाली गई, देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।शहीद स्मारक का उद्घाटन किया गया तथा वीर सपूतों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी, पंच प्रण की शपथ दिलाई गयी, साथ ही संचारी रोग की रोकथाम हेतु (सरोकार)ऐप को लांच किया गया।
#स्वतंत्रता_दिवस
िरंगा
#आजादी_का_अमृत_महोत्सव
#मेरीमाटी_मेरादेश

Photos from DM Kanpur Dehat's post 14/08/2023

भारत विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर दो मिनट का मौन रखकर इस त्रासद घटना पर शोक व्यक्त किया गया। विभाजन की त्रासदी के दुष्परिणामों की स्मृतियों को भविष्य की पीढ़ियों, आमजनागरिकों, को परिचित कराने हेतु प्रदर्शनी लगायी गयी। विभाजन के त्रासदी से गुजरे जनपद के वरिष्ठ नागरिक, श्री ओम प्रकाश कोहली जी को सम्मानित किया गया तथा विभाजन से सम्बन्धित बीस मिनट की डाक्यूमेंन्ट्री फिल्म सभी को दिखायी गयी।

Photos from DM Kanpur Dehat's post 05/07/2023

ग्रामीण जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें मुहैया कराने के क्रम में अब मोतियाबिंद के ऑपरेशन की सुविधा जनपद में ही उपलब्ध होगी। जिलाधिकारी के प्रयास से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में मोतियाबिन्द के इलाज हेतु नेत्र ओ0टी0 एवं ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप को संचालित कराकर जनता को समर्पित किया गया। अब लोगो को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के पैसे नही खर्च करने पड़ेंगे और न ही बाहर जाना पड़ेगा मोतियाबिंद का ऑपरेशन आधुनिक तकनीकी से मुफ्त जनपद में ही होगा।

Photos from DM Kanpur Dehat's post 05/07/2023

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत संचालित निःशुल्क कोचिंग सेण्टर का वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु द्वितीय सत्र का दीप प्रज्वलन कर शुभारम्भ किया। उपस्थित छात्र छात्राओं से संछिप्त वार्ता कर उन्हें प्रोत्साहित करते हुए उनको आवश्यक सुझाव भी दिए। इस सत्र में अभी तक कुल 180 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं जो आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, एनडीएस, सीडीएस, नीट और जे ई ई जैसी प्रतियोगिताओं की परीक्षा की तैयारी हेतु शिक्षा ग्रहण करेंगे।

19/06/2023

लू लगने पर क्या करें मुख्य चिकित्साधिकारी, कानपुर देहात की सलाह...

08/06/2023

माननीय राज्यपाल महोदया श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी से सहर्ष भेंट की गई, जनपद कानपुर देहात के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद उपहार स्वरूप भेंट किए गए।

16/05/2023

बृद्ध माता पिता के भरण-पोषण हेतु संदेश।

Photos from DM Kanpur Dehat's post 12/05/2023

अखबार के पन्नों से....

Want your business to be the top-listed Government Service in Kanpur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Kanpur Dehat
Kanpur
209101