Shivshant Rao Ambedkar

Shivshant Rao Ambedkar भीम आर्मी (आज़ाद समाज पार्टी) के आधिकारिक कार्यकर्ता कानपुर देहात उत्तर प्रदेश।।
शिवशांत गौतम

देशभर से सरकारी स्कूलों की बदहाली, जर्जर भवनों, बुनर्नद सुविधाओं की कमी और शिक्षा व्यवस्था की खामियों के वीडियो लगातार स...
17/08/2026

देशभर से सरकारी स्कूलों की बदहाली, जर्जर भवनों, बुनर्नद सुविधाओं की कमी और शिक्षा व्यवस्था की खामियों के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे समय में

सबसे पहले भाजपा शासित राजस्थान सरकार का सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति प्रवेश, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर रोक लगाने का यह तुगलकी फरमान बेहद चिंताजनक और सवाल खड़े करने वाला है।

ASP

राजकीय उच्च प्राथमिक विधालय

सरकार ने इस आदेश के लिए "In Loco Parentis" (अभिभावक के समान दायित्व) और संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत बच्चों की सुरक्षा, गरिमा, निजता एवं कल्याण का हवाला दिया है।

लेकिन सवाल है, बच्चों की सुरक्षा की याद तब क्यों नहीं आती, जब जर्जर और जानलेवा स्कूल भवनों के गिरने की खबरें सामने आती हैं? गरिमा की बात तब क्यों नहीं आती, जब बच्चों को ऐसा भोजन परोसा जाता है, जो मानवीय गरिमा के अनुकूल नहीं होता? और निजता की बात तब क्यों आती है, जब कई स्कूलों के शौचालयों में दरवाजे तक नहीं होते?

अगर सरकार वास्तव में बच्चों के कल्याण को लेकर गंभीर है, तो उन्हें सुरक्षित भवन, स्वच्छ शौचालय, पौष्टिक भोजन, पर्याप्त शिक्षक और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराए।

और सबसे बड़ा सवाल, "In Loco Parentis" यानी अभिभावक के समान दायित्व निभाने वाली सरकार क्या अपने बच्चों कों ऐसे जर्जर और बदहाल स्कूलों में पदने भेजेगी?

बच्चों की सुरक्षा चाहिए

या हकीकत छुपानी है?

"जवाबदेही से पलायन का तुगलकी फरमान !"

#राजस्थान_सरकार_का_तुगलकी_फरमान

#बच्चों_का_अधिकार_सुरक्षित_करो

#शिक्षा_व्यवस्था_सुधारो

ा_जवाबदेही_से_भागना

05/08/2026

मंडल कमीशन के बाकी सिफारिशें लागू करो।
वर्ना कुर्सी खाली करो।।

स्थान: इको गार्डन, लखनऊ
तिथि: 7 अगस्त (मंडल दिवस)
– शिवशांत गौतम
भीम आर्मी (आज़ाद समाज पार्टी) के आधिकारिक कार्यकर्ता, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश
#मंडलदिवस #मंडल_चेतना_जन_आंदोलन #सामाजिक_न्याय #राजनीतिक_आरक्षण #जयभीम #भीमआर्मी #आजादसमाजपार्टी

03/08/2026

🗳️ दतिया उपचुनाव 2026: 11वें राउंड तक की तस्वीर
भारत निर्वाचन आयोग के ECINET पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 15 में से 11 राउंड की मतगणना पूरी होने तक कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह लगभग 54,169 वोट के साथ 12,221 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा के आशुतोष तिवारी लगभग 41,948 वोट पर दूसरे स्थान पर हैं, जबकि आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के दामोदर यादव 'मंडल' लगभग 15,028 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
स्टेप बाय स्टेप समझें: 1️⃣ कुल 15 राउंड में से 11 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है।
2️⃣ कांग्रेस ने शुरुआती बढ़त को लगातार बनाए रखा है और फिलहाल सबसे आगे है।
3️⃣ भाजपा दूसरे स्थान पर है और उसे अंतर कम करने के लिए शेष राउंड में बड़ी बढ़त की आवश्यकता होगी।
4️⃣ आज़ाद समाज पार्टी तीसरे स्थान पर है और अंतिम चार राउंड में उसका प्रदर्शन अंतिम वोट प्रतिशत को प्रभावित कर सकता है।
5️⃣ अभी अंतिम परिणाम घोषित नहीं हुआ है, इसलिए शेष 4 राउंड की गिनती निर्णायक हो सकती है।
लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत निष्पक्ष मतगणना और जनता का जनादेश है। सभी नागरिकों से अपील है कि केवल निर्वाचन आयोग की आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और अंतिम परिणाम की प्रतीक्षा करें।

30/07/2026

आजाद समाज पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी से मेरी विनम्र अपील है कि कृपया करके एक-एक बोर्ड पर ध्यान दें और माता बहनों के वोटो पर खासकर ध्यान दें उनको समझाएं बड़ी की बारीकी से की एवं के क्रमांक संख्या चार नंबर पर केतली का चुनाव निशान है उसी को दबाकर ही आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता भाई दामोदर यादव को ही वोट देकर भारी बहुमत से विजई बनाएं

30/07/2026

पॉलीटिकल पावर इस द मास्टर key

29/07/2026

आपका एक-एक वोट दतिया के बेहतर भविष्य और मजबूत जनप्रतिनिधित्व की दिशा तय करेगा।



#दतिया_उपचुनाव #केतली_पर_मोहर #दामोदर_यादव #आज़ाद_समाज_पार्टी #जयभीम #जयसंविधान

25/07/2026

📢 मध्य प्रदेश की जनता से विनम्र अपील

दतिया विधानसभा के सभी सम्मानित मतदाताओं से आग्रह है कि आज़ाद समाज पार्टी के प्रत्याशी भाई दामोदर यादव जी को अपना अमूल्य समर्थन और आशीर्वाद दें।

🗳️ आपका एक वोट ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है।
आपका वोट तय करता है कि आने वाले वर्षों में आपका प्रतिनिधित्व कौन करेगा और आपकी आवाज़ सदन तक कौन पहुँचाएगा।

आइए, सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा और संविधान की मजबूती के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपने मताधिकार का उपयोग करें।

जय भीम! 💙 जय संविधान! 🇮🇳

15/07/2026

देर रात CJP फाउंडर द्वारा नागीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद जी से मुलाकात और जंतर-मंतर कार्यक्रम में सहभागिता की खबर सामाजिक न्याय, संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर व्यापक एकजुटता का संदेश देती है।
उम्मीद है कि यह संवाद वंचित, शोषित और पीड़ित समाज की आवाज़ को और मजबूत करेगा।
जय भीम! जय संविधान! 💙✊

11/07/2026

मायावती जी पर चंद्रशेखर आज़ाद का पलटवार: “मगरमच्छ के आँसू आप भी बहाइए; आपको कौन मना कर रहा है?”

लेकिन सच यह है कि अगर भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) न्याय के लिए मोर्चा न संभाले, तो पीड़ितों की आवाज़ सुनने वाला कोई नहीं होता।

मैं बहनजी के बारे में बोलने से हमेशा बचता हूँ, लेकिन आज उनकी बात ने मुझे आहत किया है। आप संघर्ष नहीं कर रहे हैं, जबकि हमारे साथी अपनी जान की बाज़ी लगाकर मैदान में डटे हैं। हमारे कार्यकर्ता गिरफ्तारियाँ दे रहे हैं, गालियाँ सुन रहे हैं, लाठियाँ खा रहे हैं और अपने संसाधनों से आंदोलन चलाकर पीड़ितों को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

{जिन लोगों ने "कश्मीर फाइल्स" बनाई, उन्हें "अयोध्या फाइल्स" जैसी फिल्म भी बनानी चाहिए, जिसमें "राम" के नाम पर जो "लूट और...
07/07/2026

{जिन लोगों ने "कश्मीर फाइल्स" बनाई, उन्हें "अयोध्या फाइल्स" जैसी फिल्म भी बनानी चाहिए, जिसमें "राम" के नाम पर जो "लूट और डकैती" डाली गई वो सामने आ सके।}


Address

Kanpur
209302

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shivshant Rao Ambedkar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share