11/08/2026
॥ ॐ शांति ॥ 🙏
अत्यंत दुःख एवं भारी मन से सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे पूज्य चाचा एवं परिवार के अभिभावक आदरणीय श्री दयाशंकर त्रिवेदी जी (सेठ जी) का आज प्रातः 9:00 बजे दुःखद निधन हो गया।
विगत काफी समय से अस्वस्थ चल रहे चाचा जी का इस संसार से चले जाना हम सभी के लिए अत्यंत पीड़ादायक एवं अपूरणीय क्षति है।उनकी कमी हम सभी को सदैव महसूस होती रहेगी।
अंतिम यात्रा आज दोपहर 2:30 बजे पुखरायां स्थित बस स्टाफ के निकट त्रिवेदी मिल से हलिया घाट (मूसानगर) के लिए प्रस्थान करेगी, जहाँ उनका अंतिम संस्कार विधि-विधानपूर्वक संपन्न होगा।
परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।
दुःखी परिवार
भाई — श्री गिरजा शंकर त्रिवेदी जी
भतीजे —
उमेश त्रिवेदी
राजन त्रिवेदी
महेश त्रिवेदी
संजू त्रिवेदी
एवं समस्त त्रिवेदी परिवार
ॐ शांति। 🙏🕉️