BDPBharat

BDPBharat

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from BDPBharat, Political organisation, 21, a, purana shivali Road, kalyanpur, Kanpur.

Want your business to be the top-listed Government Service in Kanpur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

हमारी विचारधारा

जनतंत्र आपसे है, जागे हुए जन से हैं । उन लोगों से है, जो अपने तंत्र को दिशा देने और चलाने के लिए तैयार हैं । अपना भविष्य खुद लिखने को तत्पर हैं । ऐसे जागे हुए लोगों का हम सम्मान करते हैं । आजादी के 70 सालों में यह तो तय हो ही गया है, कि चुनाव के बाद सरकार उसी पार्टी की बनेगी, जिसे आप चाहेंगे।लेकिन क्या लोकतंत्र इतने भर का काम है? हमारा जवाब है “नहीं”। हमारे लिए सही लोकतंत्र वह है, जिससे सत्तारूढ़ दल के सरकारी कामकाज पर पारदर्शिता के साथ जनतंत्र की छवि स्पष्ट चमकती दिखे । सरकार के कामकाज का एजेंडा भी जनता ही तय करें, आप तय करें । जागृति जनता और संवेदनशील सरकार के बीच यही तो संबंध होता है । भारतीय धर्मनिरपेक्ष पार्टी ने समाज के हर वर्ग हर तबके का सर्वांगीण विकास के लिए एक विस्तृत योजना बनाई है। किसान हो या मजदूर, छात्र हों या शिक्षित बेरोजगार, महिलाएं हों या बुजुर्ग, नौकरीपेशा लोग हों या अपना रोजगार चलाने वाले, प्रशासनिक अधिकारी हों या सुरक्षा बल कर्मी, ( दलित, आदिवासी हों या अल्पसंख्यक)…. सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। हम आपसे वादा करते हैं, कि हमारी पार्टी समयबद्ध विकास और सभी योजनाएं तारीख और समय के अंदर पूरी करेंगे। जवाबदेही, पारदर्शिता, व्यवस्था परिवर्तन, भ्रष्टाचार, बेहतर शिक्षा, रोजगार, महिला सुरक्षा, किसानों एवं कृषि, उद्योग, स्वस्थ समाज, महंगाई, पर्यावरण एवं जल संरक्षण, जनसंख्या नियोजन और गरीबी रेखा से राज्य को निकालना यह हमारी प्राथमिकता है।

हमारी पार्टी का मूल मंत्र है “श्रमेव जयते” हर काम पूजा के समान है। हमारा मकसद एक ऐसे कल का निर्माण करना है, जहाँ किसी को भी हक मांगने का नहीं, सभी को अपने सपने पूरे करने वाला माहौल मिले । निष्पक्षता की नीति ही हमारी पार्टी की पूंजी होगी । “ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर” कि शाश्वत नीति पर चलते रहेंगे। हमारा स्पष्ट मानना है, कि अपना भविष्य आपको खुद लिखना है, क्योंकि वर्तमान ही भविष्य की बुनियाद रखता है । आने वाले विधानसभा चुनाव सिर्फ कुछ नेताओं एवं दलों की हार-जीत का निर्णय ही नही करेंगें, बल्कि आपकी हमारी किस्मत का फैसला भी करेंगे। जो कहते हैं, संसद सर्वोपरि है, उन्हें सर्वश्रेष्ठ काम का जिम्मा भी उठाना चाहिए । राज्य का चाल, चरित्र और चेहरा बदलना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कई बार देश को बदलने की जिम्मेदारी किसी एक पीढ़ी के कन्धों पर आती है, अब हमारी बारी है। हम तो इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने का एक पवित्र प्रयास ही कर सकते है । इसलिए हमारे इस अभियान का नारा भी है ” हम जागे – जनतंत्र आगे” । इसके लिए भारतीय धर्मनिरपेक्ष पार्टी समयबद्ध – संकल्प पत्र के साथ किए हुए वादों के लिए हम अपने इसी संकल्प के साथ संकल्पबद्ध हैं।

चुनाव आपका – विकल्प हमारा

शक्तिशाली लोकतंत्र – सुदृढ़ धर्मनिरपेक्षता

Location

Telephone

Address


21, A, Purana Shivali Road, Kalyanpur
Kanpur
208017