Kailash Nishad

Call

Kailash Nishad प्रांतीय अध्यक्ष बुंदेलखंड निषाद पार्टी जय निषाद राज

05/10/2026
04/10/2026
अवध प्रांत सुल्तानपुर में गरजे डॉ. संजय निषाद!आज पटना चौराहा, कूड़ेभार (सुल्तानपुर) में आयोजित ऐतिहासिक 'संवैधानिक सुरक्...
04/10/2026

अवध प्रांत सुल्तानपुर में गरजे डॉ. संजय निषाद!

आज पटना चौराहा, कूड़ेभार (सुल्तानपुर) में आयोजित ऐतिहासिक 'संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महारैली' में उमड़े अपार जनसैलाब को संबोधित किया। अवध के कोने-कोने से आए लाखों सामाजिक प्रहरियों, कार्यकर्ताओं और युवाओं का यह जोश यह साबित करता है कि समाज अब जाग चुका है।

मंच से समाज को सीधा संदेश देते हुए मैंने स्पष्ट कहा:
"जब तक हम बेईमानों का झंडा उठाते रहे, तब तक अपनी पीठ पर लाठी-डंडा खाते रहे और हमारे बच्चों की नौकरियों की हकमारी होती रही। आज संकल्प लो कि जिसके हाथ में निषाद पार्टी का झंडा होगा, वह न डंडा खाएगा और न किसी के आगे झुकेगा। हमारा झंडा घर-घर पहुंचेगा, तभी हमारे बच्चों को शिक्षा, सम्मान और रोजगार मिलेगा।"

विरोधी दलों की सामंती मानसिकता और घड़ियाली आंसुओं को बेनकाब करते हुए साफ शब्दों में ललकारा:
"गोरखपुर में सपा के वरिष्ठ नेता श्री राम नगीना साहनी जी के साथ हुई बदसलूकी पूरे निषाद समाज के गाल पर थप्पड़ थी। मैंने स्पष्ट अल्टीमेटम दिया था कि कार्रवाई करो वरना पूरा समाज सपा दफ्तर को घेरने आ रहा है—हमारे कड़े तेवर के आगे सपा नेतृत्व को झुकना पड़ा और आरोपी को बाहर का रास्ता दिखाना पड़ा। यह निषाद समाज की ताकत का प्रमाण है।

साइकिल और हाथी वालों ने दशकों तक हमारे समाज के वोट से अपनी तिजोरियां भरीं और अपने-अपने लोगों को नौकरियों पर काबिज कराया। सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट गवाह है कि नौकरियों पर किसका कब्जा रहा। लेकिन अब 18% आबादी वाला मछुआ समाज अपने हक की लूट बर्दाश्त नहीं करेगा। दल और गठबंधन अपनी जगह है, पर समाज के आत्मसम्मान, बहन-बेटियों की सुरक्षा और गजट आधारित आरक्षण से कोई समझौता नहीं होगा।"

संविधान और गजट के बल पर हक लेकर रहेंगे। उठो, जागो और अपनी भोजन भरी थाली के साथ स्वाभिमान की इस लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाओ!

जय निषाद राज! जय संविधान!

#मछुआ_SC_आरक्षण #निषादपार्टी #मछुआसमाज #संवैधानिकअधिकार #महा_रैली
#सुल्तानपुर_महारैली #डॉ_संजय_कुमार_निषाद #निषाद_पार्टी ुंकार

04/10/2026
04/10/2026

Address

Karwi

Telephone

+919792983464

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kailash Nishad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share