Sanjeev Kumar Singh

Call

Sanjeev Kumar Singh "एक सामान्य व्यक्ति, आपके बीच एक मोदी का सैनिक!"(Modi ka parivar)

05/10/2026

आज किच्छा विधानसभा के ग्राम कुरैया पहुँचकर क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंटवार्ता की एवं सभी का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान ग्रामवासियों द्वारा फूल-मालाओं से किए गए आत्मीय स्वागत और मिले अपार स्नेह के लिए हृदय से आभार। 🙏

जनसंपर्क के दौरान आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं आदरणीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी क्षेत्रवासियों से साझा की तथा पात्र लोगों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया।

विशेष रूप से मातृशक्ति के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी संवाद हुआ।

ग्राम कुरैया के समस्त क्षेत्रवासियों का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल है। आपका प्यार और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। 🙏

#किच्छा_विधानसभा #ग्राम_कुरैया #जनसंपर्क #जनसेवा #जनता_जनार्दन #मातृशक्ति #महिला_सशक्तिकरण #आत्मनिर्भर_भारत #नरेंद्र_मोदी #पुष्कर_सिंह_धामी #उत्तराखंड #किच्छा #सेवा_ही_संकल्प

आज किशनपुर स्थित श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर में   आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।...
04/10/2026

आज किशनपुर स्थित श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर में आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर पूज्य गुरुजी के श्रीमुख से आध्यात्मिक प्रवचन श्रवण कर श्रद्धालुओं के साथ भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।

हरे कृष्ण हरे कृष्ण,
कृष्ण कृष्ण हरे हरे।
हरे राम हरे राम,
राम राम हरे हरे। 🙏🪷

जय श्रीकृष्ण! 🚩

बनबसा से विकास का नया संदेश — सीमांत क्षेत्रों की जरूरतों को समझकर समाधान की दिशा में मजबूत कदम। 🇮🇳उत्तराखंड के सीमांत क...
04/10/2026

बनबसा से विकास का नया संदेश — सीमांत क्षेत्रों की जरूरतों को समझकर समाधान की दिशा में मजबूत कदम। 🇮🇳

उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों के विकास, स्थानीय आवश्यकताओं और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देना ही सशक्त उत्तराखंड की पहचान है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में सरकार अंतिम छोर तक विकास पहुँचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

सीमांत मजबूत होंगे, तो उत्तराखंड और मजबूत होगा।

#उत्तराखंड #बनबसा #पुष्कर_सिंह_धामी #सीमांत_क्षेत्र #विकास #सशक्त_उत्तराखंड #जनसेवा #किच्छा #भाजपा

दूरस्थ क्षेत्रों तक खेल सुविधाओं का विस्तार, युवाओं के सपनों को नई उड़ान। 🏟️🇮🇳आदरणीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ज...
04/10/2026

दूरस्थ क्षेत्रों तक खेल सुविधाओं का विस्तार, युवाओं के सपनों को नई उड़ान। 🏟️🇮🇳

आदरणीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में आधुनिक खेल सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। 102 मिनी स्टेडियम, 157 खेल मैदान और 7 मल्टीपरपज़ हॉल—यह बदलते उत्तराखंड और मजबूत होती खेल संस्कृति की तस्वीर है।

खेल का मैदान मजबूत होगा, तो उत्तराखंड का भविष्य भी मजबूत होगा।

#उत्तराखंड #पुष्कर_सिंह_धामी #खेल_उत्तराखंड #युवा_शक्ति #विकसित_उत्तराखंड #किच्छा #जनसेवा #भाजपा

समग्र क्षेत्र का सम्मान, विकास को नई रफ्तार। 🇮🇳🚩आदरणीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड विक...
04/10/2026

समग्र क्षेत्र का सम्मान, विकास को नई रफ्तार। 🇮🇳🚩

आदरणीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सीमांत क्षेत्रों से लेकर हर जन तक विकास की पहुँच सुनिश्चित करने का संकल्प निरंतर आगे बढ़ रहा है।

इसी विकास यात्रा में किच्छा की जनता के साथ, किच्छा के लिए निरंतर समर्पित।

— संजीव कुमार सिंह
वरिष्ठ भाजपा नेता, किच्छा

#उत्तराखंड #पुष्कर_सिंह_धामी #विकास #किच्छा #किच्छा_विधानसभा #सीमांत_क्षेत्र #जनसेवा #भाजपा

03/10/2026

संकट की घड़ी में अदम्य साहस दिखाकर सैकड़ों जिंदगियों की रक्षा करने वाले भारत के वीर सपूत कैप्टन स्मित मच्छार से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की भावुक बातचीत। 🇮🇳

एक ओर देश के प्रधानमंत्री का आशीर्वाद, दूसरी ओर एक वीर भारतीय का साहस और संस्कार—यह संवाद हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है।

कैप्टन स्मित जी, आपके साहस और कर्तव्यनिष्ठा को शत-शत नमन। 🙏🇮🇳

02/10/2026

🇮🇳 गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के पावन अवसर पर

आज किच्छा विधानसभा के ग्राम आनंदपुर कटिंग पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर ग्रामवासियों के साथ दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर ग्रामवासियों एवं मातृशक्ति ने फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत कर अपना स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामवासियों को अवगत कराया और उनका लाभ लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण परिवेश एवं खेलकूद विषयों पर सुंदर प्रस्तुतियां दी गईं। प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

सभी ग्रामवासियों एवं मातृशक्ति के स्नेह, आशीर्वाद और आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार। 🙏🇮🇳




भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। 🙏उनका सादगीपूर्ण जीवन, ...
02/10/2026

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। 🙏

उनका सादगीपूर्ण जीवन, राष्ट्रभक्ति और “जय जवान, जय किसान” का अमर मंत्र सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।

#लालबहादुरशास्त्री #शास्त्रीजी #जयजवानजयकिसान #भारत_रत्न #जयंती #राष्ट्रसेवा #किच्छा

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। 🙏सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के उनके विचार आज भी हम सभी को र...
02/10/2026

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। 🙏

सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के उनके विचार आज भी हम सभी को राष्ट्रहित एवं समाजसेवा की प्रेरणा देते हैं।

#महात्मागांधी #गांधी_जयंती #सत्य_और_अहिंसा #राष्ट्रपिता #स्वच्छ_भारत #किच्छा

Address

Kichha

Telephone

+919837316578

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sanjeev Kumar Singh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share