07/02/2026
विश्व मंच पर भारत की दहाड़!
में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए अपने पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने USA क्रिकेट टीम को 29 रनों से पराजित कर शानदार आगाज किया है।
इस ऐतिहासिक जीत के लिए भारतीय क्रिकेट के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं आगामी मैचों के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।
06/02/2026
अद्भुत जीत
ऐतिहासिक प्रदर्शन!
अंडर-19 एक दिवसीय विश्वकप के फाइनल मुक़ाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैण्ड को हराकर इतिहास रच दिया है।इस शानदार प्रदर्शन के लिए टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई!
जय हिन्द !
01/02/2026
संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
उनकी शिक्षाओं ने समाज में समता, भाईचारा और मानवता का दीप जलाया। उनके विचार आज भी हमें समानता और न्याय के पथ पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
आइए, उनके आदर्शों को अपनाकर एक समरस और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में योगदान दें।
28/01/2026
महाराष्ट्र के बारामती में आज सुबह हुए विमान दुर्घटना हादसे की अत्यंत हृदय-विदारक खबर सामने आई है।
इस दुःखद दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी सहित कुल 6 लोगों के निधन की पुष्टि हुई है। इस अकल्पनीय क्षति से पूरा देश गहरे शोक में है।
मैं दिवंगत आत्माओं की शांति और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ तथा उनके परिजनों को इस कठिन समय में शक्ति, धैर्य व संबल की कामना करता हूँ।
26/01/2026
आप सभी को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
यह राष्ट्रीय पर्व हमारे महान संविधान, लोकतांत्रिक परंपराओं और देश के अमर सपूतों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।
आइए, हम सभी संविधान द्वारा प्रदत्त कर्तव्यों के पालन हेतु संकल्पित हों।
जय हिंद!
23/01/2026
सभी देशवासियों को बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ।
मां शारदा की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे तथा ऋतुराज बसंत आपके जीवन में आनंद, उत्साह और नवचेतना का संचार करे।