Vijay Pratap Kushwaha

Vijay Pratap Kushwaha

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Vijay Pratap Kushwaha, Kasia.

Photos from Vijay Pratap Kushwaha's post 14/02/2026

#पुलवामा_के_वीर_सपूतों_को_शत_शत_नमन🙏💐
आज नगर पंचायत #खड्डा में कैंडिल मार्च निकालकर समाजवादी पार्टी के सभी साथियों के साथ वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर जवानों का बलिदान सदैव हम सबको राष्ट्रसेवा, एकता और समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति एवं परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
शहीद अमर रहें 🇮🇳💐🙏💐
Akhilesh Yadav Samajwadi Party

04/02/2026

मैं विजय प्रताप कुशवाहा, एडवोकेट एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी खड्डा, स्पष्ट चेतावनी देता हूँ—
किसी भी BLO अधिकारी द्वारा भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता या नेता से फॉर्म-7 उनके निजी हस्ताक्षर पर रिसीव किया गया, तो इसे सीधी साजिश माना जाएगा।
किसी भी तरह का दबाव, धमकी या ज़ोर-जबरदस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एक भी मतदाता का नाम यदि वोटर लिस्ट से गलत तरीके से कटा, तो उसकी पूरी जवाबदेही संबंधित BLO और निर्वाचन अधिकारी की होगी।
उस स्थिति में कानूनी कार्रवाई, शिकायत और जन आंदोलन तीनों एक साथ होंगे।
मैं पार्टी के सभी BLA साथियों और आम जनता से आग्रह करता हूँ कि
अपने-अपने बूथ पर कड़ी निगरानी रखें।
कहीं भी फॉर्म-7 के नाम पर गड़बड़ी, फर्जीवाड़ा या साजिश दिखे तो तुरंत सूचना दें।
दोषी चाहे कोई भी हो—अधिकारी हो या नेता—उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
लोकतंत्र से खिलवाड़ करने वालों को सड़कों से अदालत तक जवाब देना पड़ेगा।
Akhilesh Yadav Samajwadi Party

02/02/2026

कल 03/02/2026 (मंगलवार) सुबह 10 बजे विधानसभा खड्डा में फॉर्म-7 के ज़रिए वोट काटने की भाजपा साजिश के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन दिया जाएगा।
सभी नेतागण-कार्यकर्तागण समय से पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
Akhilesh Yadav Samajwadi Party

31/01/2026

खड्डा विधानसभा की जनता सतर्क हो जाए!
भाजपा अब वोट से नहीं, वोट काटकर चुनाव जीतना चाहती है।
विधानसभा खड्डा में फॉर्म-7 के ज़रिए वोटर लिस्ट साफ करने की साजिश खुलकर चल रही है।
भाजपा कार्यालय से फॉर्म-7 बांटे जा रहे हैं
BLO पर दबाव डालकर हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं
यादव और मुस्लिम समाज को चुन-चुनकर टारगेट किया जा रहा है
हर बूथ पर 20 से 70 तक जिंदा मतदाताओं को मृत घोषित कर नाम काटे जा रहे हैं
यह लापरवाही नहीं है —
यह चुनावी अपराध है, यह संविधान की हत्या है,
यह गरीब, पिछड़े और अल्पसंख्यकों के वोट पर डाका है
भाजपा सुन ले —
जो पार्टी जनता से हार जाती है, वही प्रशासन के सहारे वोट काटती है।
लेकिन खड्डा झुकने वाला नहीं है
अगर एक भी वोट अवैध तरीके से काटा गया —
तो सड़क से लेकर चुनाव आयोग तक जवाब दिया जाएगा।

वोट हमारा अधिकार है, किसी की जागीर नहीं।
फॉर्म-7 की आड़ में वोट चोरी नहीं चलेगी।
भाजपा की वोट-कटौती साजिश बंद करो
लोकतंत्र बचाओ — संविधान बचाओ
हर कटे वोट का हिसाब होगा
जय संविधान
जय लोकतंत्र
जय समाजवाद 🚲
मा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी जिंदाबाद जिंदाबाद

विजय प्रताप कुशवाहा"एडवोकेट"
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं वरिष्ठ सपा नेता
329 विधानसभा खड्डा, कुशीनगर
Akhilesh Yadav Samajwadi Party

30/01/2026

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर
विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏
सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर उन्होंने देश को स्वतंत्रता दिलाई।
उनके विचार, आदर्श और संघर्ष आज भी हमें मानवता, सद्भाव और न्याय का रास्ता दिखाते हैं।
गांधी जी अमर रहें।
Akhilesh Yadav Samajwadi Party

Want your business to be the top-listed Government Service in Kasia?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Culinary Team

Attire

Telephone

Website

Address

Kasia
274305