18/09/2026
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, अमेठी में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
माननीय राज्य मंत्री, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण श्री मयंकेश्वर शरण सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में चिकित्सकों, रेजिडेंट चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारियों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प के साथ सभी ने अभियान में सहभागिता की।