28/09/2023
स्वर सम्राज्ञी, 'भारत रत्न' लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
संगीत और लता जी एक-दूसरे के पूरक हैं। उनके गायन में संगीत की शक्ति महसूस होती है। उनके स्वरों में 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की दिव्यतम अभिव्यक्ति है।
संस्कृति-कला जगत उनके प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगा।
28/09/2023
महान क्रांतिकारी, माँ भारती के अमर सपूत भगत सिंह की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए उन्होंने त्याग, संघर्ष, और बलिदान की जो गाथा लिखी है, वह युग-युगांतर तक देश की सेवा की प्रेरणा देती रहेगी।
28/09/2023
अनन्त चतुर्दशी की अनंत शुभकामनाएं।
27/09/2023
उच्चतम् संस्कार। सवोर्त्तम् संघर्ष
*।जय सम्राट पृथ्वीराज चौहान।।*
जय-आमजनता पार्टी-------जय हिंद
*आवश्यक सूचना -*
*जिला कार्यकर्ता बैठक बरियावन पंचायत भवन अंबेडकर नगर, आम जनता पार्टी* (सोशलिस्ट)
दिनांक आगामी 8 अक्टूबर 2023 रविवार ,समय 11 बजे सुबह
क्रांतिकारी भाईयों बहनों आम जनता पार्टी के सम्मानित साथियों
सादर नमस्कार-प्रणाम के पश्चात आप सबको अवगत कराना है पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. महंत बालक दास जी के निर्देश पर आगामी 2024 लोक सभा चुनाव में चौहान समाज को लोकतंत्र मे सहभागिता कैसे प्राप्त हो, इसी रणनीति पर चर्चा करने एवं पार्टी का मजबूत संगठन और सेक्टर बुथ गठन हेतु मीटिंग बुलाई गई है,अंबेडकर नगर जिला और सभी विधानसभा के पदाधिकारीगण आलापुर,जलापुर टांडा,अकबरपुर कटेहरी पांचों विधानसभा के चौहान समाज के बौद्धिक साथी समाज के शुभ चिंतक आमंत्रित है । अपने हक अधिकार,
शिक्षा स्वास्थ्य , किसान नौजवान के रोजगार हक संम्मान की लड़ाई लड़ने वाले सभी भाई सादर आमंत्रित है
*जिला अध्यक्ष*
राम सजीवन चौहान
आम जनता पार्टी( सो.)अंबेडकर नगर संपर्क सुत्र 9918012010//9792283604
24/09/2023
सितारों को छूना, मंजिल को पाना
बेटी हम तेरे सपनों को समझते हैं
लाडो हम साथ हैं तेरे,
तेरे सपनों को पूरा करने का वादा हम करते हैं। अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस की शुभकामनाएं
23/09/2023
आज मुंबई में सी.पी.चौहान जी के आवास पर गणेशोत्सव में सम्मिलित हुए आम जनता पार्टी सोशलिस्ट के श्री विजय चौहान जी, श्री रामअवध चौहान जी, श्री दारा चौहान जी, श्री हरिश्चंद्र चौहान जी।
23/09/2023
"लोकतंत्र के नए मंदिर में काम शुरू हुआ। चाल, चरित्र और चेहरा सामने है।" भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने संसद में जिस तरह दानिश अली के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया और ऐसी ओछी हरकत की वो बेहद शर्मनाक है। भाजपा को अपने ऐसे नेताओं की लगाम कसकर रखनी चाहिए। आम जनता पार्टी इसकी घोर निंदा करती है।
22/09/2023
27 वर्षों की लम्बी प्रतीक्षा के बाद आधी रात को आधी आबादी के लिए महिला आरक्षण बिल के पारित हो जाने का स्वागत व अभिनन्दन। किन्तु बहुसंख्यक ओबीसी समाज की महिलाओं को आरक्षण में शामिल नहीं करना जैसे कुछ बिंदुओं को नकारना इस विधेयक के न्याय के प्रति सुसंगत नहीं बैठता, यह भी विचारणीय है। अब ये भी प्रतीक्षा करनी होगी कि इन बिंदुओं पर आधी आबादी को न्याय आखिर कब मिलेगा।
20/09/2023
19सितंबर को अंबेडकर नगर जलालपुर जिरवइया उसरहा श्री कृष्ण कुमार जी की माता जी की श्रद्धांजली एवं तेरहवीं मे शामिल होकर ईश्वर से माता जी की आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना। ओम -शांति🌹🌹🌹🌹🌹🙏🙏
19/09/2023
गणेश चतुर्थी पर नई संसद भवन के श्रीगणेश की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! विघ्नहर्ता एक विकसित राष्ट्र के लिए संकल्पित देश का मार्ग प्रशस्त करें; ऐसी कामना है। लोकतंत्र के नए मंदिर में शांति और सौहार्द बना रहे।।
18/09/2023
गणेश चतुर्थी एवं हरितालिका तीज की शुभकामनाएं