SMCG UP

SMCG UP

Share

SMCGUP is an extended arm of National Mission for Clean Ganga for the state of Uttar Pradesh. #NamamiGange #SMCGUP

Photos from SMCG UP's post 04/06/2026

गंगा एवं सहायक नदियों को प्रदूषणमुक्त, निर्मल एवं अविरल बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 04.06.2026 को अपर मुख्य सचिव, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति, उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में उत्तरदायित्व निर्धारण समिति की 9वीं बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उत्तर प्रदेश में स्थापित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) एवं कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (CETP) परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं को इन परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने तथा उनके संचालन को निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।



Namami Gange
Ministry of Jal Shakti, Department of Water Resources, RD & GR
C R Paatil
Uttar Pradesh COVID Care
Government of UP
Chief Minister Office Uttar Pradesh
MYogiAdityanath
Swatantra Dev Singh

Photos from SMCG UP's post 04/06/2026

नमामि गंगे के तहत सीवरेज अवसंरचना को मिल रही नई गति
आज महानिदेशक, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) द्वारा जनपद शामली में निर्माणाधीन 40 MLD STP तथा सहारनपुर में निर्माणाधीन 135 MLD STP परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता मानकों एवं निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को आवश्यक निर्देश दिए गए।
ये दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाएं क्षेत्र में सीवेज प्रबंधन को सुदृढ़ करने, जल स्रोतों के प्रदूषण को कम करने तथा गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।



Namami Gange
Ministry of Jal Shakti, Department of Water Resources, RD & GR
C R Paatil
Uttar Pradesh COVID Care
Government of UP
Chief Minister Office Uttar Pradesh
MYogiAdityanath
Swatantra Dev Singh

01/06/2026

नहर में फंसी गंगा डॉल्फिन का सफल रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित राप्ती नदी में छोड़ा गया।
नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत Dolphin Rescue Ambulance जलीय जीवों के लिए चलता-फिरता जीवनरक्षक केंद्र बनकर कार्य कर रही है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ‘मन की बात’ में गंगा डॉल्फिन संरक्षण को लेकर व्यक्त विचार हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता है।



PMO India
Namami Gange
Ministry of Jal Shakti, Department of Water Resources, RD & GR
C R Paatil
Uttar Pradesh COVID Care
Government of UP
Chief Minister Office Uttar Pradesh
MYogiAdityanath
Swatantra Dev Singh

Photos from Namami Gange's post 01/06/2026

नहर में फंसी गंगा डॉल्फिन का सफल रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित राप्ती नदी में छोड़ा गया।
नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत Dolphin Rescue Ambulance जलीय जीवों के लिए चलता-फिरता जीवनरक्षक केंद्र बनकर कार्य कर रही है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ‘मन की बात’ में गंगा डॉल्फिन संरक्षण को लेकर व्यक्त विचार हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता है।

Photos from SMCG UP's post 30/05/2026

नमामि गंगे एवं राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला गंगा समिति, फर्रुखाबाद द्वारा पांचाल घाट पर गंगा स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। प्रभागीय निदेशक वन विभाग श्री राजीव कुमार जी के निर्देशन एवं जिला परियोजना अधिकारी सुश्री निहारिका पटेल के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यालयों, स्वयंसेवी संगठनों, संस्थाओं तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
अभियान के दौरान गंगा तट पर फैली खंडित मूर्तियां, प्लास्टिक, पॉलिथीन, कपड़े एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री को एकत्रित कर उसका समुचित निस्तारण किया गया। इस दौरान लगभग दो कुंतल कूड़ा एकत्रित किया गया।
गंगा को स्वच्छ, अविरल एवं निर्मल बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। आइए, हम सभी मिलकर अपनी नदियों एवं पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लें।



Namami Gange
Ministry of Jal Shakti, Department of Water Resources, RD & GR
C R Paatil
Uttar Pradesh COVID Care
Government of UP
Chief Minister Office Uttar Pradesh
MYogiAdityanath
Swatantra Dev Singh

Photos from SMCG UP's post 27/05/2026

नमामि गंगे मिशन एवं राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जनपद आजमगढ़ में सिलनी नदी के जीर्णोद्धार एवं पुनरुद्धार कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। मा० मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में, तहबरपुर ब्लॉक के लसहरा ताल (ग्राम भिटारी) से निकलकर पल्हनी ब्लॉक के मुजफ्फरपुर में तमसा नदी में मिलने वाली सिलनी नदी को पुनर्जीवन हेतु चिन्हित किया गया है। लगभग 29.400 किलोमीटर लंबी इस नदी के पुनरुद्धार कार्य में तहबरपुर एवं पल्हनी ब्लॉक के 29 ग्रामों को शामिल किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत नदी की सफाई, जल प्रवाह को सुगम बनाने, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्य किए जाएंगे। यह पहल भूजल स्तर में सुधार, जल स्रोतों के संरक्षण एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जल की उपलब्धता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।



Namami Gange
Ministry of Jal Shakti, Department of Water Resources, RD & GR
C R Paatil
Uttar Pradesh COVID Care
Government of UP
Chief Minister Office Uttar Pradesh
MYogiAdityanath
Swatantra Dev Singh

Photos from SMCG UP's post 26/05/2026

गंगा दशहरा के पावन अवसर पर दिनांक 25.05.2026 को राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन में नमामि गंगे मिशन अंतर्गत कड़ाधाम कुबरी घाट, कौशांबी में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी कौशांबी श्री विनोद राम त्रिपाठी, प्रभागीय वनाधिकारी श्री पंकज कुमार शुक्ला, एसडीएम सिराथू श्री योगेश कुमार गौड़ एवं गंगा गोमती टेक्निकल इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष श्री विनय पाण्डे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय नागरिकों ने गंगा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।



Namami Gange
Ministry of Jal Shakti, Department of Water Resources, RD & GR
C R Paatil
Uttar Pradesh COVID Care
Government of UP
Chief Minister Office Uttar Pradesh
MYogiAdityanath
Swatantra Dev Singh

Photos from SMCG UP's post 25/05/2026

नमामि गंगे और राज्य स्वच्छ गंगा मिशन (उत्तर प्रदेश) के अंतर्गत आज गोमती नदी के अमरी घाट, खीरी में एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। 'सेव गोमती ऑर्गेनाइजेशन' और DGC (खीरी) के सदस्यों ने मिलकर घाट की सफाई की और श्रमदान किया। आइए, हम सब मिलकर अपनी नदियों को स्वच्छ और अविरल बनाए रखने का संकल्प लें।



Namami Gange
Ministry of Jal Shakti, Department of Water Resources, RD & GR
C R Paatil
Uttar Pradesh COVID Care
Government of UP
Chief Minister Office Uttar Pradesh
MYogiAdityanath
Swatantra Dev Singh

Photos from SMCG UP's post 25/05/2026

नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत राज्य स्वच्छ गंगा मिशन उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद रामपुर में कोसी/रामगंगा तट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया। जिला परियोजना अधिकारी श्री लव कुमार के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वच्छता रैली निकाली तथा नदी तट से प्लास्टिक कचरा, जलकुंभी एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाकर साफ-सफाई की।
अभियान के दौरान “हर रविवार एक घंटा श्रमदान” एवं “स्वच्छ नदी – स्वस्थ जीवन” का संदेश देते हुए सभी प्रतिभागियों ने नदी संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया।



Namami Gange
Ministry of Jal Shakti, Department of Water Resources, RD & GR
C R Paatil
Uttar Pradesh COVID Care
Government of UP
Chief Minister Office Uttar Pradesh
MYogiAdityanath
Swatantra Dev Singh

Photos from DM Rampur's post 25/05/2026
Want your business to be the top-listed Government Service in Lucknow?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address

Lucknow
226001